IND vs SA 2nd Test Live Score: भारत का छठा विकेट गिरा, साई सुदर्शन भी लौटे पवेलियन; हार की कगार पर टीम इंडिया
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज बुधवार को टेस्ट का पांचवां दिन है. भारतीय क्रिकेट टीम की दूसरी पारी चल रही है. टीम इंडिया को जीत के लिए 549 रनों का लक्ष्य मिला है. अभी तक के खेल में क्या कुछ हुआ दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. मेहमान टीम ने पहली पारी में 489 रनों का विशाल स्कोर बनाया. सेनुरन मुथुसामी ने पहली पारी में अपना पहला टेस्ट शतक (109) जड़ा, तो वहीं गेंदबाज मार्को यानसेन ने 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 7 छक्के लगाकर इतिहास रचा, वह भारत के खिलाफ एक टेस्ट पारी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने. जिस पिच पर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए, वहां भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए. पहली पारी में टीम इंडिया 201 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. यशस्वी जायसवाल ने 58 रनों की पारी खेलकर अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन मार्को यानसेन ने भारत के मिडिल आर्डर को बिखेर दिया. साई सुदर्शन (15), ध्रुव जुरेल (0), ऋषभ पंत (7), रवींद्र जडेजा (6) सस्ते में आउट हुए. वाशिंगटन सुंदर ने 48 रन बनाकर भारत के स्कोर को 200 पार पहुंचाने में मदद की. मार्को यानसेन ने पहली पारी में 6 विकेट लिए. दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 260 रनों पर घोषित की, इस पारी में ट्रिस्टन स्टब्स ने 94 रन बनाए, वह अपने शतक से चूक गए और उनके आउट होते ही टेम्बा बावुमा ने पारी घोषित का एलान किया. टोनी डी जोरजी ने 49 रन बनाए. भारत को जीत के लिए 549 रनों का लक्ष्य मिला. भारत की प्लेइंग 11 यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज. दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 एडन मार्क्रम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टोनी डी जोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेट कीपर), मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज बुधवार को टेस्ट का पांचवां दिन है. भारतीय क्रिकेट टीम की दूसरी पारी चल रही है. टीम इंडिया को जीत के लिए 549 रनों का लक्ष्य मिला है.
अभी तक के खेल में क्या कुछ हुआ
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. मेहमान टीम ने पहली पारी में 489 रनों का विशाल स्कोर बनाया. सेनुरन मुथुसामी ने पहली पारी में अपना पहला टेस्ट शतक (109) जड़ा, तो वहीं गेंदबाज मार्को यानसेन ने 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 7 छक्के लगाकर इतिहास रचा, वह भारत के खिलाफ एक टेस्ट पारी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने.
जिस पिच पर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए, वहां भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए. पहली पारी में टीम इंडिया 201 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. यशस्वी जायसवाल ने 58 रनों की पारी खेलकर अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन मार्को यानसेन ने भारत के मिडिल आर्डर को बिखेर दिया. साई सुदर्शन (15), ध्रुव जुरेल (0), ऋषभ पंत (7), रवींद्र जडेजा (6) सस्ते में आउट हुए. वाशिंगटन सुंदर ने 48 रन बनाकर भारत के स्कोर को 200 पार पहुंचाने में मदद की. मार्को यानसेन ने पहली पारी में 6 विकेट लिए.
दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 260 रनों पर घोषित की, इस पारी में ट्रिस्टन स्टब्स ने 94 रन बनाए, वह अपने शतक से चूक गए और उनके आउट होते ही टेम्बा बावुमा ने पारी घोषित का एलान किया. टोनी डी जोरजी ने 49 रन बनाए. भारत को जीत के लिए 549 रनों का लक्ष्य मिला.
भारत की प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11
एडन मार्क्रम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टोनी डी जोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेट कीपर), मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज.
What's Your Reaction?