IND-W vs SA-W Final Live Score: बारिश की वजह अगर आज भारत-दक्षिण अफ्रीका का फाइनल नहीं हो पाया तो क्या होगा? जानें नियम

आज 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नवी मुंबई में खिताबी मैच खेला जाएगा. नवी मुंबई के डॉक्टर डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमें अपने पहले वनडे वर्ल्ड कप के खिताब के लिए भिड़ेंगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक रन चेज़ किया था. ऐसे में टीम इंडिया इस मैच में बतौर फेवरेट उतरेगी.  कैसा रहेगा नवी मुंबई का मौसम? आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच बारिश से प्रभावित रह सकता है. मैच में बारिश कई बार दखल दे सकती है. मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और शाम के समय बारिश आने की संभावना है. मौसम का अपडेट देने वाली वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार शाम 4-7 बजे के बीच 50 प्रतिशत से भी ज्यादा बारिश का अनुमान है. शाम के समय तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं दिन के समय उमस का स्तर काफी अधिक हो सकता है. दूसरी पारी में ड्यू बहुत बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है. ऐसे में टॉस बहुत महत्वपूर्ण होगा, जिसे जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का निर्णय कर सकती है. इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े  फाइनल नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. मौजूदा वर्ल्ड कप में इस मैदान पर कुल 4 मैच खेले गए हैं. पहले श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ यहां 203 रनों के लक्ष्य को डिफेंड कर लिया था. उसके बाद भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 53 रनों से हराया था. भारत और बांग्लादेश का मैच भी इसी मैदान में खेला गया, जिसका बारिश के कारण कोई परिणाम नहीं निकल सका. भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच भी इसी मैदान पर खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 339 रनों का लक्ष्य चेज करके इतिहास रच डाला था. यह महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में हासिल किया गया सबसे सफल रन चेज रहा. सेमीफाइनल का उदाहरण लिया जाए, तो फाइनल में भी हाई-स्कोरिंग मैच देखना कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी.

Nov 2, 2025 - 16:30
 0
IND-W vs SA-W Final Live Score: बारिश की वजह अगर आज भारत-दक्षिण अफ्रीका का फाइनल नहीं हो पाया तो क्या होगा? जानें नियम

आज 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नवी मुंबई में खिताबी मैच खेला जाएगा. नवी मुंबई के डॉक्टर डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमें अपने पहले वनडे वर्ल्ड कप के खिताब के लिए भिड़ेंगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक रन चेज़ किया था. ऐसे में टीम इंडिया इस मैच में बतौर फेवरेट उतरेगी. 

कैसा रहेगा नवी मुंबई का मौसम?

आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच बारिश से प्रभावित रह सकता है. मैच में बारिश कई बार दखल दे सकती है. मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और शाम के समय बारिश आने की संभावना है. मौसम का अपडेट देने वाली वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार शाम 4-7 बजे के बीच 50 प्रतिशत से भी ज्यादा बारिश का अनुमान है. शाम के समय तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं दिन के समय उमस का स्तर काफी अधिक हो सकता है. दूसरी पारी में ड्यू बहुत बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है. ऐसे में टॉस बहुत महत्वपूर्ण होगा, जिसे जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का निर्णय कर सकती है.

इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े 

फाइनल नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. मौजूदा वर्ल्ड कप में इस मैदान पर कुल 4 मैच खेले गए हैं. पहले श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ यहां 203 रनों के लक्ष्य को डिफेंड कर लिया था. उसके बाद भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 53 रनों से हराया था. भारत और बांग्लादेश का मैच भी इसी मैदान में खेला गया, जिसका बारिश के कारण कोई परिणाम नहीं निकल सका.

भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच भी इसी मैदान पर खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 339 रनों का लक्ष्य चेज करके इतिहास रच डाला था. यह महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में हासिल किया गया सबसे सफल रन चेज रहा. सेमीफाइनल का उदाहरण लिया जाए, तो फाइनल में भी हाई-स्कोरिंग मैच देखना कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow