IND Vs SA: टीम इंडिया से अभिषेक शर्मा का नहीं इस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता, साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगी ये प्लेइंग 11!

Abhishek Sharma Not Dropped From Team India Playing XI: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत की भिड़ंत आज यानी 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से होगी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चाएं तेज हैं. भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है. आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हो सकता है. अभिषेक शर्मा नहीं होंगे टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से ड्रॉप टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. इस टूर्नामेंट में उन्होंने पिछले तीन मैचों में लगातार तीन डक बनाए हैं, लेकिन उन्हें टीम से ड्रॉप नहीं किया जाएगा. इसके साफ संकेत कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले ही दे दिए हैं. ऐसे में अभिषेक साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईशान किशन के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे, जबकि नंबर-3 पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने आएंगे और इस अहम मुकाबले में उनसे भी रनों की काफी उम्मीद होगी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिडिल ऑर्डर और गेंदबाजी लाइन अप साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद नंबर-4 मोर्चा संभालेंगे, जबकि हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे. गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के हाथों में होगी और स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती के साथ अक्षर पटेल की जोड़ी दिखने की उम्मीद है.  वॉशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल की होगी टीम इंडिया में एंट्री! भारतीय टीम की गेंदबाजी विभाग में एक बदलाव होता लगभग दिख रहा है. अक्षर पटेल की प्लेइंग इलेवन में वापसी की पूरी संभावना है. अक्षर को पिछले मैच में आराम दिया गया था, लेकिन अहमदाबाद की पिचों पर उनका रिकॉर्ड और घरेलू मैदान का अनुभव उन्हें वॉशिंगटन सुंदर की जगह प्राथमिकता दिला सकता है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11:  अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

Feb 22, 2026 - 09:30
 0
IND Vs SA: टीम इंडिया से अभिषेक शर्मा का नहीं इस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता, साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगी ये प्लेइंग 11!

Abhishek Sharma Not Dropped From Team India Playing XI: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत की भिड़ंत आज यानी 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से होगी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चाएं तेज हैं. भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है. आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हो सकता है.

अभिषेक शर्मा नहीं होंगे टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से ड्रॉप

टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. इस टूर्नामेंट में उन्होंने पिछले तीन मैचों में लगातार तीन डक बनाए हैं, लेकिन उन्हें टीम से ड्रॉप नहीं किया जाएगा. इसके साफ संकेत कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले ही दे दिए हैं. ऐसे में अभिषेक साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईशान किशन के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे, जबकि नंबर-3 पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने आएंगे और इस अहम मुकाबले में उनसे भी रनों की काफी उम्मीद होगी.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिडिल ऑर्डर और गेंदबाजी लाइन अप

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद नंबर-4 मोर्चा संभालेंगे, जबकि हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे. गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के हाथों में होगी और स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती के साथ अक्षर पटेल की जोड़ी दिखने की उम्मीद है. 

वॉशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल की होगी टीम इंडिया में एंट्री!

भारतीय टीम की गेंदबाजी विभाग में एक बदलाव होता लगभग दिख रहा है. अक्षर पटेल की प्लेइंग इलेवन में वापसी की पूरी संभावना है. अक्षर को पिछले मैच में आराम दिया गया था, लेकिन अहमदाबाद की पिचों पर उनका रिकॉर्ड और घरेलू मैदान का अनुभव उन्हें वॉशिंगटन सुंदर की जगह प्राथमिकता दिला सकता है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: 

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow