IND vs SA ODI Series: क्या दोबारा कप्तान बनने वाले थे रोहित शर्मा? साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिला था कमान संभालने का ऑफर! जानें सच्चाई

IND vs SA ODI Series: भारतीय टीम की साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए घोषणा हो चुकी है और कप्तानी को लेकर कई दिनों से चल रही चर्चाओं पर भी विराम लग गया है. शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद यह सवाल उठ रहा था कि टीम की अगुवाई कौन करेगा. इस बीच सोशल मीडिया पर एक अजीब दावे ने जोर पकड़ा, रोहित शर्मा को चयनकर्ताओं ने दोबारा कप्तानी ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने यह जिम्मेदारी ठुकरा दी. हालांकि असलियत इससे बिल्कुल अलग है. कप्तानी पर चली अफवाह,पर सच्चाई कुछ और सोशल मीडिया पर फैली खबरों के मुताबिक, चयन समिति ने रोहित शर्मा से संपर्क कर साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में कप्तानी संभालने को कहा था, पर रोहित ने मना कर दिया. हालांकि बीसीसीआई के चयनकर्ताओं की ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव रोहित को दिया ही नही गया था. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की समिति पहले ही इस बात पर स्पष्ट थी कि वनडे कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल निभाएंगे. सोशल मीडिया पर चल रहा यह दावा सिर्फ कुछ फैन पेजों की कल्पना निकला, जिसका कोई आधिकारिक आधार नहीं था. केएल राहुल पर भरोसा 23 नवंबर को घोषित टीम में केएल राहुल को स्पष्ट रूप से कप्तान चुना गया है. उनकी कप्तानी, विकेटकीपिंग और मिडिल ऑर्डर में स्थिर भूमिका टीम को संतुलन देती है.  शुभमन गिल गर्दन की समस्या और श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी चोट के कारण बाहर हैं, लेकिन चयनकर्ताओं ने कप्तानी को लेकर कोई संशय नही रखा. सीरीज के मैच इस तरह होंगे पहला वनडे: 30 नवंबर – रांची दूसरा वनडे: 3 दिसंबर – रायपुर तीसरा वनडे: 6 दिसंबर – विशाखापत्तनम साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय प्लेइंग 11 रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल 

Nov 26, 2025 - 08:30
 0
IND vs SA ODI Series: क्या दोबारा कप्तान बनने वाले थे रोहित शर्मा? साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिला था कमान संभालने का ऑफर! जानें सच्चाई

IND vs SA ODI Series: भारतीय टीम की साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए घोषणा हो चुकी है और कप्तानी को लेकर कई दिनों से चल रही चर्चाओं पर भी विराम लग गया है. शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद यह सवाल उठ रहा था कि टीम की अगुवाई कौन करेगा. इस बीच सोशल मीडिया पर एक अजीब दावे ने जोर पकड़ा, रोहित शर्मा को चयनकर्ताओं ने दोबारा कप्तानी ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने यह जिम्मेदारी ठुकरा दी. हालांकि असलियत इससे बिल्कुल अलग है.

कप्तानी पर चली अफवाह,पर सच्चाई कुछ और

सोशल मीडिया पर फैली खबरों के मुताबिक, चयन समिति ने रोहित शर्मा से संपर्क कर साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में कप्तानी संभालने को कहा था, पर रोहित ने मना कर दिया. हालांकि बीसीसीआई के चयनकर्ताओं की ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव रोहित को दिया ही नही गया था. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की समिति पहले ही इस बात पर स्पष्ट थी कि वनडे कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल निभाएंगे.

सोशल मीडिया पर चल रहा यह दावा सिर्फ कुछ फैन पेजों की कल्पना निकला, जिसका कोई आधिकारिक आधार नहीं था.

केएल राहुल पर भरोसा

23 नवंबर को घोषित टीम में केएल राहुल को स्पष्ट रूप से कप्तान चुना गया है. उनकी कप्तानी, विकेटकीपिंग और मिडिल ऑर्डर में स्थिर भूमिका टीम को संतुलन देती है.  शुभमन गिल गर्दन की समस्या और श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी चोट के कारण बाहर हैं, लेकिन चयनकर्ताओं ने कप्तानी को लेकर कोई संशय नही रखा.

सीरीज के मैच इस तरह होंगे

पहला वनडे: 30 नवंबर – रांची

दूसरा वनडे: 3 दिसंबर – रायपुर

तीसरा वनडे: 6 दिसंबर – विशाखापत्तनम

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow