Ind Vs Pak: अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर ये क्या बोल गए अफरीदी और यूसुफ, जान लीजिए

Asia Cup 2025:  अभिषेक शर्मा ने अपने दमदार प्रदर्शन से न सिर्फ भारतीय फैंस, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ियों को भी प्रभावित किया है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और महान बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने समा टीवी के लाइव शो पर अभिषेक की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है. दोनों का मानना है कि अभिषेक की आक्रामक और निडर बल्लेबाजी ने भारतीय टीम को नई मजबूती दी है. मोहम्मद यूसुफ का बड़ा बयान मोहम्मद यूसुफ ने अभिषेक शर्मा की तकनीक और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय बाद किसी बल्लेबाज को इतना मजेदार खेलते देखा है. युवराज सिंह ने उन्हें बेहतरीन कोच किया है.  यूसुफ ने कहा, “अभिषेक शर्मा ने दिखा दिया कि एक फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर इंटरनेशनल दबाव को कैसे झेलता है. उन्होंने पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों, खासकर हारिस रऊफ जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाजों के खिलाफ जिस तरह के शॉट्स खेले, वह देखने लायक थे.” यूसुफ ने आगे कहा कि अभिषेक की बैटिंग भारतीय क्रिकेट की नई पीढ़ी का आत्मविश्वास दर्शाती है. शाहिद अफरीदी ने भी की जमकर तारीफ हमेशा अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर शाहिद अफरीदी ने भी इस बार अभिषेक की बल्लेबाजी को सलाम किया. अफरीदी ने कहा, “भारत ने हाल के मैचों में शानदार खेल दिखाया है. अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी ने जिस तरह पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत नींव रखी, वह भारत की जीत का बड़ा कारण रही.”  पॉवरप्ले का मास्टर अभिषेक शर्मा की सबसे बड़ी खासियत उनकी तेज शुरुआत है. वह पारी की पहली ही गेंद से आक्रामक अंदाज अपनाते हैं, जिससे टीम इंडिया को पॉवरप्ले में बड़ा स्कोर बनाने का मौका मिलता है. उनकी यही निडरता विपक्षी टीमों के लिए दबाव बढ़ा देती है.

Sep 28, 2025 - 09:30
 0
Ind Vs Pak: अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर ये क्या बोल गए अफरीदी और यूसुफ, जान लीजिए

Asia Cup 2025:  अभिषेक शर्मा ने अपने दमदार प्रदर्शन से न सिर्फ भारतीय फैंस, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ियों को भी प्रभावित किया है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और महान बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने समा टीवी के लाइव शो पर अभिषेक की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है. दोनों का मानना है कि अभिषेक की आक्रामक और निडर बल्लेबाजी ने भारतीय टीम को नई मजबूती दी है.

मोहम्मद यूसुफ का बड़ा बयान

मोहम्मद यूसुफ ने अभिषेक शर्मा की तकनीक और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय बाद किसी बल्लेबाज को इतना मजेदार खेलते देखा है. युवराज सिंह ने उन्हें बेहतरीन कोच किया है.  यूसुफ ने कहा, “अभिषेक शर्मा ने दिखा दिया कि एक फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर इंटरनेशनल दबाव को कैसे झेलता है. उन्होंने पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों, खासकर हारिस रऊफ जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाजों के खिलाफ जिस तरह के शॉट्स खेले, वह देखने लायक थे.” यूसुफ ने आगे कहा कि अभिषेक की बैटिंग भारतीय क्रिकेट की नई पीढ़ी का आत्मविश्वास दर्शाती है.

शाहिद अफरीदी ने भी की जमकर तारीफ

हमेशा अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर शाहिद अफरीदी ने भी इस बार अभिषेक की बल्लेबाजी को सलाम किया. अफरीदी ने कहा, “भारत ने हाल के मैचों में शानदार खेल दिखाया है. अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी ने जिस तरह पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत नींव रखी, वह भारत की जीत का बड़ा कारण रही.” 

पॉवरप्ले का मास्टर

अभिषेक शर्मा की सबसे बड़ी खासियत उनकी तेज शुरुआत है. वह पारी की पहली ही गेंद से आक्रामक अंदाज अपनाते हैं, जिससे टीम इंडिया को पॉवरप्ले में बड़ा स्कोर बनाने का मौका मिलता है. उनकी यही निडरता विपक्षी टीमों के लिए दबाव बढ़ा देती है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow