IND vs NZ 3rd ODI Live Score: आज भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का फाइनल, कौन मारेगा बाजी? पढ़ें तीसरे मैच के पल-पल का अपडेट
आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का 'फाइनल' मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा. दरअसल, तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1- की बराबरी पर है. ऐसे में आज होल्कर स्टेडियम में जो जीतेगा, सीरीज उसके नाम हो जाएगी. भारतीय टीम 2019 से घर पर वनडे सीरीज नहीं हारी है. वहीं न्यूजीलैंड ने कभी भारत में वनडे सीरीज नहीं जीती है. ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने में अपना पूरा जोर लगाएंगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक कुल सात वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने सभी मैचों में जीत दर्ज की है. यहां भारत की जीत का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत है, जो कीवी टीम को डराने के लिए काफी है. रविवार को शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस मैदान पर आठवां वनडे मैच जीतना चाहेगी. होल्कर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. यहां रनों का अंबार खड़ा होता है. एक बार फिर यहां फ्लैट विकेट होगा, जहां रन बनाना आसान रहेगा. हालांकि, नई गेंद शुरू में थोड़ी बहुत स्विंग हो सकती है, लेकिन जैसी ही गेंद पुरानी होगी, रन बनाना आसान हो जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा. मौसम की बात करें तो बारिश की उम्मीद नहीं है, लेकिन ओस रहने की उम्मीद है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है. मैच प्रिडिक्शन भले ही न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में भारत को हरा दिया था, लेकिन हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर बता रहा है कि इस मैच में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. टॉस पर काफी कुछ निर्भर रहेगा, लेकिन मुकाबला 70-30 का ही है. तीसरे वनडे में हमारे हिसाब से टीम इंडिया की जीत होगी. भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह. न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जेडन लेनॉक्स, जकारी फाउल्क्स, काइल जैमिसन और क्रिस्टिन क्लार्क.
आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का 'फाइनल' मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा. दरअसल, तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1- की बराबरी पर है. ऐसे में आज होल्कर स्टेडियम में जो जीतेगा, सीरीज उसके नाम हो जाएगी. भारतीय टीम 2019 से घर पर वनडे सीरीज नहीं हारी है. वहीं न्यूजीलैंड ने कभी भारत में वनडे सीरीज नहीं जीती है. ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने में अपना पूरा जोर लगाएंगी.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक कुल सात वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने सभी मैचों में जीत दर्ज की है. यहां भारत की जीत का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत है, जो कीवी टीम को डराने के लिए काफी है. रविवार को शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस मैदान पर आठवां वनडे मैच जीतना चाहेगी.
होल्कर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. यहां रनों का अंबार खड़ा होता है. एक बार फिर यहां फ्लैट विकेट होगा, जहां रन बनाना आसान रहेगा. हालांकि, नई गेंद शुरू में थोड़ी बहुत स्विंग हो सकती है, लेकिन जैसी ही गेंद पुरानी होगी, रन बनाना आसान हो जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा. मौसम की बात करें तो बारिश की उम्मीद नहीं है, लेकिन ओस रहने की उम्मीद है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है.
मैच प्रिडिक्शन
भले ही न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में भारत को हरा दिया था, लेकिन हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर बता रहा है कि इस मैच में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. टॉस पर काफी कुछ निर्भर रहेगा, लेकिन मुकाबला 70-30 का ही है. तीसरे वनडे में हमारे हिसाब से टीम इंडिया की जीत होगी.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जेडन लेनॉक्स, जकारी फाउल्क्स, काइल जैमिसन और क्रिस्टिन क्लार्क.
What's Your Reaction?