IND vs SL Live Score: फॉलोऑन नहीं बचा पाई श्रीलंका, 290 पर ढेर; भारत के पास 213 रनों की बढ़त

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट कोलंबो के सिंहला स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. आज बुधवार को टेस्ट का चौथा दिन है. भारत ने पहली पारी 503/9 रनों पर घोषित की थी. श्रीलंका की पहली पारी जारी है. शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल की शतकीय पारी से भारत ने 500 से अधिक का स्कोर खड़ा किया. पडिक्कल ने 117 रन बनाए, जो उनका लगातार दूसरे टेस्ट में दूसरा शतक है. जुरेल ने नाबाद 115 रन बनाए. इसके आलावा शुभमन गिल (50) और ऋषभ पंत (63) ने महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली. भारत ने पहली पारी 503/9 रनों पर घोषित की थी. श्रीलंका के लिए पहली पारी में असीथा फर्नांडो ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए. प्रभात जयसूर्या और केशरा नुवंथा ने 2-2 विकेट लिए, एक विकेट लाहिरू कुमारा ने लिया.

Aug 26, 2026 - 12:30
 0
IND vs SL Live Score: फॉलोऑन नहीं बचा पाई श्रीलंका, 290 पर ढेर; भारत के पास 213 रनों की बढ़त

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट कोलंबो के सिंहला स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. आज बुधवार को टेस्ट का चौथा दिन है. भारत ने पहली पारी 503/9 रनों पर घोषित की थी. श्रीलंका की पहली पारी जारी है.

शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल की शतकीय पारी से भारत ने 500 से अधिक का स्कोर खड़ा किया. पडिक्कल ने 117 रन बनाए, जो उनका लगातार दूसरे टेस्ट में दूसरा शतक है. जुरेल ने नाबाद 115 रन बनाए. इसके आलावा शुभमन गिल (50) और ऋषभ पंत (63) ने महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली. भारत ने पहली पारी 503/9 रनों पर घोषित की थी.

श्रीलंका के लिए पहली पारी में असीथा फर्नांडो ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए. प्रभात जयसूर्या और केशरा नुवंथा ने 2-2 विकेट लिए, एक विकेट लाहिरू कुमारा ने लिया.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow