IND vs PAK T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ आज उतरेंगे भारत के ये 11 धुरंधर, अभिषेक और सुंदर को मिलेगा मौका?

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप का मैच आज कोलंबो में खेला जाएगा. आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार रहती है, इस वजह से टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक अतिरिक्त स्पिनर को शामिल किया जा सकता है जबकि अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है. अभिषेक शर्मा खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर सूर्यकुमार यादव प्रेस कांफ्रेंस में बोल चुके हैं. टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण में दोनों टीमें विजयी रथ पर सवार है. आज भारत और पाकिस्तान में से कोई एक जीत की हैट्रिक लगाएगा तो दूसरे को पहली हार झेलनी पड़ेगी. मौसम के मिजाज को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि शुरूआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलेगी, जो बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश करेगा. हालांकि आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार रहती है, ऐसे में आज कुलदीप यादव या वाशिंगटन सुंदर में से किसी एक को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है. दूसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे हार्दिक पांड्या? आज जसप्रीत बुमराह के रूप में सिर्फ एक तेज गेंदबाज को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है, जबकि पॉवरप्ले में हार्दिक पांड्या 3 ओवर डाल सकते हैं. इसका अभ्यास भारत कर चुका है, नामीबिया के खिलाफ मैच में पांड्या ने पहला ओवर किया था. पिछले कुछ समय से हार्दिक अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. उनके आलावा शिवम दुबे भी एक विकल्प रहेंगे. कुलदीप या वाशिंगटन, किसे मिलेगा मौका? वाशिंगटन सुंदर फिट होकर टीम के साथ जुड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें आज भी बाहर बैठना पड़ सकता है. अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती के साथ कुलदीप यादव को तीसरे स्पिनर के रूप में आज प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. कुलदीप अपनी गुगली से पाकिस्तान के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. अभिषेक शर्मा आज खेलेंगे या नहीं? सूर्या ने किया साफ सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "अगर आप चाहते हो कि अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच में खेले, तो वो जरूर खेलेंगे." दरअसल इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा था, "हम चाहते हैं वो खेले, क्योंकि हम इंडिया की बेस्ट टीम से भिड़ना चाहते हैं." सूर्या ने साफ किया कि अभिषेक खेलेंगे. भारत की संभावित प्लेइंग 11 ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.

Feb 15, 2026 - 13:30
 0
IND vs PAK T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ आज उतरेंगे भारत के ये 11 धुरंधर, अभिषेक और सुंदर को मिलेगा मौका?

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप का मैच आज कोलंबो में खेला जाएगा. आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार रहती है, इस वजह से टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक अतिरिक्त स्पिनर को शामिल किया जा सकता है जबकि अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है. अभिषेक शर्मा खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर सूर्यकुमार यादव प्रेस कांफ्रेंस में बोल चुके हैं.

टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण में दोनों टीमें विजयी रथ पर सवार है. आज भारत और पाकिस्तान में से कोई एक जीत की हैट्रिक लगाएगा तो दूसरे को पहली हार झेलनी पड़ेगी. मौसम के मिजाज को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि शुरूआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलेगी, जो बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश करेगा. हालांकि आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार रहती है, ऐसे में आज कुलदीप यादव या वाशिंगटन सुंदर में से किसी एक को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है.

दूसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे हार्दिक पांड्या?

आज जसप्रीत बुमराह के रूप में सिर्फ एक तेज गेंदबाज को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है, जबकि पॉवरप्ले में हार्दिक पांड्या 3 ओवर डाल सकते हैं. इसका अभ्यास भारत कर चुका है, नामीबिया के खिलाफ मैच में पांड्या ने पहला ओवर किया था. पिछले कुछ समय से हार्दिक अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. उनके आलावा शिवम दुबे भी एक विकल्प रहेंगे.

कुलदीप या वाशिंगटन, किसे मिलेगा मौका?

वाशिंगटन सुंदर फिट होकर टीम के साथ जुड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें आज भी बाहर बैठना पड़ सकता है. अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती के साथ कुलदीप यादव को तीसरे स्पिनर के रूप में आज प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. कुलदीप अपनी गुगली से पाकिस्तान के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.

अभिषेक शर्मा आज खेलेंगे या नहीं? सूर्या ने किया साफ

सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "अगर आप चाहते हो कि अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच में खेले, तो वो जरूर खेलेंगे." दरअसल इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा था, "हम चाहते हैं वो खेले, क्योंकि हम इंडिया की बेस्ट टीम से भिड़ना चाहते हैं." सूर्या ने साफ किया कि अभिषेक खेलेंगे.

भारत की संभावित प्लेइंग 11

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow