IND vs SA 1st T20 Live Score: कटक में ढह गया टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर, गिल-सूर्यकुमार के बाद अभिषेक शर्मा भी लौटे पवेलियन
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है. एडन मार्क्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय प्लेइंग 11 में हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल की वापसी हुई है, जो चोट के कारण बाहर चल रहे थे. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है. टीम इंडिया कटक के बाराबती स्टेडियम में अब तक तीन टी20 मुकाबले खेल चुकी है. इस दौरान दो मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं एक मैच में टीम इंडिया जीती थी. यहां दो बार दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया है. इस मैदान पर टी20 में सर्वाधिक स्कोर 180 रन है, जो टीम इंडिया ने बनाया था. भारत की प्लेइंग 11 अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह. दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडन मार्क्रम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी. हेड-टू-हेड रिकॉर्ड सबसे पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के टी20 मैचों में हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो, दोनों के बीच अब तक 31 मैच खेले गए हैं. इनमें 18 बार टीम इंडिया, जबकि 12 बार अफ्रीकी टीम ने बाजी मारी है. उनके एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका था. दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 6 टी20 मैचों में पांच बार भारत ने जीत दर्ज की है. कटक के बाराबती स्टेडियम की पिच रिपोर्ट कटक में अब तक टी20 इंटरनेशनल मैच की एक पारी में सर्वाधिक स्कोर 180 रन है, जो टीम इंडिया के नाम है. हालांकि, आज यहां यह रिकॉर्ड टूट सकता है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज यानी मंगलवार को लाल मिट्टी की पिच पर मुकाबला होगा. इस मैच के हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है. यहां रन बनाना आसान होगा. यहां ड्यू यानी ओस भी काफी होगी. ऐसे में दूसरी पारी में गेंदबाजी करना काफी मुश्किल हो जाएगा. इसे देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम चेज करने का फैसला ले सकती है.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है. एडन मार्क्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय प्लेइंग 11 में हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल की वापसी हुई है, जो चोट के कारण बाहर चल रहे थे. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है.
टीम इंडिया कटक के बाराबती स्टेडियम में अब तक तीन टी20 मुकाबले खेल चुकी है. इस दौरान दो मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं एक मैच में टीम इंडिया जीती थी. यहां दो बार दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया है. इस मैदान पर टी20 में सर्वाधिक स्कोर 180 रन है, जो टीम इंडिया ने बनाया था.
भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडन मार्क्रम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी.
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
सबसे पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के टी20 मैचों में हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो, दोनों के बीच अब तक 31 मैच खेले गए हैं. इनमें 18 बार टीम इंडिया, जबकि 12 बार अफ्रीकी टीम ने बाजी मारी है. उनके एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका था. दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 6 टी20 मैचों में पांच बार भारत ने जीत दर्ज की है.
कटक के बाराबती स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
कटक में अब तक टी20 इंटरनेशनल मैच की एक पारी में सर्वाधिक स्कोर 180 रन है, जो टीम इंडिया के नाम है. हालांकि, आज यहां यह रिकॉर्ड टूट सकता है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज यानी मंगलवार को लाल मिट्टी की पिच पर मुकाबला होगा. इस मैच के हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है. यहां रन बनाना आसान होगा. यहां ड्यू यानी ओस भी काफी होगी. ऐसे में दूसरी पारी में गेंदबाजी करना काफी मुश्किल हो जाएगा. इसे देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम चेज करने का फैसला ले सकती है.
What's Your Reaction?