IND vs NZ ODI Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कौन, देखिए टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट

IND vs NZ Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे क्रिकेट की टक्कर हमेशा रोमांच से भरी रही है. अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होने जा रही हैं, क्योंकि भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू होने वाली है. इस सीरीज से पहले अगर इतिहास पर नजर डालें, तो भारतीय गेंदबाजों का दबदबा साफ दिखाई देता है. कई दिग्गज गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में यादगार प्रदर्शन किया है और बड़ी संख्या में विकेट झटके हैं. जवागल श्रीनाथ  न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज जवागल श्रीनाथ हैं. उन्होंने 1992 से 2003 के बीच 30 वनडे मैचों में 51 विकेट लिए. श्रीनाथ की रफ्तार और सटीक गेंदबाजी ने कीवी बल्लेबाजों को अक्सर मुश्किल में डाला. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 विकेट देकर 23 रन रहा, जो उस दौर में भारत की तेज गेंदबाजी की ताकत को दिखाता है. अनिल कुंबले दूसरे नंबर पर हैं भारत के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले कुंबले ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 मैचों में 39 विकेट चटकाए. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 विकेट देकर 33 रन रहा. कुंबले अपनी विविधता और धैर्य के लिए जाने जाते थे और मिडिल ओवर्स में लगातार विकेट निकालना उनकी सबसे बड़ी ताकत थी. मोहम्मद शमी तीसरे स्थान पर मौजूदा दौर के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं. शमी ने 2014 से 2025 के बीच सिर्फ 16 वनडे मैचों में 38 विकेट लिए. उनका औसत और स्ट्राइक रेट बताता है कि वे कितने घातक गेंदबाज हैं. शमी का 7 विकेट देकर 57 रन का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जाता है. कपिल देव चौथे नंबर पर हैं भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 29 मैचों में 33 विकेट लिए. कपिल देव की स्विंग गेंदबाजी ने नई गेंद से भारत को कई बार शानदार शुरुआत दिलाई. न्यूजीलैंड के सामने उनका बेस्ट स्पेल 3/26 का रहा. जहीर खान जहीर खान इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 मैचों में गेंदबाजी की और 30 विकेट झटके. जहीर अपनी लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाजी और बड़े मैचों में प्रदर्शन के लिए पहचाने जाते हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 42 रन देकर 4 विकेट चटकाने का है.  11 जनवरी को होगी न्यूजीलैंड भिड़ंत अब जब 11 जनवरी से भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है, तो फैंस को उम्मीद होगी कि मौजूदा भारतीय गेंदबाज भी इन दिग्गजों की तरह दमदार प्रदर्शन करें. यह सीरीज न सिर्फ रोमांचक होगी, बल्कि पुराने रिकॉर्ड्स के करीब पहुंचने का मौका भी देगी. 

Jan 11, 2026 - 12:30
 0
IND vs NZ ODI Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कौन, देखिए टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट

IND vs NZ Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे क्रिकेट की टक्कर हमेशा रोमांच से भरी रही है. अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होने जा रही हैं, क्योंकि भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू होने वाली है. इस सीरीज से पहले अगर इतिहास पर नजर डालें, तो भारतीय गेंदबाजों का दबदबा साफ दिखाई देता है. कई दिग्गज गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में यादगार प्रदर्शन किया है और बड़ी संख्या में विकेट झटके हैं.

जवागल श्रीनाथ 

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज जवागल श्रीनाथ हैं. उन्होंने 1992 से 2003 के बीच 30 वनडे मैचों में 51 विकेट लिए. श्रीनाथ की रफ्तार और सटीक गेंदबाजी ने कीवी बल्लेबाजों को अक्सर मुश्किल में डाला. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 विकेट देकर 23 रन रहा, जो उस दौर में भारत की तेज गेंदबाजी की ताकत को दिखाता है.

अनिल कुंबले

दूसरे नंबर पर हैं भारत के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले कुंबले ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 मैचों में 39 विकेट चटकाए. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 विकेट देकर 33 रन रहा. कुंबले अपनी विविधता और धैर्य के लिए जाने जाते थे और मिडिल ओवर्स में लगातार विकेट निकालना उनकी सबसे बड़ी ताकत थी.

मोहम्मद शमी

तीसरे स्थान पर मौजूदा दौर के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं. शमी ने 2014 से 2025 के बीच सिर्फ 16 वनडे मैचों में 38 विकेट लिए. उनका औसत और स्ट्राइक रेट बताता है कि वे कितने घातक गेंदबाज हैं. शमी का 7 विकेट देकर 57 रन का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जाता है.

कपिल देव

चौथे नंबर पर हैं भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 29 मैचों में 33 विकेट लिए. कपिल देव की स्विंग गेंदबाजी ने नई गेंद से भारत को कई बार शानदार शुरुआत दिलाई. न्यूजीलैंड के सामने उनका बेस्ट स्पेल 3/26 का रहा.

जहीर खान

जहीर खान इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 मैचों में गेंदबाजी की और 30 विकेट झटके. जहीर अपनी लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाजी और बड़े मैचों में प्रदर्शन के लिए पहचाने जाते हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 42 रन देकर 4 विकेट चटकाने का है. 

11 जनवरी को होगी न्यूजीलैंड भिड़ंत

अब जब 11 जनवरी से भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है, तो फैंस को उम्मीद होगी कि मौजूदा भारतीय गेंदबाज भी इन दिग्गजों की तरह दमदार प्रदर्शन करें. यह सीरीज न सिर्फ रोमांचक होगी, बल्कि पुराने रिकॉर्ड्स के करीब पहुंचने का मौका भी देगी. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow