IND vs SA T20 Series: गिल की फिटनेस से टीम में बढ़ी टक्कर, संजू सैमसन की जगह पर फिर संकट?

IND vs SA T20 Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया भुवनेश्वर पहुंच चुकी है. कटक के बाराबती स्टेडियम में मंगलवार को पहला मुकाबला खेला जाएगा और उससे पहले टीम की तैयारी पूरी रफ्तार पर है. सबसे बड़ी राहत की खबर आई है शुभमन गिल को लेकर, जिन्हें बीसीसीआई ने फिट बताकर ग्रीन कार्ड दे दिया है. गर्दन की चोट के कारण टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर रहने वाले गिल अब नेट्स पर वापसी को तैयार हैं. गिल आज नेट्स पर करेंगे वापसी शुभमन गिल सोमवार को भुवनेश्वर पहुंच चुके हैं और नेट्स में अभ्यास के लिए उतरने वाले हैं. भारत के कोच गौतम गंभीर ने शनिवार को ही साफ कर दिया था कि गिल पूरी तरह फिट हैं और टीम में खेलने के लिए तैयार हैं. विशाखापत्तनम वनडे के बाद गंभीर ने कहा था, “गिल अब ओपन करने के लिए तैयार हैं, तभी उन्हें टीम में शामिल किया गया है. वह अब फिट हैं और मैदान पर उतरने को उत्साहित हैं.” गिल ने अपनी फिटनेस पर काम करने के लिए कुछ दिन बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में बिताए. यहां मेडिकल टीम ने उन्हें पूरा अभ्यास कराया और बैटिंग व फील्डिंग सेशन के बाद उनके फिट होने का ऐलान कर दिया गया. कोलकाता टेस्ट के दौरान गर्दन की परेशानी के बाद गिल रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए थे, लेकिन अब उनकी वापसी टीम के लिए बड़ा प्लस है. संजू सैमसन की जगह पर खतरा? गिल की वापसी के साथ सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है, क्या अब संजू सैमसन बाहर बैठेंगे? अगर टीम मैनेजमेंट गिल को ओपनिंग में उतारता है, तो वह अभिषेक शर्मा के साथ जोड़ी बनाएंगे. ऐसे में टीम की बैटिंग ऑर्डर की संरचना बदल सकती है और संजू सैमसन को बेंच पर बैठना पड़ सकता है. संजू को ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया था, जहां जितेश शर्मा विकेटकीपर के रूप में खेले और फिनिशर का रोल भी निभाया. दूसरी तरफ, संजू सैमसन ने भारत के लिए ओपनिंग में कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं, लेकिन गिल की फिटनेस और टीम स्ट्रैटेजी फिर उनके स्थान पर दबाव बना सकती है. 

Dec 8, 2025 - 12:30
 0
IND vs SA T20 Series: गिल की फिटनेस से टीम में बढ़ी टक्कर, संजू सैमसन की जगह पर फिर संकट?

IND vs SA T20 Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया भुवनेश्वर पहुंच चुकी है. कटक के बाराबती स्टेडियम में मंगलवार को पहला मुकाबला खेला जाएगा और उससे पहले टीम की तैयारी पूरी रफ्तार पर है. सबसे बड़ी राहत की खबर आई है शुभमन गिल को लेकर, जिन्हें बीसीसीआई ने फिट बताकर ग्रीन कार्ड दे दिया है. गर्दन की चोट के कारण टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर रहने वाले गिल अब नेट्स पर वापसी को तैयार हैं.

गिल आज नेट्स पर करेंगे वापसी

शुभमन गिल सोमवार को भुवनेश्वर पहुंच चुके हैं और नेट्स में अभ्यास के लिए उतरने वाले हैं. भारत के कोच गौतम गंभीर ने शनिवार को ही साफ कर दिया था कि गिल पूरी तरह फिट हैं और टीम में खेलने के लिए तैयार हैं. विशाखापत्तनम वनडे के बाद गंभीर ने कहा था, “गिल अब ओपन करने के लिए तैयार हैं, तभी उन्हें टीम में शामिल किया गया है. वह अब फिट हैं और मैदान पर उतरने को उत्साहित हैं.”

गिल ने अपनी फिटनेस पर काम करने के लिए कुछ दिन बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में बिताए. यहां मेडिकल टीम ने उन्हें पूरा अभ्यास कराया और बैटिंग व फील्डिंग सेशन के बाद उनके फिट होने का ऐलान कर दिया गया. कोलकाता टेस्ट के दौरान गर्दन की परेशानी के बाद गिल रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए थे, लेकिन अब उनकी वापसी टीम के लिए बड़ा प्लस है.

संजू सैमसन की जगह पर खतरा?

गिल की वापसी के साथ सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है, क्या अब संजू सैमसन बाहर बैठेंगे? अगर टीम मैनेजमेंट गिल को ओपनिंग में उतारता है, तो वह अभिषेक शर्मा के साथ जोड़ी बनाएंगे. ऐसे में टीम की बैटिंग ऑर्डर की संरचना बदल सकती है और संजू सैमसन को बेंच पर बैठना पड़ सकता है.

संजू को ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया था, जहां जितेश शर्मा विकेटकीपर के रूप में खेले और फिनिशर का रोल भी निभाया. दूसरी तरफ, संजू सैमसन ने भारत के लिए ओपनिंग में कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं, लेकिन गिल की फिटनेस और टीम स्ट्रैटेजी फिर उनके स्थान पर दबाव बना सकती है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow