IND vs SA 2nd T20 Live Score: 24 गेंद में 38 रन बने, फिर गिरा पहला विकेट; वरुण चक्रवर्ती ने भारत को दिलाई बड़ी सफलता
अब से कुछ देर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा. पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. आज का मुकाबला न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. शाम साढ़े छह बजे इस मैच का टॉस होगा, वहीं शाम सात बजे से मैच की शुरुआत होगी. टीम इंडिया ने कटक में खेले गए पहले टी20 में 101 रनों से जीत दर्ज की थी. ऐसे में दक्षिण अफ्रीका जहां पिछली हार का बदला लेना चाहेगी, वहीं भारतीय टीम की नजरें जीत की लय को बनाए रखने पर रहेंगी. हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में कौन आगे? भारत और दक्षिण अफ्रीका के टी20 मैचों में हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 19 मैचों में जीत मिली है, वहीं 12 बार दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी है. साथ ही एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका था. दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 7 टी20 मैचों में छह बार भारत ने जीत दर्ज की है. भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 की मैच प्रिडिक्शन भारत और दक्षिण अफ्रीका के दूसरे टी20 मैच के लिए हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर बता रहा है कि इस मैच में भी टीम इंडिया की जीत की संभावना ज्यादा है. हालांकि, इस बार दक्षिण अफ्रीकी टीम कड़ी टक्कर दे सकती है. मुकाबला 60-40 का है. दक्षिण अफ्रीकी टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी हैं, लेकिन भारतीय स्पिनर्स को खेलना किसी के लिए भी आसान नहीं होने वाला. ऐसे में यह मुकाबला भी टीम इंडिया जीत सकती है. भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन- क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे और लुंगी एनगिडी
अब से कुछ देर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा. पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. आज का मुकाबला न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. शाम साढ़े छह बजे इस मैच का टॉस होगा, वहीं शाम सात बजे से मैच की शुरुआत होगी. टीम इंडिया ने कटक में खेले गए पहले टी20 में 101 रनों से जीत दर्ज की थी. ऐसे में दक्षिण अफ्रीका जहां पिछली हार का बदला लेना चाहेगी, वहीं भारतीय टीम की नजरें जीत की लय को बनाए रखने पर रहेंगी.
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में कौन आगे?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के टी20 मैचों में हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 19 मैचों में जीत मिली है, वहीं 12 बार दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी है. साथ ही एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका था. दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 7 टी20 मैचों में छह बार भारत ने जीत दर्ज की है.
भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 की मैच प्रिडिक्शन
भारत और दक्षिण अफ्रीका के दूसरे टी20 मैच के लिए हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर बता रहा है कि इस मैच में भी टीम इंडिया की जीत की संभावना ज्यादा है. हालांकि, इस बार दक्षिण अफ्रीकी टीम कड़ी टक्कर दे सकती है. मुकाबला 60-40 का है. दक्षिण अफ्रीकी टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी हैं, लेकिन भारतीय स्पिनर्स को खेलना किसी के लिए भी आसान नहीं होने वाला. ऐसे में यह मुकाबला भी टीम इंडिया जीत सकती है.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह
दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन- क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे और लुंगी एनगिडी
What's Your Reaction?