IND vs IRE: इन 5 खिलाड़ियों की वजह से भारत को झेलनी पड़ी शर्मनाक हार, एक को अगले मैच नहीं मिलेगी जगह!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में इतिहास की सबसे बड़ी निराशा झेलनी पड़ी. पहली बार आयरलैंड ने किसी भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत को हराया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन लॉर्कन टकर के 50 और गेरेथ डेलानी के 49 रन की बदौलत मेजबान टीम ने 20 ओवर में 182 रन बना दिए. जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर ऑलआउट हो गई. आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में, जिनका प्रदर्शन भारत की हार की सबसे बड़ी वजह बना. प्रसिद्ध कृष्णा आयरलैंड के खिलाफ भारत की हार में सबसे ज्यादा निराश करने वाला प्रदर्शन तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का रहा. उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 57 रन लुटा दिए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके. इस दौरान उनके एक ओवर में 27 रन भी बने, जिससे आयरलैंड की टीम बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. अगर प्रसिद्ध अपनी लाइन और लेंथ पर नियंत्रण रखते तो मुकाबले का नतीजा अलग हो सकता था. श्रेयस अय्यर श्रेयस अय्यर के लिए यह मुकाबला कप्तान के तौर पर पहला मैच था, लेकिन वह अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे. गेंदबाजी में वॉशिंग्टन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल उनके खिलाफ गया. वहीं बल्लेबाजी में भी वह सिर्फ 7 गेंदों पर 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कप्तान से जिस जिम्मेदार पारी की उम्मीद थी, वह देखने को नहीं मिली. तिलक वर्मा टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा भी इस मुकाबले में प्रभाव छोड़ने में असफल रहे. आमतौर पर दबाव में शानदार बल्लेबाजी करने वाले तिलक ने इस बार 21 गेंदों में सिर्फ 19 रन बनाए. सबसे ज्यादा निराशाजनक उनका आउट होने का तरीका रहा, जब उन्होंने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में आसान कैच थमा दिया. यह भी पढ़ें- Shreyas Iyer Statement: श्रेयस अय्यर ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा? जानिए आयरलैंड से शर्मनाक हार के बाद क्या बोले कप्तान वॉशिंग्टन सुंदर ऑलराउंडर वॉशिंग्टन सुंदर का प्रदर्शन भी पूरी तरह फीका रहा. गेंदबाजी में उन्होंने एक ओवर में 19 रन खर्च कर दिए, जबकि बल्लेबाजी में 12 गेंद खेलने के बाद भी केवल 9 रन ही बना सके. दोनों विभागों में फ्लॉप रहने के कारण अगले मुकाबले की प्लेइंग इलेवन से उनका बाहर होना तय माना जा रहा है. यह भी पढ़ें- टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी किसने की है? जानें कितने साल से अटूट है यह रिकॉर्ड ईशान किशन ईशान किशन शानदार फॉर्म के बावजूद इस मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके. संजू सैमसन के जल्दी आउट होने के बाद उनसे उम्मीद थी कि वह अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पारी संभालेंगे, लेकिन उन्होंने जल्दबाजी में गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया. उनके आउट होते ही भारतीय टीम पर दबाव बढ़ गया और मैच पूरी तरह आयरलैंड के पक्ष में चला गया.

Jun 27, 2026 - 11:30
 0
IND vs IRE: इन 5 खिलाड़ियों की वजह से भारत को झेलनी पड़ी शर्मनाक हार, एक को अगले मैच नहीं मिलेगी जगह!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में इतिहास की सबसे बड़ी निराशा झेलनी पड़ी. पहली बार आयरलैंड ने किसी भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत को हराया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन लॉर्कन टकर के 50 और गेरेथ डेलानी के 49 रन की बदौलत मेजबान टीम ने 20 ओवर में 182 रन बना दिए. जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर ऑलआउट हो गई. आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में, जिनका प्रदर्शन भारत की हार की सबसे बड़ी वजह बना.

प्रसिद्ध कृष्णा

आयरलैंड के खिलाफ भारत की हार में सबसे ज्यादा निराश करने वाला प्रदर्शन तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का रहा. उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 57 रन लुटा दिए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके. इस दौरान उनके एक ओवर में 27 रन भी बने, जिससे आयरलैंड की टीम बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. अगर प्रसिद्ध अपनी लाइन और लेंथ पर नियंत्रण रखते तो मुकाबले का नतीजा अलग हो सकता था.

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर के लिए यह मुकाबला कप्तान के तौर पर पहला मैच था, लेकिन वह अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे. गेंदबाजी में वॉशिंग्टन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल उनके खिलाफ गया. वहीं बल्लेबाजी में भी वह सिर्फ 7 गेंदों पर 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कप्तान से जिस जिम्मेदार पारी की उम्मीद थी, वह देखने को नहीं मिली.

तिलक वर्मा

टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा भी इस मुकाबले में प्रभाव छोड़ने में असफल रहे. आमतौर पर दबाव में शानदार बल्लेबाजी करने वाले तिलक ने इस बार 21 गेंदों में सिर्फ 19 रन बनाए. सबसे ज्यादा निराशाजनक उनका आउट होने का तरीका रहा, जब उन्होंने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में आसान कैच थमा दिया.

यह भी पढ़ें- Shreyas Iyer Statement: श्रेयस अय्यर ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा? जानिए आयरलैंड से शर्मनाक हार के बाद क्या बोले कप्तान

वॉशिंग्टन सुंदर

ऑलराउंडर वॉशिंग्टन सुंदर का प्रदर्शन भी पूरी तरह फीका रहा. गेंदबाजी में उन्होंने एक ओवर में 19 रन खर्च कर दिए, जबकि बल्लेबाजी में 12 गेंद खेलने के बाद भी केवल 9 रन ही बना सके. दोनों विभागों में फ्लॉप रहने के कारण अगले मुकाबले की प्लेइंग इलेवन से उनका बाहर होना तय माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी किसने की है? जानें कितने साल से अटूट है यह रिकॉर्ड

ईशान किशन

ईशान किशन शानदार फॉर्म के बावजूद इस मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके. संजू सैमसन के जल्दी आउट होने के बाद उनसे उम्मीद थी कि वह अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पारी संभालेंगे, लेकिन उन्होंने जल्दबाजी में गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया. उनके आउट होते ही भारतीय टीम पर दबाव बढ़ गया और मैच पूरी तरह आयरलैंड के पक्ष में चला गया.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow