IND vs ZIM: सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका, लेकिन अभिषेक बाहर नहीं, टीम इंडिया ने किए 2 बहुत बड़े बदलाव

India Playing 11 Today vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला है. टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बड़े बदलाव किए हैं. वाशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल और रिंकू सिंह को बाहर करके संजू सैमसन को मौका मिला है. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पूर्व कयास लगाए जा रहे थे कि अभिषेक शर्मा का प्लेइंग इलेवन से पत्ता कट हो सकता है. मगर भारतीय टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर अभिषेक पर भरोसा दिखाया है. ईशान किशन नंबर-3 पर बैटिंग करने आ सकते हैं, वहीं तिलक वर्मा को बल्लेबाजी पोजीशन में डिमोशन का सामना करना पड़ सकता है. अक्षर पटेल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच से बाहर बिठाया गया था, इस फैसले की खूब आलोचना हुई थी. मगर अब उपकप्तान पटेल टीम में वापस आ गए हैं. वहीं रिंकू सिंह को भी इस मैच से बाहर बैठना पड़ेगा. भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेन्डा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा टॉस के समय जब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला, तो मैदान में मौजूद हजारों दर्शक चिल्ला उठे. सैमसन पिछले मैचों में बतौर ओपनर लगातार फेल हुए थे, और यह शायद खुद को साबित करने का उनके पास आखिरी मौका हो सकता है. भारत को अगर सेमीफाइनल में जाना है तो हर हाल में जिम्बाब्वे को हराना होगा. दक्षिण अफ्रीका की वेस्टइंडीज पर 9 विकेट की जीत पहले ही भारतीय टीम की सेमीफाइनल की राह आसान कर चुकी है. अब टीम इंडिया को सिर्फ अपने अगले दोनों मैच जीतने हैं.

Feb 26, 2026 - 21:30
 0
IND vs ZIM: सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका, लेकिन अभिषेक बाहर नहीं, टीम इंडिया ने किए 2 बहुत बड़े बदलाव

India Playing 11 Today vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला है. टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बड़े बदलाव किए हैं. वाशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल और रिंकू सिंह को बाहर करके संजू सैमसन को मौका मिला है.

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पूर्व कयास लगाए जा रहे थे कि अभिषेक शर्मा का प्लेइंग इलेवन से पत्ता कट हो सकता है. मगर भारतीय टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर अभिषेक पर भरोसा दिखाया है. ईशान किशन नंबर-3 पर बैटिंग करने आ सकते हैं, वहीं तिलक वर्मा को बल्लेबाजी पोजीशन में डिमोशन का सामना करना पड़ सकता है.

अक्षर पटेल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच से बाहर बिठाया गया था, इस फैसले की खूब आलोचना हुई थी. मगर अब उपकप्तान पटेल टीम में वापस आ गए हैं. वहीं रिंकू सिंह को भी इस मैच से बाहर बैठना पड़ेगा.

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेन्डा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा

टॉस के समय जब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला, तो मैदान में मौजूद हजारों दर्शक चिल्ला उठे. सैमसन पिछले मैचों में बतौर ओपनर लगातार फेल हुए थे, और यह शायद खुद को साबित करने का उनके पास आखिरी मौका हो सकता है.

भारत को अगर सेमीफाइनल में जाना है तो हर हाल में जिम्बाब्वे को हराना होगा. दक्षिण अफ्रीका की वेस्टइंडीज पर 9 विकेट की जीत पहले ही भारतीय टीम की सेमीफाइनल की राह आसान कर चुकी है. अब टीम इंडिया को सिर्फ अपने अगले दोनों मैच जीतने हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow