Indian Army Recruitment 2026: इंडियन आर्मी में भर्ती का मौका, वेटरनरी ग्रेजुएट्स कैसे कर सकते हैं आवेदन यहां जानें ?

इंडियन आर्मी ने  रिमाउंट एंड वेटरनरी कोर (आरवीसी) कोर्स के लिए आवेदन जारी किए हैं. यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए है. इस भर्ती के लिए महिला उम्मीदवार 15 अप्रैल से 15 मई  तक आवेदन कर सकती हैं, जबकि पुरुष उम्मीदवार 17 अप्रैल  से 18 मई  तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए उम्मीदवारों को आर्मी में ऑफिसर बनने का मौका मिलेगा, जहां वे जानवरों की देखभाल और सैन्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.यह एक ऐसा करियर है जिसमें सम्मान, सुरक्षा और अच्छी सैलरी तीनों मिलती हैं. उम्र सीमाइस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गयी है.आरक्षित वर्ग एससी/एसटी/ओबीसी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी. योग्यता इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास बीवीएससी और एएच (पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में स्नातक) की डिग्री होना जरूरी है. यह डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए. सामान्य ग्रेजुएशन या अन्य साइंस डिग्री इस भर्ती के लिए मान्य नहीं है. उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि उनकी डिग्री भारतीय पशु चिकित्सा परिषद से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए.यह भी पढ़ें - घर बैठे फिजिक्स में एमएससी का सपना होगा पूरा, डिस्टेंस मोड में ये यूनिवर्सिटी बन सकती हैं आपका सहारा वेतन इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त किया जाएगा.शुरुआती सैलरी लगभग 56,000 रुपये से 1,00,000 रुपये प्रति माह तक हो सकती है. इसके अलावा कई भत्ते भी मिलते हैं जैसे कि मेडिकल सुविधा, रहने की सुविधा, यात्रा भत्ता और कैंटीन सुविधा.  चयन प्रक्रिया इस भर्ती में चयन प्रक्रिया कई चरणों में होती है. सबसे पहले उम्मीदवारों को उनके आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.इसके बाद उन्हें  इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो 5 दिनों का होता है. इसमें मानसिक क्षमता, ग्रुप डिस्कशन, इंटरव्यू और फिजिकल एक्टिविटी शामिल होती है.इंटरव्यू पास करने के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट किया जाता है. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है और अंत में मेरिट लिस्ट के आधार पर फाइनल चयन किया जाता है. आवेदन कैसे करें ? सबसे पहले Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं. वेबसाइट पर जाकर Registration करें. Apply Online लिंक पर क्लिक करें. आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जानकारी सही-सही भरें. जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें. अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें. यह भी पढ़ें - CBSE Updates: गल्फ देशों में बिना परीक्षा ऐसे तैयार होगा छात्रों का रिजल्ट, यहां जानें पूरी डिटेल्स

Apr 10, 2026 - 22:30
 0
Indian Army Recruitment 2026: इंडियन आर्मी में भर्ती का मौका, वेटरनरी ग्रेजुएट्स कैसे कर सकते हैं आवेदन यहां जानें ?

इंडियन आर्मी ने  रिमाउंट एंड वेटरनरी कोर (आरवीसी) कोर्स के लिए आवेदन जारी किए हैं. यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए है. इस भर्ती के लिए महिला उम्मीदवार 15 अप्रैल से 15 मई  तक आवेदन कर सकती हैं, जबकि पुरुष उम्मीदवार 17 अप्रैल  से 18 मई  तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए उम्मीदवारों को आर्मी में ऑफिसर बनने का मौका मिलेगा, जहां वे जानवरों की देखभाल और सैन्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.यह एक ऐसा करियर है जिसमें सम्मान, सुरक्षा और अच्छी सैलरी तीनों मिलती हैं.

उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गयी है.आरक्षित वर्ग एससी/एसटी/ओबीसी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

योग्यता 
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास बीवीएससी और एएच (पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में स्नातक) की डिग्री होना जरूरी है. यह डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए. सामान्य ग्रेजुएशन या अन्य साइंस डिग्री इस भर्ती के लिए मान्य नहीं है. उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि उनकी डिग्री भारतीय पशु चिकित्सा परिषद से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें - घर बैठे फिजिक्स में एमएससी का सपना होगा पूरा, डिस्टेंस मोड में ये यूनिवर्सिटी बन सकती हैं आपका सहारा

वेतन 
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त किया जाएगा.शुरुआती सैलरी लगभग 56,000 रुपये से 1,00,000 रुपये प्रति माह तक हो सकती है. इसके अलावा कई भत्ते भी मिलते हैं जैसे कि मेडिकल सुविधा, रहने की सुविधा, यात्रा भत्ता और कैंटीन सुविधा. 

चयन प्रक्रिया 
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया कई चरणों में होती है. सबसे पहले उम्मीदवारों को उनके आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.इसके बाद उन्हें  इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो 5 दिनों का होता है. इसमें मानसिक क्षमता, ग्रुप डिस्कशन, इंटरव्यू और फिजिकल एक्टिविटी शामिल होती है.इंटरव्यू पास करने के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट किया जाता है. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है और अंत में मेरिट लिस्ट के आधार पर फाइनल चयन किया जाता है.

आवेदन कैसे करें ?

  • सबसे पहले Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं.
  • वेबसाइट पर जाकर Registration करें.
  • Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें - CBSE Updates: गल्फ देशों में बिना परीक्षा ऐसे तैयार होगा छात्रों का रिजल्ट, यहां जानें पूरी डिटेल्स

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow