India Vs Afghanistan Semifinal Live Streaming Details: कहां देखें आज इंडिया-अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच, जानिए लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

IND vs AFG U-19 World Cup: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है. पांच बार की चैंपियन टीम इंडिया अंडर-19 बुधवार यानी आज सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान अंडर-19 से भिड़ेगी. यह हाई-वोल्टेज मैच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. भारतीय टीम की नजरें इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होंगी. पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को 27 रन से हराकर फाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली है. अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि फाइनल में इंग्लैंड का सामना भारत से होगा या अफगानिस्तान से. दोनो टीमों का अबतक प्रदर्शन भारत अंडर-19 ने टूर्नामेंट में अब तक संतुलित प्रदर्शन किया है. सुपर सिक्स मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज कर टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में भारतीय खिलाड़ियों ने भरोसेमंद प्रदर्शन किया है, जिससे टीम का आत्मविश्वास ऊंचा है. वहीं अफगानिस्तान अंडर-19 टीम भी इस टूर्नामेंट में चौंकाने वाला खेल दिखा चुकी है. मजबूत गेंदबाजी और जुझारू बल्लेबाजी के दम पर अफगान टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है. ऐसे में भारत के लिए यह मुकाबला आसान नहीं रहने वाला. मैच से जुड़ी अहम जानकारी भारत बनाम अफगानिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार, 4 फरवरी को खेला जाएगा. मैच की पहली गेंद भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे फेंकी जाएगी, जबकि टॉस 12:30 बजे होगा. यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में आयोजित किया जाएगा. लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग भारत में इस सेमीफाइनल मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, ऑनलाइन दर्शक जियोहॉटस्टार ऐप और उसकी वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे.  भारत-अफगानिस्तान का स्क्वॉड भारत - आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरएस एम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, दीवेंद्रन दीपेश, मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलन पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी. अफगानिस्तान - महबूब खान (कप्तान), खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैसल खान, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीज मिया खिल, नाजीफ अमीरी, खातिर स्टानिकजई, नूरिस्तानी, अब्दुल अजीज, सलाम खान, वाहिद जादरान, जैतुल्लाह शाहीन, रोहुल्लाह अरब, अकील खान ओबैद. 

Feb 4, 2026 - 09:30
 0
India Vs Afghanistan Semifinal Live Streaming Details: कहां देखें आज इंडिया-अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच, जानिए लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

IND vs AFG U-19 World Cup: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है. पांच बार की चैंपियन टीम इंडिया अंडर-19 बुधवार यानी आज सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान अंडर-19 से भिड़ेगी. यह हाई-वोल्टेज मैच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. भारतीय टीम की नजरें इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होंगी.

पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को 27 रन से हराकर फाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली है. अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि फाइनल में इंग्लैंड का सामना भारत से होगा या अफगानिस्तान से.

दोनो टीमों का अबतक प्रदर्शन

भारत अंडर-19 ने टूर्नामेंट में अब तक संतुलित प्रदर्शन किया है. सुपर सिक्स मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज कर टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में भारतीय खिलाड़ियों ने भरोसेमंद प्रदर्शन किया है, जिससे टीम का आत्मविश्वास ऊंचा है.

वहीं अफगानिस्तान अंडर-19 टीम भी इस टूर्नामेंट में चौंकाने वाला खेल दिखा चुकी है. मजबूत गेंदबाजी और जुझारू बल्लेबाजी के दम पर अफगान टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है. ऐसे में भारत के लिए यह मुकाबला आसान नहीं रहने वाला.

मैच से जुड़ी अहम जानकारी

भारत बनाम अफगानिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार, 4 फरवरी को खेला जाएगा. मैच की पहली गेंद भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे फेंकी जाएगी, जबकि टॉस 12:30 बजे होगा. यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में आयोजित किया जाएगा.

लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

भारत में इस सेमीफाइनल मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, ऑनलाइन दर्शक जियोहॉटस्टार ऐप और उसकी वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे. 

भारत-अफगानिस्तान का स्क्वॉड

भारत - आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरएस एम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, दीवेंद्रन दीपेश, मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलन पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी.

अफगानिस्तान - महबूब खान (कप्तान), खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैसल खान, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीज मिया खिल, नाजीफ अमीरी, खातिर स्टानिकजई, नूरिस्तानी, अब्दुल अजीज, सलाम खान, वाहिद जादरान, जैतुल्लाह शाहीन, रोहुल्लाह अरब, अकील खान ओबैद. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow