IND vs NZ 1st Test Day 4 Live: न्यूजीलैंड को पहला झटका, टॉम लाथम दूसरी पारी में भी '0' पर आउट, बुमराह ने बनाया शिकार
भारत और न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच में आज चौथा दिन है. भारत का स्कोर 600 रन के पार जा चुका है और ऋषभ पंत अपने करियर का नौवां शतक लगा चुके हैं. टीम इंडिया की मंशा साफ दिख रही है कि अब वह दोबारा बैटिंग नहीं करना चाहती है. भारतीय खेमा प्रयास कर रहा है कि कीवी टीम के सामने इतना बड़ा स्कोर रखा जाए, जिसे ना बनाने पर उसे पारी की हार झेलनी पड़े. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पार 486 रन बना लिए थे. अंशुल कंबोज ने 38 रनों का योगदान दिया और ऋषभ पंत के साथ मिलकर 68 रनों की पार्टनरशिप की. पंत की शतकीय पारी ने भारत को 600 के पार जाने में मदद की. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भी है, जब टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक पारी में 600 रन बनाए हैं. अब तक इस पारी में भारत के लिए केएल राहुल और ऋषभ पंत शतक लगा चुके हैं. उनके अलावा यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल और शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली है. कप्तान गिल तो तीसरे दिन के आखिरी ओवर में जैकब डफी का शिकार बने थे. गिल 98 रन बनाकर आउट हुए और अपना 12वां टेस्ट शतक लगाने से केवल 2 रन से चूक गए.
भारत और न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच में आज चौथा दिन है. भारत का स्कोर 600 रन के पार जा चुका है और ऋषभ पंत अपने करियर का नौवां शतक लगा चुके हैं. टीम इंडिया की मंशा साफ दिख रही है कि अब वह दोबारा बैटिंग नहीं करना चाहती है. भारतीय खेमा प्रयास कर रहा है कि कीवी टीम के सामने इतना बड़ा स्कोर रखा जाए, जिसे ना बनाने पर उसे पारी की हार झेलनी पड़े.
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पार 486 रन बना लिए थे. अंशुल कंबोज ने 38 रनों का योगदान दिया और ऋषभ पंत के साथ मिलकर 68 रनों की पार्टनरशिप की. पंत की शतकीय पारी ने भारत को 600 के पार जाने में मदद की. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भी है, जब टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक पारी में 600 रन बनाए हैं.
अब तक इस पारी में भारत के लिए केएल राहुल और ऋषभ पंत शतक लगा चुके हैं. उनके अलावा यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल और शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली है. कप्तान गिल तो तीसरे दिन के आखिरी ओवर में जैकब डफी का शिकार बने थे. गिल 98 रन बनाकर आउट हुए और अपना 12वां टेस्ट शतक लगाने से केवल 2 रन से चूक गए.
What's Your Reaction?