IND vs SA 3rd ODI Live: छक्का लगाकर क्विंटन डी कॉक ने पूरा किया शतक, डेवाल्ड ब्रेविस के साथ क्रीज पर मौजूद

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का 'फाइनल' मुकाबला विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. 2 साल बाद आज भारत पहला वनडे टॉस जीता है, केएल राहुल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी जारी है. पहले और दूसरे वनडे का हाल पहला वनडे मैच रांची में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने 349 रनों का स्कोर बनाया था. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 332 रन ही बना पाई थी. उस मुकाबले में भारत के लिए विराट कोहली ने 135 रन और रोहित शर्मा और केएल राहुल ने अर्धशतक लगाया था. भारत उस मैच को 17 रनों से जीता था. दूसरा मैच रायपुर में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 358 रन बनाए, जिसमें विराट कोहली ने एक बार फिर शतक लगाया. ऋतुराज गायकवाड़ ने भी इस मुकाबले में 105 रनों की शतकीय पारी खेली थी. मगर एडन मार्करम के शतक और खासतौर पर डेवाल्ड ब्रेविस की 54 रनों की तेजतर्रार पारी ने दक्षिण अफ्रीका को 359 रनों का रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल करने में मदद की थी. कैसा रहेगा मौसम?  एक्यूवेदर के मुताबिक भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे ODI मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश आने की कोई संभावना नहीं है. मैच के दौरान विशाखापत्तनम का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, वहीं रात में तापमान गिरकर 19 डिग्री तक जा सकता है. हयूमीडिटी/उमस का स्तर 74% रह सकता है. तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशवी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा तीसरे वनडे के लिए दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन- क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, रुबिन हरमैन, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी नगिदी और ओटनील बार्टमैन

Dec 6, 2025 - 16:30
 0
IND vs SA 3rd ODI Live: छक्का लगाकर क्विंटन डी कॉक ने पूरा किया शतक, डेवाल्ड ब्रेविस के साथ क्रीज पर मौजूद

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का 'फाइनल' मुकाबला विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. 2 साल बाद आज भारत पहला वनडे टॉस जीता है, केएल राहुल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी जारी है.

पहले और दूसरे वनडे का हाल

पहला वनडे मैच रांची में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने 349 रनों का स्कोर बनाया था. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 332 रन ही बना पाई थी. उस मुकाबले में भारत के लिए विराट कोहली ने 135 रन और रोहित शर्मा और केएल राहुल ने अर्धशतक लगाया था. भारत उस मैच को 17 रनों से जीता था.

दूसरा मैच रायपुर में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 358 रन बनाए, जिसमें विराट कोहली ने एक बार फिर शतक लगाया. ऋतुराज गायकवाड़ ने भी इस मुकाबले में 105 रनों की शतकीय पारी खेली थी. मगर एडन मार्करम के शतक और खासतौर पर डेवाल्ड ब्रेविस की 54 रनों की तेजतर्रार पारी ने दक्षिण अफ्रीका को 359 रनों का रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल करने में मदद की थी.

कैसा रहेगा मौसम? 

एक्यूवेदर के मुताबिक भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे ODI मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश आने की कोई संभावना नहीं है. मैच के दौरान विशाखापत्तनम का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, वहीं रात में तापमान गिरकर 19 डिग्री तक जा सकता है. हयूमीडिटी/उमस का स्तर 74% रह सकता है.

तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशवी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा

तीसरे वनडे के लिए दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन- क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, रुबिन हरमैन, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी नगिदी और ओटनील बार्टमैन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow