IND vs PAK: 'मैं चाहता हूं अभिषेक शर्मा खेले, क्योंकि...', पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने भारत को दी खुली चुनौती, जानें क्या कहा

सलमान अली आगा ने 15 फरवरी को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर कहा कि वह चाहते हैं अभिषेक शर्मा इसमें खेले. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले इस मैच का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टीम इंडिया शुक्रवार देर रात कोलंबो पहुंची थी. इस मुकाबले से पहले आज शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में सलमान ने ये बड़ी बात कही. उन्होंने उस्मान तारिक के एक्शन पर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया. अभिषेक शर्मा की तबीयत यूएसए के खिलाफ मैच से पहले ही खराब हो गई थी, लेकिन उन्होंने वो मैच खेला था. इसके बाद दिल्ली में अभिषेक को 2 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा, हालांकि नामीबिया के खिलाफ हुए मैच से पहले वह टीम के साथ वापस जुड़ गए थे. अभी स्पष्ट नहीं है कि अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेंगे या नहीं. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने चुनौती भरे अंदाज में कहा कि वह अभिषेक को खेलते देखना चाहते हैं क्योंकि वह भारत की बेस्ट टीम के साथ भिड़ना चाहते हैं. अभिषेक को लेकर बोले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "मुझे उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा ठीक हो रहे हैं और वह कल का मैच खेलेंगे. क्योंकि हम सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेलना चाहते हैं." भारत बनाम पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार, 15 फरवरी को शाम 7 बजे से खेला जाएगा. उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर उठ रहे सवालों को लेकर सलमान अली ने कहा, "आईसीसी द्वारा हुए टेस्ट को उन्होंने 2 बार पास किया है. मुझे नहीं पता कि इस पर इतना हंगामा क्यों हो रहा है. उस्मान तारिक को इन सब बातों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उसके एक्शन पर तभी से बातें हो रही है जब से वह खेलने लगा है, इस कारण उन्हें इसकी आदत है.” आर प्रेमदासा स्टेडियम में इससे पहले भारत और पाकिस्तान 1 बार एक दूसरे से भिड़ी है, जिसमें टीम इंडिया ने 8 विकेट से पाकिस्तान को हराया था. हेड टू हेड में भी भारत का पलड़ा भारी है. दोनों के बीच हुए 16 टी20 इंटरनेशनल मैचों में से 13 भारत और 3 पाकिस्तान ने जीते हैं.

Feb 14, 2026 - 17:30
 0
IND vs PAK: 'मैं चाहता हूं अभिषेक शर्मा खेले, क्योंकि...', पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने भारत को दी खुली चुनौती, जानें क्या कहा

सलमान अली आगा ने 15 फरवरी को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर कहा कि वह चाहते हैं अभिषेक शर्मा इसमें खेले. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले इस मैच का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टीम इंडिया शुक्रवार देर रात कोलंबो पहुंची थी. इस मुकाबले से पहले आज शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में सलमान ने ये बड़ी बात कही. उन्होंने उस्मान तारिक के एक्शन पर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया.

अभिषेक शर्मा की तबीयत यूएसए के खिलाफ मैच से पहले ही खराब हो गई थी, लेकिन उन्होंने वो मैच खेला था. इसके बाद दिल्ली में अभिषेक को 2 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा, हालांकि नामीबिया के खिलाफ हुए मैच से पहले वह टीम के साथ वापस जुड़ गए थे. अभी स्पष्ट नहीं है कि अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेंगे या नहीं. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने चुनौती भरे अंदाज में कहा कि वह अभिषेक को खेलते देखना चाहते हैं क्योंकि वह भारत की बेस्ट टीम के साथ भिड़ना चाहते हैं.

अभिषेक को लेकर बोले पाकिस्तान के कप्तान

सलमान अली आगा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "मुझे उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा ठीक हो रहे हैं और वह कल का मैच खेलेंगे. क्योंकि हम सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेलना चाहते हैं." भारत बनाम पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार, 15 फरवरी को शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर उठ रहे सवालों को लेकर सलमान अली ने कहा, "आईसीसी द्वारा हुए टेस्ट को उन्होंने 2 बार पास किया है. मुझे नहीं पता कि इस पर इतना हंगामा क्यों हो रहा है. उस्मान तारिक को इन सब बातों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उसके एक्शन पर तभी से बातें हो रही है जब से वह खेलने लगा है, इस कारण उन्हें इसकी आदत है.”

आर प्रेमदासा स्टेडियम में इससे पहले भारत और पाकिस्तान 1 बार एक दूसरे से भिड़ी है, जिसमें टीम इंडिया ने 8 विकेट से पाकिस्तान को हराया था. हेड टू हेड में भी भारत का पलड़ा भारी है. दोनों के बीच हुए 16 टी20 इंटरनेशनल मैचों में से 13 भारत और 3 पाकिस्तान ने जीते हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow