IND vs NZ 1st T20I: मैच के तुरंत बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किस पर साधा निशाना?

IND vs NZ 1st T20I: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं. वजह है न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में पहली बार वनडे सीरीज हार और उसके बाद सोशल मीडिया पर बढ़ती आलोचना. इसी बीच नागपुर में खेले गए भारत–न्यूजीलैंड पहले टी20 मैच के खत्म होते ही गंभीर का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गया, जिसने नई बहस छेड़ दी. मैच के बाद पोस्ट हुआ वायरल नागपुर टी20 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. हालांकि मैच के बाद चर्चा जीत से ज्यादा गौतम गंभीर के एक्स (ट्विटर) पोस्ट की होने लगी. दरअसल, मुकाबले से पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गंभीर से मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की थी और उनकी जमकर तारीफ की थी. उन्होंने लिखा, “नागपुर में अपने पुराने दोस्त गौतम गंभीर के साथ खुलकर बातचीत का मौका मिला. भारत में प्रधानमंत्री के बाद शायद सबसे मुश्किल जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है. हर दिन लाखों लोग उनके फैसलों पर सवाल उठाते हैं, लेकिन वह पूरी शांति और दृढ़ता के साथ बिना डगमगाए आगे बढ़ते रहते हैं. उनके शांत संकल्प और सक्षम नेतृत्व के लिए सराहना बनती है. उन्हें आज से शुरू होने वाली हर चुनौती के लिए ढेरों शुभकामनाएं.” गंभीर ने क्या कहा? शशि थरूर की तारीफ पर प्रतिक्रिया देते हुए गौतम गंभीर ने धन्यवाद तो कहा, लेकिन साथ ही कुछ ऐसा लिख दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. गंभीर ने लिखा, “बहुत-बहुत धन्यवाद डॉ. शशि थरूर! जब सारा शोर-शराबा थमेगा, तब एक कोच की कथित “अनलिमिटेड पावर” को लेकर सच्चाई और तर्क अपने-आप सामने आ जाएंगे. तब तक मुझे इस बात पर ही हंसी आ रही है कि मुझे अपने ही लोगों के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है, जो खुद बेहतरीन हैं.” फैंस ने भी दी प्रतिक्रिया गंभीर के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा कि कोच को सोशल मीडिया और पीआर से दूर रहना चाहिए और सिर्फ टीम पर ध्यान देना चाहिए, जैसे राहुल द्रविड़ या रवि शास्त्री रहते थे. वहीं, दूसरे यूजर ने गंभीर के कार्यकाल के आंकड़े गिनाते हुए कहा कि घर में लगातार हार के बाद सवाल उठना लाजमी है. कोचिंग पर क्यों उठ रहे सवाल? गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का घरेलू रिकॉर्ड हाल के समय में कमजोर रहा है. 2024 में न्यूजीलैंड ने भारत को घर में 3-0 से टेस्ट सीरीज में हराया, जो ऐतिहासिक हार थी. इसके बाद साउथ अफ्रीका ने भी भारत को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी. अब न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज भी भारत में जीत ली है, जो पहले कभी नहीं हुआ था. लगातार मिल रही इन हारों के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट्स गंभीर की रणनीति और फैसलों पर सवाल उठा रहे हैं. हालांकि, टी20 में मिली जीत से गंभीर को थोड़ी राहत जरूर मिली है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले मैचों में टीम का प्रदर्शन इन चर्चाओं को शांत कर पाता है या नहीं. 

Jan 22, 2026 - 08:30
 0
IND vs NZ 1st T20I: मैच के तुरंत बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किस पर साधा निशाना?

IND vs NZ 1st T20I: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं. वजह है न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में पहली बार वनडे सीरीज हार और उसके बाद सोशल मीडिया पर बढ़ती आलोचना. इसी बीच नागपुर में खेले गए भारत–न्यूजीलैंड पहले टी20 मैच के खत्म होते ही गंभीर का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गया, जिसने नई बहस छेड़ दी.

मैच के बाद पोस्ट हुआ वायरल

नागपुर टी20 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. हालांकि मैच के बाद चर्चा जीत से ज्यादा गौतम गंभीर के एक्स (ट्विटर) पोस्ट की होने लगी. दरअसल, मुकाबले से पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गंभीर से मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की थी और उनकी जमकर तारीफ की थी.

उन्होंने लिखा, “नागपुर में अपने पुराने दोस्त गौतम गंभीर के साथ खुलकर बातचीत का मौका मिला. भारत में प्रधानमंत्री के बाद शायद सबसे मुश्किल जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है. हर दिन लाखों लोग उनके फैसलों पर सवाल उठाते हैं, लेकिन वह पूरी शांति और दृढ़ता के साथ बिना डगमगाए आगे बढ़ते रहते हैं. उनके शांत संकल्प और सक्षम नेतृत्व के लिए सराहना बनती है. उन्हें आज से शुरू होने वाली हर चुनौती के लिए ढेरों शुभकामनाएं.”

गंभीर ने क्या कहा?

शशि थरूर की तारीफ पर प्रतिक्रिया देते हुए गौतम गंभीर ने धन्यवाद तो कहा, लेकिन साथ ही कुछ ऐसा लिख दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. गंभीर ने लिखा, “बहुत-बहुत धन्यवाद डॉ. शशि थरूर! जब सारा शोर-शराबा थमेगा, तब एक कोच की कथित “अनलिमिटेड पावर” को लेकर सच्चाई और तर्क अपने-आप सामने आ जाएंगे. तब तक मुझे इस बात पर ही हंसी आ रही है कि मुझे अपने ही लोगों के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है, जो खुद बेहतरीन हैं.”

फैंस ने भी दी प्रतिक्रिया

गंभीर के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा कि कोच को सोशल मीडिया और पीआर से दूर रहना चाहिए और सिर्फ टीम पर ध्यान देना चाहिए, जैसे राहुल द्रविड़ या रवि शास्त्री रहते थे. वहीं, दूसरे यूजर ने गंभीर के कार्यकाल के आंकड़े गिनाते हुए कहा कि घर में लगातार हार के बाद सवाल उठना लाजमी है.

कोचिंग पर क्यों उठ रहे सवाल?

गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का घरेलू रिकॉर्ड हाल के समय में कमजोर रहा है. 2024 में न्यूजीलैंड ने भारत को घर में 3-0 से टेस्ट सीरीज में हराया, जो ऐतिहासिक हार थी. इसके बाद साउथ अफ्रीका ने भी भारत को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी. अब न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज भी भारत में जीत ली है, जो पहले कभी नहीं हुआ था.

लगातार मिल रही इन हारों के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट्स गंभीर की रणनीति और फैसलों पर सवाल उठा रहे हैं. हालांकि, टी20 में मिली जीत से गंभीर को थोड़ी राहत जरूर मिली है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले मैचों में टीम का प्रदर्शन इन चर्चाओं को शांत कर पाता है या नहीं. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow