IND vs NED Live Score: शिवम दुबे ने जड़ा अर्धशतक, हार्दिक पांड्या के साथ क्रीज पर मौजूद; डेथ ओवरों का खेल जारी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच आज भारत और नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए हैं. कुलदीप यादव के साथ उपकप्तान अक्षर पटेल बाहर हुए हैं. अर्शदीप सिंह की वापसी हुई है और वॉशिंगटन सुंदर भी खेल रहे हैं. भारत की प्लेइंग 11 अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती. नीदरलैंड की प्लेइंग 11 माइकल लेविट, मैक्स ओ डाउड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन-कैशेट, नोआ क्रोस, रोलोफ वान डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन. भारत की प्लेइंग 11 में अर्शदीप सिंह की वापसी हुई है, जिन्हें पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बाहर किया गया था. दरअसल वो मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुआ था, जिसमें स्पिनर्स के लिए अधिक मदद थी. अहमदाबाद में अर्शदीप की वापसी हुई है. कुलदीप यादव के साथ अक्षर पटेल को बाहर रखा गया है. आज वॉशिंगटन सुंदर खेल रहे हैं. बता दें कि टीम इंडिया सुपर-8 में अपना स्थान कंफर्म कर चुकी है, जबकि नीदरलैंड का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर खत्म हो चुका है. भारत बनाम नीदरलैंड मैच की डिटेल मैच नंबर: 36 टाइम: शाम 7 बजे से टॉस: 6:30 बजे वेन्यू: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद. टीम इंडिया का अभी तक का सफर भारत ने अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से हराया था, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने 84 रनों की पारी खेली थी. दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने नामीबिया पर 93 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. इसके बाद भारत ने कोलंबो में पाकिस्तान को भी एकतरफा मैच में हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की की. भारत 6 अंकों के साथ ग्रुप ए की अंक तालिका में पहले स्थान पर है. बाहर हो चुका है नीदरलैंड नीदरलैंड ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था, हालांकि टीम उलटफेर करने से चूक गई. इसके बाद टीम ने नामीबिया को 7 विकेट से हराया, लेकिन इसके बाद यूएसए से बुरी तरह हार गई. 3 में से 2 मैच हारने के बाद नीदरलैंड सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुका है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच आज भारत और नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए हैं. कुलदीप यादव के साथ उपकप्तान अक्षर पटेल बाहर हुए हैं. अर्शदीप सिंह की वापसी हुई है और वॉशिंगटन सुंदर भी खेल रहे हैं.
भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
नीदरलैंड की प्लेइंग 11
माइकल लेविट, मैक्स ओ डाउड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन-कैशेट, नोआ क्रोस, रोलोफ वान डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन.
भारत की प्लेइंग 11 में अर्शदीप सिंह की वापसी हुई है, जिन्हें पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बाहर किया गया था. दरअसल वो मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुआ था, जिसमें स्पिनर्स के लिए अधिक मदद थी. अहमदाबाद में अर्शदीप की वापसी हुई है. कुलदीप यादव के साथ अक्षर पटेल को बाहर रखा गया है. आज वॉशिंगटन सुंदर खेल रहे हैं. बता दें कि टीम इंडिया सुपर-8 में अपना स्थान कंफर्म कर चुकी है, जबकि नीदरलैंड का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर खत्म हो चुका है.
भारत बनाम नीदरलैंड मैच की डिटेल
- मैच नंबर: 36
- टाइम: शाम 7 बजे से
- टॉस: 6:30 बजे
- वेन्यू: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद.
टीम इंडिया का अभी तक का सफर
भारत ने अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से हराया था, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने 84 रनों की पारी खेली थी. दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने नामीबिया पर 93 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. इसके बाद भारत ने कोलंबो में पाकिस्तान को भी एकतरफा मैच में हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की की. भारत 6 अंकों के साथ ग्रुप ए की अंक तालिका में पहले स्थान पर है.
बाहर हो चुका है नीदरलैंड
नीदरलैंड ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था, हालांकि टीम उलटफेर करने से चूक गई. इसके बाद टीम ने नामीबिया को 7 विकेट से हराया, लेकिन इसके बाद यूएसए से बुरी तरह हार गई. 3 में से 2 मैच हारने के बाद नीदरलैंड सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुका है.
What's Your Reaction?