IND vs ZIM 3rd T20: तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रनों का लक्ष्य, शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी

हरारे के स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टी20 में भारत ने पहले खेलने के बाद जिम्बाब्वे को 193 रनों का लक्ष्य दिया है. भारत के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 49 गेंद में 81 रनों की तूफानी पारी खेली. हालांकि, वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने पहले शतक से चूक गए. वैभव ने 8 चौके और 4 छक्के जड़े.  एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से 200 के पार जाएगी, लेकिन दमदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम अंत अच्छा नहीं कर सकी. लास्ट 5 ओवर में भारत ने सिर्फ 47 रन ही बनाए. जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने दो विकेट जबकि सिकंदर रजा, वेस्ले माधेवेरे और ब्लेसिंग मुजारबानी ने एक एक विकेट लिया. अभिषेक शर्मा फिर फ्लॉप, मुजरबानी ने आउट करने की बनाई हैट्रिक  भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा तीसरे टी20 में भी फ्लॉप रहे. अभिषेक चार गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए. सीरीज के तीनों ही टी20 मैच में अभिषेक शर्मा को ब्लेसिंग मुजरबानी ने आउट किया.  भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की. अभिषेक फिर फ्लॉप रहे और मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गए. वैभव और तीसरे नंबर पर आए ईशान किशन ने पारी को संभाला. बाएं हाथ के दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 50 गेंदों पर 75 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 95 तक पहुंचाया. ईशान दूसरे विकेट के रूप में 26 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए. वैभव ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े, जब ऐसा लग रहा था कि वैभव अपना पहला टी20 शतक पूरा कर लेंगे, उसी समय वह 81 के स्कोर पर आउट हो गए. वैभव का यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक था. 49 गेंदों की इस पारी में वैभव ने 4 छक्के और 8 चौके लगाए. उन्होंने 31 गेंद में फिफ्टी पूरी की थी.  श्रेयस अय्यर अच्छी शुरुआत को एक बार फिर बड़ी पारी में नहीं बदल पाए. भारतीय कप्तान 18 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए. तिलक वर्मा ने 9 गेंदों पर नाबाद 11 और रिंकू सिंह ने 14 गेंदों पर 25 रन बनाकर भारतीय टीम का स्कोर 5 विकेट पर 192 तक पहुंचाया. रिंकू पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए. यह भी पढ़ें-  तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन

Jul 26, 2026 - 19:30
 0
IND vs ZIM 3rd T20: तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रनों का लक्ष्य, शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी

हरारे के स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टी20 में भारत ने पहले खेलने के बाद जिम्बाब्वे को 193 रनों का लक्ष्य दिया है. भारत के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 49 गेंद में 81 रनों की तूफानी पारी खेली. हालांकि, वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने पहले शतक से चूक गए. वैभव ने 8 चौके और 4 छक्के जड़े. 

एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से 200 के पार जाएगी, लेकिन दमदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम अंत अच्छा नहीं कर सकी. लास्ट 5 ओवर में भारत ने सिर्फ 47 रन ही बनाए. जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने दो विकेट जबकि सिकंदर रजा, वेस्ले माधेवेरे और ब्लेसिंग मुजारबानी ने एक एक विकेट लिया.

अभिषेक शर्मा फिर फ्लॉप, मुजरबानी ने आउट करने की बनाई हैट्रिक 

भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा तीसरे टी20 में भी फ्लॉप रहे. अभिषेक चार गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए. सीरीज के तीनों ही टी20 मैच में अभिषेक शर्मा को ब्लेसिंग मुजरबानी ने आउट किया. 

भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की. अभिषेक फिर फ्लॉप रहे और मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गए. वैभव और तीसरे नंबर पर आए ईशान किशन ने पारी को संभाला. बाएं हाथ के दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 50 गेंदों पर 75 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 95 तक पहुंचाया. ईशान दूसरे विकेट के रूप में 26 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए.

वैभव ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े, जब ऐसा लग रहा था कि वैभव अपना पहला टी20 शतक पूरा कर लेंगे, उसी समय वह 81 के स्कोर पर आउट हो गए. वैभव का यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक था. 49 गेंदों की इस पारी में वैभव ने 4 छक्के और 8 चौके लगाए. उन्होंने 31 गेंद में फिफ्टी पूरी की थी. 

श्रेयस अय्यर अच्छी शुरुआत को एक बार फिर बड़ी पारी में नहीं बदल पाए. भारतीय कप्तान 18 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए. तिलक वर्मा ने 9 गेंदों पर नाबाद 11 और रिंकू सिंह ने 14 गेंदों पर 25 रन बनाकर भारतीय टीम का स्कोर 5 विकेट पर 192 तक पहुंचाया. रिंकू पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए.

यह भी पढ़ें- 

तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow