IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट का दूसरा दिन भी बारिश से प्रभावित रहा. दूसरे दिन बारिश की वजह शुरुआती डेढ़ सेशन खेल शुरू ही नहीं हो सका. इसके बाद सिर्फ 43 ओवर का खेल हो सका. इस दौरान भारत ने 172 रन बनाए. लग रहा था कि टीम इंडिया दिन का खेल समाप्त होने से पहले ही ऑलआउट हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. भारत ने 9 विकेट खोकर 460 रन बना लिए हैं. स्टम्प्स के समय कुलदीप यादव 13 गेंद में 12 और प्रसिद्ध कृष्णा चार गेंद में एक रन पर नाबाद लौटे. श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने चार विकेट झटके. वहीं केशरा नुवांथा को तीन सफलता मिली हैं. देवदत्त पडिक्कल की ऐतिहासिक पारी 21वीं सदी में नंबर-3 पर शतक लगाने वाले भारत के दूसरे लेफ्टी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन 167 रनों पर आउट हुए. 230 गेंद की अपनी पारी में उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया. श्रीलंका के खिलाफ नंबर-3 के भारतीय बल्लेबाज का टेस्ट में यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. वहीं पहले दिन रिटार्यड हर्ट हुए केएल राहुल दूसरे दिन बैटिंग के लिए आए, लेकिन शतक से चूक गए. राहुल 175 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाकर पवेलियन लौटे. That will be Stumps on Day 2 in Galle!A strong batting display from #TeamIndia as they reach 460/9 ???? Scorecard ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y#SLvIND pic.twitter.com/pKakUsHrpB — BCCI (@BCCI) August 16, 2026 ध्रुव जुरेल ने भी जड़ा अर्धशतक छठे नंबर पर आए ध्रुव जुरेल ने 68 गेंद में 51 रनों की पारी खेली. उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया. इसके बाद रवींद्र जडेजा का बल्ला नहीं चला. जडेजा 25 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए. मानव सुथार ने 43 गेंद में दो चौकों की मदद से 24 रन बनाए. मोहम्मद सिराज ने एक शानदार छक्का लगाया. हालांकि, वह 15 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 17 गेंद में 13 रनों की साझेदारी कर टीम को ऑलआउट नहीं होने दिया.  यह भी पढ़ें-  'सबसे बड़ी जीत', ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद क्या बोले BAN कप्तान शांतो?

Aug 16, 2026 - 22:30
 0
IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट का दूसरा दिन भी बारिश से प्रभावित रहा. दूसरे दिन बारिश की वजह शुरुआती डेढ़ सेशन खेल शुरू ही नहीं हो सका. इसके बाद सिर्फ 43 ओवर का खेल हो सका. इस दौरान भारत ने 172 रन बनाए. लग रहा था कि टीम इंडिया दिन का खेल समाप्त होने से पहले ही ऑलआउट हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. भारत ने 9 विकेट खोकर 460 रन बना लिए हैं. स्टम्प्स के समय कुलदीप यादव 13 गेंद में 12 और प्रसिद्ध कृष्णा चार गेंद में एक रन पर नाबाद लौटे. श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने चार विकेट झटके. वहीं केशरा नुवांथा को तीन सफलता मिली हैं.

देवदत्त पडिक्कल की ऐतिहासिक पारी

21वीं सदी में नंबर-3 पर शतक लगाने वाले भारत के दूसरे लेफ्टी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन 167 रनों पर आउट हुए. 230 गेंद की अपनी पारी में उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया. श्रीलंका के खिलाफ नंबर-3 के भारतीय बल्लेबाज का टेस्ट में यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. वहीं पहले दिन रिटार्यड हर्ट हुए केएल राहुल दूसरे दिन बैटिंग के लिए आए, लेकिन शतक से चूक गए. राहुल 175 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

ध्रुव जुरेल ने भी जड़ा अर्धशतक

छठे नंबर पर आए ध्रुव जुरेल ने 68 गेंद में 51 रनों की पारी खेली. उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया. इसके बाद रवींद्र जडेजा का बल्ला नहीं चला. जडेजा 25 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए. मानव सुथार ने 43 गेंद में दो चौकों की मदद से 24 रन बनाए. मोहम्मद सिराज ने एक शानदार छक्का लगाया. हालांकि, वह 15 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 17 गेंद में 13 रनों की साझेदारी कर टीम को ऑलआउट नहीं होने दिया. 

यह भी पढ़ें- 

'सबसे बड़ी जीत', ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद क्या बोले BAN कप्तान शांतो?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow