IND vs SA 1st Test Highlights: टीम इंडिया की शर्मनाक हार, 124 का पीछा करते हुए 93 पर ढेर; साउथ अफ्रीका ने बनाई 1-0 बढ़त
कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन रहा, जिसके चलते टीम इंडिया 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भी 30 रनों से हार गई. ईडन गार्डन्स की पिच भी सवालों के घेरे में आ गई है, जहां बल्लेबाजों के लिए कोई मदद नहीं दिख रही थी. टेम्बा बावुमा ने अपनी कप्तानी में कभी न हारने वाले वाला रिकॉर्ड कायम रखा है, जबकि आज सुबह ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया इस मैच को आसानी से जीत जाएगी. पहली पारी में टीम इंडिया के पास 30 रनों की बढ़त थी, वहीं दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के 7 विकेट 91 रनों पर गिर गए थे. आज जब मैच शुरू हुआ तो साउथ अफ्रीका के पास सिर्फ 63 रनों की बढ़त थी, तब कप्तान टेम्बा बावुमा ने कॉर्बिन बॉश के साथ मिलकर 44 रनों की साझेदारी की और बढ़त को 100 के पार पहुंचाया. बावुमा इस मैच में अर्धशतक लगाने वाले एकलौते बल्लेबाज रहे, वह 55 पर नाबाद थे जब साउथ अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में 153 रनों पर ऑलआउट हुई. 124 का लक्ष्य नहीं हासिल कर पाई टीम इंडिया भारत के सामने लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं था, लेकिन दूसरी पारी में शुरुआत ही बेहद खराब हुई. पहले ही ओवर में मार्को यानसन ने यशस्वी जायसवाल को शून्य पर और फिर तीसरे ओवर में केएल राहुल को 1 के स्कोर पर पवेलियन भेजा. वाशिंगटन सुंदर एक छोर पर टिके रहे, लेकिन दूसरे छोर पर कोई उनका साथ नहीं दे पाया. ध्रुव जुरेल 13, ऋषभ पंत 2 रन बनाकर आउट हुए. रवींद्र जडेजा के रूप में भारत को 5वां झटका लगा, तब स्कोर 64 रन था. वाशिंगटन सुंदर का संघर्ष भी 31वें ओवर में समाप्त हो गया, उन्हें एडन मार्क्रम ने आउट किया. सुंदर ने 31 रन बनाए, जो इस पारी के सर्वाधिक स्कोर रहा. अक्षर पटेल ने अंत में तेज तर्रार पारी खेली, लेकिन इसी का प्रयास करते हुए वह कैच आउट हो गए. उन्होंने 17 गेंदों में 26 रन बनाए.
कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन रहा, जिसके चलते टीम इंडिया 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भी 30 रनों से हार गई. ईडन गार्डन्स की पिच भी सवालों के घेरे में आ गई है, जहां बल्लेबाजों के लिए कोई मदद नहीं दिख रही थी. टेम्बा बावुमा ने अपनी कप्तानी में कभी न हारने वाले वाला रिकॉर्ड कायम रखा है, जबकि आज सुबह ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया इस मैच को आसानी से जीत जाएगी.
पहली पारी में टीम इंडिया के पास 30 रनों की बढ़त थी, वहीं दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के 7 विकेट 91 रनों पर गिर गए थे. आज जब मैच शुरू हुआ तो साउथ अफ्रीका के पास सिर्फ 63 रनों की बढ़त थी, तब कप्तान टेम्बा बावुमा ने कॉर्बिन बॉश के साथ मिलकर 44 रनों की साझेदारी की और बढ़त को 100 के पार पहुंचाया. बावुमा इस मैच में अर्धशतक लगाने वाले एकलौते बल्लेबाज रहे, वह 55 पर नाबाद थे जब साउथ अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में 153 रनों पर ऑलआउट हुई.
124 का लक्ष्य नहीं हासिल कर पाई टीम इंडिया
भारत के सामने लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं था, लेकिन दूसरी पारी में शुरुआत ही बेहद खराब हुई. पहले ही ओवर में मार्को यानसन ने यशस्वी जायसवाल को शून्य पर और फिर तीसरे ओवर में केएल राहुल को 1 के स्कोर पर पवेलियन भेजा. वाशिंगटन सुंदर एक छोर पर टिके रहे, लेकिन दूसरे छोर पर कोई उनका साथ नहीं दे पाया. ध्रुव जुरेल 13, ऋषभ पंत 2 रन बनाकर आउट हुए. रवींद्र जडेजा के रूप में भारत को 5वां झटका लगा, तब स्कोर 64 रन था.
वाशिंगटन सुंदर का संघर्ष भी 31वें ओवर में समाप्त हो गया, उन्हें एडन मार्क्रम ने आउट किया. सुंदर ने 31 रन बनाए, जो इस पारी के सर्वाधिक स्कोर रहा. अक्षर पटेल ने अंत में तेज तर्रार पारी खेली, लेकिन इसी का प्रयास करते हुए वह कैच आउट हो गए. उन्होंने 17 गेंदों में 26 रन बनाए.
What's Your Reaction?