India Squad: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया पर बड़ा अपडेट, तारीख का हुआ खुलासा; नए टेस्ट कप्तान पर भी फैसला

India Squad For England Tour 2025: इंग्लैंड टूर के लिए भारतीय टीम का एलान 24 मई को होने वाला है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार 24 मई को टीम इंडिया की घोषणा होगी और शुभमन गिल को टेस्ट टीम का कप्तान घोषित किया जा सकता है. रोहित शर्मा और विराट कोहली की टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद टेस्ट कप्तानी के लिए गिल का नाम चर्चा में रहा है. 24 मई की दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भारतीय टीम और नए कप्तान पर मुहर लगाई जा सकती है. रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि 24 मई को मुंबई स्थित BCCI के हेडक्वार्टर्स में बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें चर्चा के बाद 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करवाई जा सकती है. पिछले दिनों कप्तानी को लेकर जसप्रीत बुमराह का नाम भी जोर पकड़ रहा था, लेकिन अटकलें हैं कि बुमराह फिटनेस संबंधी समस्याओं के चलते इंग्लैंड के खिलाफ सभी 5 टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे. बुमराह को कप्तानी ना सौंपे जाने का यह एक मुख्य कारण हो सकता है. कौन लेगा विराट कोहली की जगह? विराट कोहली लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में नंबर-4 के बल्लेबाज होने का भार उठाते आए हैं. अब उनकी रिटायरमेंट के बाद सवाल है कि इंग्लैंड दौरे पर चौथे क्रम पर बैटिंग कौन करेगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रेयस अय्यर व्हाइट बॉल क्रिकेट में अच्छा तो कर रहे हैं, लेकिन टेस्ट टीम में वापसी के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ सकता है. ऐसे में करुण नायर का नाम टेस्ट टीम में वापसी के लिए खूब उछाल मार रहा है. नायर, जिनके लिए पिछला डोमेस्टिक सीजन बहुत जबरदस्त रहा. दूसरे विकल्प के तौर पर केएल राहुल को भी देखा जा रहा है, जो टॉप ऑर्डर के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर में भी फिट बैठ सकते हैं. यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स छोड़ देंगे जायसवाल! यशस्वी का ये क्रिप्टिक पोस्ट हो रहा वायरल, क्या हैं इसके मायने? चेतेश्वर पुजारा ने चुनी ऑलटाइम टेस्ट XI, गावस्कर-सहवाग करेंगे ओपनिंग; क्या विराट-सचिन बाहर? देखें लिस्ट

May 23, 2025 - 19:30
 0
India Squad: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया पर बड़ा अपडेट, तारीख का हुआ खुलासा; नए टेस्ट कप्तान पर भी फैसला

India Squad For England Tour 2025: इंग्लैंड टूर के लिए भारतीय टीम का एलान 24 मई को होने वाला है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार 24 मई को टीम इंडिया की घोषणा होगी और शुभमन गिल को टेस्ट टीम का कप्तान घोषित किया जा सकता है. रोहित शर्मा और विराट कोहली की टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद टेस्ट कप्तानी के लिए गिल का नाम चर्चा में रहा है. 24 मई की दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भारतीय टीम और नए कप्तान पर मुहर लगाई जा सकती है.

रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि 24 मई को मुंबई स्थित BCCI के हेडक्वार्टर्स में बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें चर्चा के बाद 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करवाई जा सकती है. पिछले दिनों कप्तानी को लेकर जसप्रीत बुमराह का नाम भी जोर पकड़ रहा था, लेकिन अटकलें हैं कि बुमराह फिटनेस संबंधी समस्याओं के चलते इंग्लैंड के खिलाफ सभी 5 टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे. बुमराह को कप्तानी ना सौंपे जाने का यह एक मुख्य कारण हो सकता है.

कौन लेगा विराट कोहली की जगह?

विराट कोहली लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में नंबर-4 के बल्लेबाज होने का भार उठाते आए हैं. अब उनकी रिटायरमेंट के बाद सवाल है कि इंग्लैंड दौरे पर चौथे क्रम पर बैटिंग कौन करेगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रेयस अय्यर व्हाइट बॉल क्रिकेट में अच्छा तो कर रहे हैं, लेकिन टेस्ट टीम में वापसी के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ सकता है.

ऐसे में करुण नायर का नाम टेस्ट टीम में वापसी के लिए खूब उछाल मार रहा है. नायर, जिनके लिए पिछला डोमेस्टिक सीजन बहुत जबरदस्त रहा. दूसरे विकल्प के तौर पर केएल राहुल को भी देखा जा रहा है, जो टॉप ऑर्डर के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर में भी फिट बैठ सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

राजस्थान रॉयल्स छोड़ देंगे जायसवाल! यशस्वी का ये क्रिप्टिक पोस्ट हो रहा वायरल, क्या हैं इसके मायने?

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी ऑलटाइम टेस्ट XI, गावस्कर-सहवाग करेंगे ओपनिंग; क्या विराट-सचिन बाहर? देखें लिस्ट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow