IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ड्रॉप होंगे अभिषेक शर्मा? खराब फॉर्म पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ रविवार, 22 फरवरी को है. इससे पहले शनिवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म से जुड़ा सवाल पूछा गया. अभिषेक ग्रुप स्टेज के अपने तीनों मैच में शून्य पर आउट हुए हैं. हालांकि कप्तान सूर्या ने कहा कि उन्हें ओपनर बल्लेबाज को लेकर कोई चिंता नहीं है बल्कि विरोधी टीमों को लेकर चिंता है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेला जाएगा. इसी ग्राउंड पर भारत ने नीदरलैंड को हराया था, अभिषेक लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट हुए थे. इससे पहले वह यूएसए और पाकिस्तान के खिलाफ भी खाता नहीं खोल पाए थे. हालांकि भारत अभी तक टूर्नामेंट में हारा नहीं है, लेकिन उनकी फॉर्म चिंता का विषय जरूर है. लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह अभिषेक की फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हैं. सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा? दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में सूर्यकुमार ने कहा, "मुझे उन लोगों की चिंता है, जो अभिषेक को लेकर चिंतित हैं. मुझे उन टीमों की चिंता ज्यादा है, जिनके खिलाफ अभिषेक शर्मा आगे खेलेंगे. उन्होंने पिछले साल सब कुछ किया, अब समय है कि हम भी उनके योगदान का उन्हें फल दे." सूर्यकुमार यादव ने ये भी कहा कि हर बार जरुरत नहीं है कि 250 रन बनाए जाए. उन्होंने कहा कि विकेट थोड़े अलग हैं. हम अगले मैचों में आने वाली पिच की चुनौतियों का सामना करेंगे. बता दें कि भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही मैच जीता था, जिस पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 का मैच खेला जाना है. हालांकि जारी संस्करण में दक्षिण अफ्रीका ने भी इस ग्राउंड पर 2 मैच खेले हैं और दोनों जीते हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11 अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ रविवार, 22 फरवरी को है. इससे पहले शनिवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म से जुड़ा सवाल पूछा गया. अभिषेक ग्रुप स्टेज के अपने तीनों मैच में शून्य पर आउट हुए हैं. हालांकि कप्तान सूर्या ने कहा कि उन्हें ओपनर बल्लेबाज को लेकर कोई चिंता नहीं है बल्कि विरोधी टीमों को लेकर चिंता है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेला जाएगा. इसी ग्राउंड पर भारत ने नीदरलैंड को हराया था, अभिषेक लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट हुए थे. इससे पहले वह यूएसए और पाकिस्तान के खिलाफ भी खाता नहीं खोल पाए थे. हालांकि भारत अभी तक टूर्नामेंट में हारा नहीं है, लेकिन उनकी फॉर्म चिंता का विषय जरूर है. लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह अभिषेक की फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हैं.
सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में सूर्यकुमार ने कहा, "मुझे उन लोगों की चिंता है, जो अभिषेक को लेकर चिंतित हैं. मुझे उन टीमों की चिंता ज्यादा है, जिनके खिलाफ अभिषेक शर्मा आगे खेलेंगे. उन्होंने पिछले साल सब कुछ किया, अब समय है कि हम भी उनके योगदान का उन्हें फल दे."
सूर्यकुमार यादव ने ये भी कहा कि हर बार जरुरत नहीं है कि 250 रन बनाए जाए. उन्होंने कहा कि विकेट थोड़े अलग हैं. हम अगले मैचों में आने वाली पिच की चुनौतियों का सामना करेंगे. बता दें कि भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही मैच जीता था, जिस पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 का मैच खेला जाना है. हालांकि जारी संस्करण में दक्षिण अफ्रीका ने भी इस ग्राउंड पर 2 मैच खेले हैं और दोनों जीते हैं.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
What's Your Reaction?