Indian Army TES 56 Entry 2026: जेईई के बाद वर्दी का रास्ता, इंडियन आर्मी TES 56 से बनें अधिकारी

इंडियन आर्मी ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES 56) जनवरी 2026 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यानी अब पढ़ाई के साथ-साथ सेना में जाने का रास्ता एक साथ खुल गया है. यह भर्ती उन युवाओं के लिए है जो साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई कर रहे हैं, जेईई मेन दे चुके हैं और इंजीनियरिंग के साथ सेना में अधिकारी बनने का सपना देखते हैं. खास बात यह है कि इस भर्ती में किसी लिखित परीक्षा की जरूरत नहीं है. चयन सीधे अंकों के आधार पर होगा. यही वजह है कि छात्रों के बीच इस स्कीम को लेकर उत्साह साफ देखा जा रहा है. आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. इच्छुक छात्र इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 जून 2026 तय की गई है. इसलिए जो भी छात्र इस मौके को पकड़ना चाहते हैं, उन्हें समय रहते आवेदन कर देना चाहिए. कौन कर सकता है अप्लाई? अब बात करते हैं पात्रता की. इस भर्ती में वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने जेईई मेन 2026 में भाग लिया हो. साथ ही 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषयों के साथ कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल किए हों. उम्र सीमा भी तय की गई है. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 16 साल 6 माह और अधिकतम आयु 19 साल 6 माह से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जुलाई 2027 को आधार मानकर की जाएगी. ये भी पढ़ें-NEET UG 2026 Exam Pattern: नीट में क्यों नहीं है Pre और Mains वाला पैटर्न? जानिए क्यों सरकार एक ही परीक्षा से भरती है सीटें नहीं होगी लिखित परीक्षा भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. आवेदन करने वाले छात्रों को उनके 12वीं के अंकों और जेईई मेन में भागीदारी के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद उन्हें SSB इंटरव्यू, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. जो छात्र इन चरणों को पार कर लेंगे, उन्हें इंडियन आर्मी में शामिल होने का मौका मिलेगा. मिलेगी इतने साल की ट्रेनिंग चयनित छात्रों को 4 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी. इस दौरान उन्हें इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी करवाई जाएगी. यानी ट्रेनिंग के साथ ही इंजीनियरिंग डिग्री भी पूरी होगी. पढ़ाई खत्म होते ही ये युवा सेना में अधिकारी के रूप में नियुक्त किए जाएंगे. अप्लाई कैसे करें? सबसे पहले उम्मीदवार को इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर जाना होगा. वहां अप्लाई लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर बाकी जरूरी जानकारी भरनी होगी. सभी डिटेल सही-सही भरने के बाद फॉर्म सबमिट करना है और उसका प्रिंटआउट रखना है. यह भी पढ़ें - Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें? Arts, Commerce और Science वालों के लिए ये हैं सबसे बड़े करियर ऑप्शन

May 15, 2026 - 21:30
 0
Indian Army TES 56 Entry 2026: जेईई के बाद वर्दी का रास्ता, इंडियन आर्मी TES 56 से बनें अधिकारी

इंडियन आर्मी ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES 56) जनवरी 2026 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यानी अब पढ़ाई के साथ-साथ सेना में जाने का रास्ता एक साथ खुल गया है.

यह भर्ती उन युवाओं के लिए है जो साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई कर रहे हैं, जेईई मेन दे चुके हैं और इंजीनियरिंग के साथ सेना में अधिकारी बनने का सपना देखते हैं. खास बात यह है कि इस भर्ती में किसी लिखित परीक्षा की जरूरत नहीं है. चयन सीधे अंकों के आधार पर होगा. यही वजह है कि छात्रों के बीच इस स्कीम को लेकर उत्साह साफ देखा जा रहा है.

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. इच्छुक छात्र इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 जून 2026 तय की गई है. इसलिए जो भी छात्र इस मौके को पकड़ना चाहते हैं, उन्हें समय रहते आवेदन कर देना चाहिए.

कौन कर सकता है अप्लाई?

अब बात करते हैं पात्रता की. इस भर्ती में वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने जेईई मेन 2026 में भाग लिया हो. साथ ही 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषयों के साथ कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल किए हों. उम्र सीमा भी तय की गई है. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 16 साल 6 माह और अधिकतम आयु 19 साल 6 माह से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जुलाई 2027 को आधार मानकर की जाएगी.

ये भी पढ़ें-NEET UG 2026 Exam Pattern: नीट में क्यों नहीं है Pre और Mains वाला पैटर्न? जानिए क्यों सरकार एक ही परीक्षा से भरती है सीटें

नहीं होगी लिखित परीक्षा

भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. आवेदन करने वाले छात्रों को उनके 12वीं के अंकों और जेईई मेन में भागीदारी के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद उन्हें SSB इंटरव्यू, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. जो छात्र इन चरणों को पार कर लेंगे, उन्हें इंडियन आर्मी में शामिल होने का मौका मिलेगा.

मिलेगी इतने साल की ट्रेनिंग

चयनित छात्रों को 4 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी. इस दौरान उन्हें इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी करवाई जाएगी. यानी ट्रेनिंग के साथ ही इंजीनियरिंग डिग्री भी पूरी होगी. पढ़ाई खत्म होते ही ये युवा सेना में अधिकारी के रूप में नियुक्त किए जाएंगे.

अप्लाई कैसे करें?

सबसे पहले उम्मीदवार को इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर जाना होगा. वहां अप्लाई लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर बाकी जरूरी जानकारी भरनी होगी. सभी डिटेल सही-सही भरने के बाद फॉर्म सबमिट करना है और उसका प्रिंटआउट रखना है.

यह भी पढ़ें - Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें? Arts, Commerce और Science वालों के लिए ये हैं सबसे बड़े करियर ऑप्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow