IND vs NZ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, गुरू युवराज सिंह को पछाड़ बन सकते हैं नए 'सिक्सर किंग'

नागपुर के वीसीए स्टेडियम में होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा. वह पूर्व क्रिकेटर और उनके गुरु युवराज सिंह को एक रिकॉर्ड लिस्ट में पीछे छोड़ सकते हैं. मैच शाम को 7 बजे से शुरू होगा. टी20 वर्ल्ड कप से पहले ये भारत की आखिरी है, इस लिहाज से भी ये महत्वपूर्ण है और सभी की निगाहें अभषेक पर होंगी. अभिषेक शर्मा वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे, जिसमें भारत 1-2 से हार गया. टी20 में अभिषेक खेलेंगे, जो अपनी आक्रामक शैली के लिए जाने जाते हैं. वह पहली गेंद से बड़ा हिट लगाते हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में अपनी छवि ऐसी बना ली कि अच्छे-अच्छे गेंदबाज उनके सामने डरते हैं. अभिषेक दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं, जो एक रिकॉर्ड लिस्ट में युवराज सिंह को पीछे छोड़ने के बेहद करीब पहुंच गए हैं. युवी को पीछे छोड़ेंगे अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम इस फॉर्मेट में 205 छक्के हैं. दूसरे नंबर पर 187 छक्कों के साथ यूएई के मुहम्मद वसीम हैं. सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल छक्के लगाने के मामले में अभिषेक 7वें स्थान पर हैं, लेकिन आज वह युवराज सिंह को पीछे छोड़कर छठे नंबर पर आ सकते हैं. अभिषेक शर्मा को सिर्फ 2 छक्के और लगाने हैं. अभी अभिषेक ने 33 मैच खेले हैं, जिनमें 73 छक्के लगा चुके हैं. युवराज ने 58 मैचों में 74 छक्के लगाए थे. उनसे आगे केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, सूर्यकुमार हैं. T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा- 205  सूर्यकुमार यादव- 155 विराट कोहली- 124  हार्दिक पांड्या- 106 केएल राहुल- 99 युवराज सिंह- 74  अभिषेक शर्मा- 73 कहां देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 मैच लाइव? भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 आज (21 जनवरी) नागपुर में जमता के वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. टॉस 6:30 बजे होगा और मैच 7 बजे से शुरू होगा. मैच का लाइव प्रसरण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

Jan 21, 2026 - 16:30
 0
IND vs NZ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, गुरू युवराज सिंह को पछाड़ बन सकते हैं नए 'सिक्सर किंग'

नागपुर के वीसीए स्टेडियम में होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा. वह पूर्व क्रिकेटर और उनके गुरु युवराज सिंह को एक रिकॉर्ड लिस्ट में पीछे छोड़ सकते हैं. मैच शाम को 7 बजे से शुरू होगा. टी20 वर्ल्ड कप से पहले ये भारत की आखिरी है, इस लिहाज से भी ये महत्वपूर्ण है और सभी की निगाहें अभषेक पर होंगी.

अभिषेक शर्मा वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे, जिसमें भारत 1-2 से हार गया. टी20 में अभिषेक खेलेंगे, जो अपनी आक्रामक शैली के लिए जाने जाते हैं. वह पहली गेंद से बड़ा हिट लगाते हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में अपनी छवि ऐसी बना ली कि अच्छे-अच्छे गेंदबाज उनके सामने डरते हैं. अभिषेक दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं, जो एक रिकॉर्ड लिस्ट में युवराज सिंह को पीछे छोड़ने के बेहद करीब पहुंच गए हैं.

युवी को पीछे छोड़ेंगे अभिषेक शर्मा

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम इस फॉर्मेट में 205 छक्के हैं. दूसरे नंबर पर 187 छक्कों के साथ यूएई के मुहम्मद वसीम हैं. सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल छक्के लगाने के मामले में अभिषेक 7वें स्थान पर हैं, लेकिन आज वह युवराज सिंह को पीछे छोड़कर छठे नंबर पर आ सकते हैं.

अभिषेक शर्मा को सिर्फ 2 छक्के और लगाने हैं. अभी अभिषेक ने 33 मैच खेले हैं, जिनमें 73 छक्के लगा चुके हैं. युवराज ने 58 मैचों में 74 छक्के लगाए थे. उनसे आगे केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, सूर्यकुमार हैं.

T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • रोहित शर्मा- 205 
  • सूर्यकुमार यादव- 155
  • विराट कोहली- 124 
  • हार्दिक पांड्या- 106
  • केएल राहुल- 99
  • युवराज सिंह- 74 
  • अभिषेक शर्मा- 73

कहां देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 मैच लाइव?

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 आज (21 जनवरी) नागपुर में जमता के वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. टॉस 6:30 बजे होगा और मैच 7 बजे से शुरू होगा. मैच का लाइव प्रसरण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow