IND vs PAK मैच से पहले हरभजन सिंह ने मिस्बाह उल हक को लगाई वीडियो कॉल, जानें क्या हुई बातचीत

भारत और पाकिस्तान की टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें लीग मैच के लिए मैदान पर उतर चुकी हैं. इस मैच से ठीक पहले टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मिस्बाह उल हक को वीडियो कॉल लगा दी. दोनों की कॉल का वीडियो शोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.  बता दें कि यह वीडिया भारत-पाक मैच से पहले सामने आया. दोनों ने वीडियो कॉल पर महामुकाबले को लेकर बात की. बताते चलें कि 2007 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी. उस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत हासिल करते हुए खिताब अपने नाम किया था. खिताबी मुकाबले में मिस्बाह उल हक के रूप में पाकिस्तान को आखिरी झटका लगा था.  हरभजन और मिस्बाह के बीच क्या हुई बातचीत? वीडियो कॉल की शुरुआत में दोनों ने एक दूसरे से हाल पूछा. फिर हरभजन सिंह ने कहा, "सोचा आपको (मिस्बाह उल हक) याद कर लू. आज बड़ा मैच है. मैंने सोचा कि ऐसे बंद को याद करें, जिसने मुझे भी प्रेशर में डाल दिया था." हरभजन की बात का जवाब देते हुए मिस्बाह उल हक ने कहा, "असल में मुझ पर प्रेशर नहीं था, मुझे बाद में पता चला कि प्रेशर क्या होता है, 2007 के बाद." मिस्बाह के रैंप शॉट पर हुई बात  भज्जी ने कहा, "वैसे तो तुम्हारा वो रैंप शॉट (मिस्बाह का 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ खेला गया शॉट) बड़ा हिट शॉट है, उस दिन नहीं लगा. लोगों ने बातें की होंगी कि यार क्या करा." जवाब में मिस्बाह ने कहा, "लोगों ने बोलने नहीं दिया. 19 साल हो गए, लोग मुझे सबसे पहले वही याद दिलाते हैं." मैच पर हुई बात हरभजन सिंह ने कहा, "इंडिया बड़ा स्ट्रॉन्ग है. जीतेगा तो इंडिया ही." फिर मिस्बाह ने कहा, "आप इंडिया को सपोर्ट करने आए, लेकिन मेरी फीलिंग भी बहुत अच्छी है. पहले लगता था कि फर्क है, टीम कॉन्फिडेंट नहीं है." यहां देखें पूरी बातचीत. 1̶0̶-̶y̶e̶a̶r̶ 19-year challenge complete ✅Memories and banter followed as the old rivals met virtually ahead of the big clash! ????ICC Men's #T20WorldCup ???? #INDvPAK | SUN, 15th FEB, 6 PM pic.twitter.com/6I0i3XcMab — Star Sports (@StarSportsIndia) February 15, 2026

Feb 15, 2026 - 21:30
 0
IND vs PAK मैच से पहले हरभजन सिंह ने मिस्बाह उल हक को लगाई वीडियो कॉल, जानें क्या हुई बातचीत

भारत और पाकिस्तान की टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें लीग मैच के लिए मैदान पर उतर चुकी हैं. इस मैच से ठीक पहले टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मिस्बाह उल हक को वीडियो कॉल लगा दी. दोनों की कॉल का वीडियो शोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

बता दें कि यह वीडिया भारत-पाक मैच से पहले सामने आया. दोनों ने वीडियो कॉल पर महामुकाबले को लेकर बात की. बताते चलें कि 2007 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी. उस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत हासिल करते हुए खिताब अपने नाम किया था. खिताबी मुकाबले में मिस्बाह उल हक के रूप में पाकिस्तान को आखिरी झटका लगा था. 

हरभजन और मिस्बाह के बीच क्या हुई बातचीत?

वीडियो कॉल की शुरुआत में दोनों ने एक दूसरे से हाल पूछा. फिर हरभजन सिंह ने कहा, "सोचा आपको (मिस्बाह उल हक) याद कर लू. आज बड़ा मैच है. मैंने सोचा कि ऐसे बंद को याद करें, जिसने मुझे भी प्रेशर में डाल दिया था."

हरभजन की बात का जवाब देते हुए मिस्बाह उल हक ने कहा, "असल में मुझ पर प्रेशर नहीं था, मुझे बाद में पता चला कि प्रेशर क्या होता है, 2007 के बाद."

मिस्बाह के रैंप शॉट पर हुई बात 

भज्जी ने कहा, "वैसे तो तुम्हारा वो रैंप शॉट (मिस्बाह का 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ खेला गया शॉट) बड़ा हिट शॉट है, उस दिन नहीं लगा. लोगों ने बातें की होंगी कि यार क्या करा."

जवाब में मिस्बाह ने कहा, "लोगों ने बोलने नहीं दिया. 19 साल हो गए, लोग मुझे सबसे पहले वही याद दिलाते हैं."

मैच पर हुई बात

हरभजन सिंह ने कहा, "इंडिया बड़ा स्ट्रॉन्ग है. जीतेगा तो इंडिया ही." फिर मिस्बाह ने कहा, "आप इंडिया को सपोर्ट करने आए, लेकिन मेरी फीलिंग भी बहुत अच्छी है. पहले लगता था कि फर्क है, टीम कॉन्फिडेंट नहीं है." यहां देखें पूरी बातचीत.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow