Indian Billionaires: भारत में अमीरों की संपत्ति में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी, मिले 26 नए अरबपति, जानें अब कितनी हो गई संख्या
Indian Billionaires: देश के अमीरों की संपत्ति में इस बार रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी देखने को मिली है. जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है. देश के 229 अरबपतियों की कुल संपत्ति पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर (97.5 लाख करोड़) के पार पहुंच गई है. इतना ही नहीं इस बार इस लिस्ट में 26 नए नाम भी जुड़े हैं. ये सभी मिलकर देश की बढ़ती आर्थिक ताकत को दुनिया के सामने मजबूती से रख रहे हैं. टॉप पर मुकेश अंबानीफोर्ब्स इंडिया की सामने आई इस लिस्ट में मुकेश अंबानी ने एक बार फिर टॉप किया है. मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बनकर शीर्ष पर काबिज हो गए हैं. इस लिस्ट में टेक्नोलॉजी, रिटेल, फार्मा और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर ने इस दौलत की रफ्तार को नई ऊंचाई दी है. भारत अब सिर्फ विकासशील नहीं, बल्कि वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. ये भी पढ़ें: Parle Share: मेलोडी के 'ब्रैंड एंबेसडर' बन गए मोदी-मेलोनी! टॉफी की आड़ में रॉकेट बना इस कंपनी का शेयर लिस्ट में टॉप 10 अमीर लोगों के नाम नाम सम्पत्ति (अरब डॉलर में) सम्पत्ति कितनी बढ़ी/घटी मुकेश अंबानी 99.7 7.8% गौतम अडानी 63.8 13.3% सावित्री जिंदल 39.1 10.1% लक्ष्मी मित्तल 31 61.5% शिव नाडार 30.9 10.4% (घटी) साइरस पूनावाला 27 16.9% दिलीप शांघवी 25.6 2.8% केएम बिड़ला 21.1 1.9% आर दमानी 15.7 1.9% उदय कोटक 14.4 2.9% ये भी पढ़ें: Meta Layoffs: Meta ने सुबह 4 बजे मेल भेजा, एक झटके में 8000 लोगों की गई नौकरी, कहां खर्च करेगा छंटनी का पैसा? टॉप गेनर्स की लिस्टफोर्ब्स ने ऐसे बिजनेसमैन की लिस्ट भी तैयार की है जिन्होंने इस साल अपनी नेटवर्थ में अच्छा- खासा इजाफा किया है. जिसमें लक्ष्मी मित्तल का नाम सबसे ऊपर है, जिनके शेयर्स में 61.5% की बढ़ोतकी आई है. इसके बाद जॉय अलुक्कास 57.6%, अल्पना दांगी 57.1%, इंदर जयसिंघनी, रमेश जयसिंघनी, अजय जयसिंघनी 56.3%, गिरधारी जयसिंघनी53.8%, फाल्गुनी नायर 51.7%, विक्राम लाल एंड फैमिली 48.2% और जॉर्ज एलेक्जेंडर मुथूट 47.4% के शेयर्स में भी इजाफा हुआ है. टॉप लूजर्स की लिस्ट2026 में जहां कई भारतीय अरबपतियों की दौलत ने नए रिकॉर्ड बनाए, वहीं कुछ बड़े नाम ऐसे भी रहे जिनकी संपत्ति में भारी गिरावट दर्ज की गई. जिनमें वेदांत फैशन के रवि मोदी, जोहो कॉर्पोरेशन के राधा वेम्बू, मैक्रोटेक डेवलपर्स के मंगल प्रभात लोढा, जोहो कॉर्पोरेशन के सेकार वेम्बू, पतंजलि आयुर्वेदा के आचार्य बालकृष्ण, विप्रो लिमिटेड के अजीम प्रेमजी और इंफो एज इंडिया के संजीव बिखचंदानी का नाम शामिल है. इनकी कंपनियों में भारी गिरावट इस साल देखी गई है.
Indian Billionaires: देश के अमीरों की संपत्ति में इस बार रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी देखने को मिली है. जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है. देश के 229 अरबपतियों की कुल संपत्ति पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर (97.5 लाख करोड़) के पार पहुंच गई है. इतना ही नहीं इस बार इस लिस्ट में 26 नए नाम भी जुड़े हैं. ये सभी मिलकर देश की बढ़ती आर्थिक ताकत को दुनिया के सामने मजबूती से रख रहे हैं.
टॉप पर मुकेश अंबानी
फोर्ब्स इंडिया की सामने आई इस लिस्ट में मुकेश अंबानी ने एक बार फिर टॉप किया है. मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बनकर शीर्ष पर काबिज हो गए हैं. इस लिस्ट में टेक्नोलॉजी, रिटेल, फार्मा और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर ने इस दौलत की रफ्तार को नई ऊंचाई दी है. भारत अब सिर्फ विकासशील नहीं, बल्कि वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.
ये भी पढ़ें: Parle Share: मेलोडी के 'ब्रैंड एंबेसडर' बन गए मोदी-मेलोनी! टॉफी की आड़ में रॉकेट बना इस कंपनी का शेयर
लिस्ट में टॉप 10 अमीर लोगों के नाम
| नाम | सम्पत्ति (अरब डॉलर में) | सम्पत्ति कितनी बढ़ी/घटी |
| मुकेश अंबानी | 99.7 | 7.8% |
| गौतम अडानी | 63.8 | 13.3% |
| सावित्री जिंदल | 39.1 | 10.1% |
| लक्ष्मी मित्तल | 31 | 61.5% |
| शिव नाडार | 30.9 | 10.4% (घटी) |
| साइरस पूनावाला | 27 | 16.9% |
| दिलीप शांघवी | 25.6 | 2.8% |
| केएम बिड़ला | 21.1 | 1.9% |
| आर दमानी | 15.7 | 1.9% |
| उदय कोटक | 14.4 | 2.9% |
ये भी पढ़ें: Meta Layoffs: Meta ने सुबह 4 बजे मेल भेजा, एक झटके में 8000 लोगों की गई नौकरी, कहां खर्च करेगा छंटनी का पैसा?
टॉप गेनर्स की लिस्ट
फोर्ब्स ने ऐसे बिजनेसमैन की लिस्ट भी तैयार की है जिन्होंने इस साल अपनी नेटवर्थ में अच्छा- खासा इजाफा किया है. जिसमें लक्ष्मी मित्तल का नाम सबसे ऊपर है, जिनके शेयर्स में 61.5% की बढ़ोतकी आई है. इसके बाद जॉय अलुक्कास 57.6%, अल्पना दांगी 57.1%, इंदर जयसिंघनी, रमेश जयसिंघनी, अजय जयसिंघनी 56.3%, गिरधारी जयसिंघनी53.8%, फाल्गुनी नायर 51.7%, विक्राम लाल एंड फैमिली 48.2% और जॉर्ज एलेक्जेंडर मुथूट 47.4% के शेयर्स में भी इजाफा हुआ है.
टॉप लूजर्स की लिस्ट
2026 में जहां कई भारतीय अरबपतियों की दौलत ने नए रिकॉर्ड बनाए, वहीं कुछ बड़े नाम ऐसे भी रहे जिनकी संपत्ति में भारी गिरावट दर्ज की गई. जिनमें वेदांत फैशन के रवि मोदी, जोहो कॉर्पोरेशन के राधा वेम्बू, मैक्रोटेक डेवलपर्स के मंगल प्रभात लोढा, जोहो कॉर्पोरेशन के सेकार वेम्बू, पतंजलि आयुर्वेदा के आचार्य बालकृष्ण, विप्रो लिमिटेड के अजीम प्रेमजी और इंफो एज इंडिया के संजीव बिखचंदानी का नाम शामिल है. इनकी कंपनियों में भारी गिरावट इस साल देखी गई है.
What's Your Reaction?