Independence Day 2025: 'नशा ये हिन्दुस्तां के सम्मान का है...', सचिन तेंदुलकर और सहवाग ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

सचिन तेंदुलकर ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक पोस्ट करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी. सचिन ने एक फोटो भी शेयर किया, जिसमें वह हाथों में तिरंगा लिए हुए खड़े हैं. पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी इस मौके पर एक पोस्ट शेयर किया. स्वतंत्रता दिवस पर सचिन तेंदुलकर का पोस्ट सचिन तेंदुलकर ने हाथों में तिरंगा लिए एक फोटो शेयर किया, जो उनके किसी वेकेशन का फोटो है. वह  पहाड़ों के बीच नजर आ रहे हैं, उन्होंने एक जैकेट भी पहना हुआ है. इसके साथ सचिन ने लिखा, "स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. जय हिन्द!" Happy Independence Day!Jai Hind! ???????? pic.twitter.com/W8K8iMPD8d — Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 15, 2025 स्वतंत्रता दिवस पर वीरेंद्र सहवाग का पोस्ट वीरेंद्र सहवाग ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक कविता शेयर की. "कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है, हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिन्दुस्तां के सम्मान का है." कुछ नशा तिरंगे की आन का है,कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा,नशा ये हिन्दुस्तां के सम्मान का है।स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !#स्वतंत्रता_दिवस pic.twitter.com/05GpGvYolM — Virrender Sehwag (@virendersehwag) August 15, 2025 इंग्लैंड ने भारत पर 200 सालों तक राज किया. कई शहादतों, बलिदानों और कड़े संघर्षों के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ. इसके बाद भारत के 2 हिस्से हुए, पाकिस्तान एक अलग देश बन गया. भारत तरक्की के रास्ते पर चला और बड़े देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हुआ, जबकि पाकिस्तान में धर्म के आधार पर भेदभाव हुआ और वह तरक्की नहीं कर पाया. आज भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं, क्योंकि पाकिस्तान अपने देश में आतंकवादियों को पनाह देता है जो भारत में आतंकवाद फैलाने की साजिश रचते हैं. इसी वजह से भारतीय क्रिकेट टीम भी अब पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलती. सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट या एसीसी टूर्नामेंट में दोनों टीमें आपस में खेलती हैं. 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में मैच तय हैं. इसके बाद 5 अक्टूबर को भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच वर्ल्ड कप का मैच होगा.

Aug 15, 2025 - 13:30
 0
Independence Day 2025: 'नशा ये हिन्दुस्तां के सम्मान का है...', सचिन तेंदुलकर और सहवाग ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

सचिन तेंदुलकर ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक पोस्ट करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी. सचिन ने एक फोटो भी शेयर किया, जिसमें वह हाथों में तिरंगा लिए हुए खड़े हैं. पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी इस मौके पर एक पोस्ट शेयर किया.

स्वतंत्रता दिवस पर सचिन तेंदुलकर का पोस्ट

सचिन तेंदुलकर ने हाथों में तिरंगा लिए एक फोटो शेयर किया, जो उनके किसी वेकेशन का फोटो है. वह  पहाड़ों के बीच नजर आ रहे हैं, उन्होंने एक जैकेट भी पहना हुआ है. इसके साथ सचिन ने लिखा, "स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. जय हिन्द!"

स्वतंत्रता दिवस पर वीरेंद्र सहवाग का पोस्ट

वीरेंद्र सहवाग ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक कविता शेयर की. "कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है, हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिन्दुस्तां के सम्मान का है."

इंग्लैंड ने भारत पर 200 सालों तक राज किया. कई शहादतों, बलिदानों और कड़े संघर्षों के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ. इसके बाद भारत के 2 हिस्से हुए, पाकिस्तान एक अलग देश बन गया. भारत तरक्की के रास्ते पर चला और बड़े देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हुआ, जबकि पाकिस्तान में धर्म के आधार पर भेदभाव हुआ और वह तरक्की नहीं कर पाया.

आज भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं, क्योंकि पाकिस्तान अपने देश में आतंकवादियों को पनाह देता है जो भारत में आतंकवाद फैलाने की साजिश रचते हैं. इसी वजह से भारतीय क्रिकेट टीम भी अब पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलती. सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट या एसीसी टूर्नामेंट में दोनों टीमें आपस में खेलती हैं. 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में मैच तय हैं. इसके बाद 5 अक्टूबर को भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच वर्ल्ड कप का मैच होगा.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow