IND vs SA 1st Test: कोलकाता में भारत की शर्मनाक हार, टीम इंडिया ने 3 अनचाहे रिकॉर्ड किए अपने नाम

साउथ अफ्रीका ने भारत को पहले टेस्ट में 30 रनों से हराकर 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब टीम इंडिया इस सीरीज को जीत नहीं सकती, आखिरी मैच जीतकर भी भारत सीरीज को ड्रा ही कर पाएगा. कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को जीतने के लिए सिर्फ 124 रन ही बनाने थे, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 93 रनों पर ढेर हो गई. इसमें टीम इंडिया के नाम 3 अनचाहे रिकॉर्ड दर्ज हो गए. सबसे कम लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी सबसे बड़ी हार टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम लक्ष्य का पीछा करते हुए ये भारत की दूसरी सबसे बड़ी हारी है. 1997 में भारत 120 रनों का पीछे करते हुए हार गई थी. वो अभी भी सबसे कम रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी हार है. 120 vs WI Bridgetown 1997 124 vs SA Eden Gardens 2025 147 vs NZ Wankhede 2024 176 vs SL Galle 2015 193 vs Eng Lord’s 2025  साउथ अफ्रीका द्वारा दूसरा सबसे छोटे लक्ष्य का बचाव सबसे छोटे स्कोर को डिफेंड करते हुए ये साउथ अफ्रीका की दूसरी बड़ी जीत है. इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 1994 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 117 रनों को डिफेंड करते हुए जीत दर्ज की थी. इससे पहले लिस्ट में दूसरे नंबर पर 1997 में खेला गया मैच था, जब साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ 146 रनों को डिफेंड किया था. 117 vs Aus Sydney 1994 124 vs Ind Eden Gardens 2025 146 vs Pak Faisalabad 1997 177 vs SL Kandy 2000  भारत में दूसरा सबसे छोटे लक्ष्य का बचाव ये भारत में खेले गए टेस्ट में सबसे छोटे लक्ष्य का बचाव करते हुए दूसरी सबसे बड़ी जीत है. 2004 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 107 रनों के लक्ष्य को डिफेंड किया था. 107 Ind vs Aus Wankhede 2004 124 SA vs Ind Eden Gardens 2025 147 NZ vs Ind Wankhede 2024 170 Ind vs SA Ahmedabad 1996 साइमन हार्मर बने मैच के हीरो साउथ अफ्रीका की पहली पारी जब 159 पर सिमट गई थी, भारत ने पहली पारी में सिर्फ 30 रनों की बढ़त हासिल की और 189 पर ढेर हो गई. साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में 7 विकेट 91 के स्कोर पर गिर गए थे, तब कप्तान टेम्बा बावुमा ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर लक्ष्य को 100 पार पहुंचाया. साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 153 पर खत्म हुई थी, तब लगा कि भारत इस मैच को आसानी से जीत जाएगा क्योंकि लक्ष्य सिर्फ 124 का था. पहली पारी में 4 विकेट लेने वाले साइमन हार्मर ने दूसरी पारी में भी 4 विकेट लिए, उन्होंने ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा जैसे मुख्य बल्लेबाजों को आउट किया. इससे पहले मार्को यानसन ने दोनों ओपनर्स को 1 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजकर अच्छी शुरुआत की थी. हार्मर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला.

Nov 16, 2025 - 19:30
 0
IND vs SA 1st Test: कोलकाता में भारत की शर्मनाक हार, टीम इंडिया ने 3 अनचाहे रिकॉर्ड किए अपने नाम

साउथ अफ्रीका ने भारत को पहले टेस्ट में 30 रनों से हराकर 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब टीम इंडिया इस सीरीज को जीत नहीं सकती, आखिरी मैच जीतकर भी भारत सीरीज को ड्रा ही कर पाएगा. कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को जीतने के लिए सिर्फ 124 रन ही बनाने थे, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 93 रनों पर ढेर हो गई. इसमें टीम इंडिया के नाम 3 अनचाहे रिकॉर्ड दर्ज हो गए.

सबसे कम लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी सबसे बड़ी हार

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम लक्ष्य का पीछा करते हुए ये भारत की दूसरी सबसे बड़ी हारी है. 1997 में भारत 120 रनों का पीछे करते हुए हार गई थी. वो अभी भी सबसे कम रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी हार है.

  • 120 vs WI Bridgetown 1997
  • 124 vs SA Eden Gardens 2025
  • 147 vs NZ Wankhede 2024
  • 176 vs SL Galle 2015
  • 193 vs Eng Lord’s 2025 

साउथ अफ्रीका द्वारा दूसरा सबसे छोटे लक्ष्य का बचाव

सबसे छोटे स्कोर को डिफेंड करते हुए ये साउथ अफ्रीका की दूसरी बड़ी जीत है. इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 1994 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 117 रनों को डिफेंड करते हुए जीत दर्ज की थी. इससे पहले लिस्ट में दूसरे नंबर पर 1997 में खेला गया मैच था, जब साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ 146 रनों को डिफेंड किया था.

  • 117 vs Aus Sydney 1994
  • 124 vs Ind Eden Gardens 2025
  • 146 vs Pak Faisalabad 1997
  • 177 vs SL Kandy 2000 

भारत में दूसरा सबसे छोटे लक्ष्य का बचाव

ये भारत में खेले गए टेस्ट में सबसे छोटे लक्ष्य का बचाव करते हुए दूसरी सबसे बड़ी जीत है. 2004 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 107 रनों के लक्ष्य को डिफेंड किया था.

  • 107 Ind vs Aus Wankhede 2004
  • 124 SA vs Ind Eden Gardens 2025
  • 147 NZ vs Ind Wankhede 2024
  • 170 Ind vs SA Ahmedabad 1996

साइमन हार्मर बने मैच के हीरो

साउथ अफ्रीका की पहली पारी जब 159 पर सिमट गई थी, भारत ने पहली पारी में सिर्फ 30 रनों की बढ़त हासिल की और 189 पर ढेर हो गई. साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में 7 विकेट 91 के स्कोर पर गिर गए थे, तब कप्तान टेम्बा बावुमा ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर लक्ष्य को 100 पार पहुंचाया. साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 153 पर खत्म हुई थी, तब लगा कि भारत इस मैच को आसानी से जीत जाएगा क्योंकि लक्ष्य सिर्फ 124 का था.

पहली पारी में 4 विकेट लेने वाले साइमन हार्मर ने दूसरी पारी में भी 4 विकेट लिए, उन्होंने ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा जैसे मुख्य बल्लेबाजों को आउट किया. इससे पहले मार्को यानसन ने दोनों ओपनर्स को 1 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजकर अच्छी शुरुआत की थी. हार्मर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow