IND vs PAK Super-4: भारी दबाव में हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी, भारत के खिलाफ मैच से पहले खास शख्स को टीम में किया शामिल

टीम इंडिया के मुकाबले आज पाकिस्तान पर अधिक दबाव होगा, क्योंकि ग्रुप स्टेज में सूर्यकुमार यादव एंड टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी. आज एशिया कप 2025 का सुपर-4 मुकाबला है, जो दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले सलमान अली आगा और टीम के अन्य प्लेयर्स को मोटीवेट करने के लिए पीसीबी ने डॉ. राहील करीम को टीम के साथ जोड़ा है. जब दोनों टीमें पिछली बार इसी ग्राउंड पर आमने-सामने हुई थी तब पाकिस्तान न सिर्फ हारा था बल्कि भारत के सामने पूरी तरह घुटने टेक दिए थे. पूरे मुकाबले में कभी ऐसा नहीं नहीं लगा कि पाकिस्तान जीत सकता है. इस शर्मनाक प्रदर्शन को पाकिस्तान ने हैंडशेक विवाद खड़ा करके दबाने की कोशिश की. पाकिस्तानी प्लेयर्स पूरी तरह तिलमिलाए हुए हैं, वह समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या करें या क्या न करें. दबाव में हैं पाकिस्तानी प्लेयर्स टेलेकॉम एशियन स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार भारत से मिली करारी हार के बाद से पाकिस्तान के प्लेयर्स दबाव में हैं, वह घबराहट महसूस कर रहे हैं. टीम के खिलाड़ियों पर से दबाव को कम करने और प्लेयर्स को मजबूत करने के लिए पीसीबी ने मोटिवेशनल स्पीकर, डॉ. राहील करीम को दुबई में टीम के साथ जोड़ा है. डॉ. के पास खेल क्षेत्रों में टीम के साथ काम करने का करीब 10 साल का अनुभव है. खबर के अनुसार वह बुधवार को पाकिस्तान टीम के साथ जुड़े थे और एशिया कप 2025 खत्म होने तक उनके साथ रहेंगे. उनका काम प्लेयर्स को नकारात्मकता से दूर रखने में मदद करने का है. भारत बनाम पाकिस्तान सुपर 4 मैच में रेफरी होंगे पाइक्रॉफ्ट  आज दुबई में होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले पाकिस्तान ने शनिवार को तय प्री-मैच प्रेस कांफ्रेंस रद्द कर दी थी. दरअसल भारतीय प्लेयर्स ने पिछले मैच में पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था, जिसको लेकर सलमान अली आगा समेत पूरी पाकिस्तान टीम नाराज थी. उन्होंने मैच रेफ़री एंडी पाइक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने की मांग की थी. लेकिन आईसीसी ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया था. इसके बाद पीसीबी ने मांग की थी कि कम से कम उनके मैच में रेफ़री पाइक्रॉफ्ट ना हों, लेकिन ये मांग भी नहीं मानी गई. आज भारत बनाम पाकिस्तान मैच रेफ़री पाइक्रॉफ्ट ही हैं. कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच लाइव एशिया कप 2025 सुपर-4 का ये मैच आज (21 सितंबर) भारत के समय अनुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर होगी. इसके आलावा फैनकोड ऐप पर भी 49 रुपये के पास के साथ लाइव मैच देख सकते हैं.

Sep 21, 2025 - 17:30
 0
IND vs PAK Super-4: भारी दबाव में हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी, भारत के खिलाफ मैच से पहले खास शख्स को टीम में किया शामिल

टीम इंडिया के मुकाबले आज पाकिस्तान पर अधिक दबाव होगा, क्योंकि ग्रुप स्टेज में सूर्यकुमार यादव एंड टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी. आज एशिया कप 2025 का सुपर-4 मुकाबला है, जो दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले सलमान अली आगा और टीम के अन्य प्लेयर्स को मोटीवेट करने के लिए पीसीबी ने डॉ. राहील करीम को टीम के साथ जोड़ा है.

जब दोनों टीमें पिछली बार इसी ग्राउंड पर आमने-सामने हुई थी तब पाकिस्तान न सिर्फ हारा था बल्कि भारत के सामने पूरी तरह घुटने टेक दिए थे. पूरे मुकाबले में कभी ऐसा नहीं नहीं लगा कि पाकिस्तान जीत सकता है. इस शर्मनाक प्रदर्शन को पाकिस्तान ने हैंडशेक विवाद खड़ा करके दबाने की कोशिश की. पाकिस्तानी प्लेयर्स पूरी तरह तिलमिलाए हुए हैं, वह समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या करें या क्या न करें.

दबाव में हैं पाकिस्तानी प्लेयर्स

टेलेकॉम एशियन स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार भारत से मिली करारी हार के बाद से पाकिस्तान के प्लेयर्स दबाव में हैं, वह घबराहट महसूस कर रहे हैं. टीम के खिलाड़ियों पर से दबाव को कम करने और प्लेयर्स को मजबूत करने के लिए पीसीबी ने मोटिवेशनल स्पीकर, डॉ. राहील करीम को दुबई में टीम के साथ जोड़ा है. डॉ. के पास खेल क्षेत्रों में टीम के साथ काम करने का करीब 10 साल का अनुभव है.

खबर के अनुसार वह बुधवार को पाकिस्तान टीम के साथ जुड़े थे और एशिया कप 2025 खत्म होने तक उनके साथ रहेंगे. उनका काम प्लेयर्स को नकारात्मकता से दूर रखने में मदद करने का है.

भारत बनाम पाकिस्तान सुपर 4 मैच में रेफरी होंगे पाइक्रॉफ्ट 

आज दुबई में होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले पाकिस्तान ने शनिवार को तय प्री-मैच प्रेस कांफ्रेंस रद्द कर दी थी. दरअसल भारतीय प्लेयर्स ने पिछले मैच में पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था, जिसको लेकर सलमान अली आगा समेत पूरी पाकिस्तान टीम नाराज थी. उन्होंने मैच रेफ़री एंडी पाइक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने की मांग की थी. लेकिन आईसीसी ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया था. इसके बाद पीसीबी ने मांग की थी कि कम से कम उनके मैच में रेफ़री पाइक्रॉफ्ट ना हों, लेकिन ये मांग भी नहीं मानी गई. आज भारत बनाम पाकिस्तान मैच रेफ़री पाइक्रॉफ्ट ही हैं.

कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच लाइव

एशिया कप 2025 सुपर-4 का ये मैच आज (21 सितंबर) भारत के समय अनुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर होगी. इसके आलावा फैनकोड ऐप पर भी 49 रुपये के पास के साथ लाइव मैच देख सकते हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow