IND vs IRE 1st T20I Live Score: गुच्छे में गिर रहे आयरलैंड के विकेट, चौथे ओवर में 3 बल्लेबाज आउट; हर्षित को मिली दूसरी सफलता
भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला आज यानी 26 जून (शुक्रवार) को है. बेलफास्ट में खेला जाने वाला मैच टीम इंडिया के लिए कई मायनों में अहम होगा. मेन इन ब्लू श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी. यह अय्यर के लिए बतौर कप्तान पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला होगा. वहीं मुकाबले में फैंस की नजरें वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर टिकी होंगी. 15 साल के वैभव सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं. आईपीएल के लगातार 2 सीजन में धुआंधार बल्लेबाजी करने वाले वैभव के अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. अगर आज वैभव का डेब्यू होता है, तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर हैं, जिन्होंने 16 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. गौर करने वाली बात यह है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वैभव से भी कम उम्र के खिलाड़ी डेब्यू कर चुके हैं. लेकिन अब आईसीसी नियम के मुताबिक, 15 साल से कम उम्र का खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सकता है. अब सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर वैभव का डेब्यू होता है, तो फिर किसे बाहर किया जाएगा? ओपनिंग पर खेलने वाले वैभव या तो अभिषेक शर्मा या फिर संजू सैमसन का पत्ता काट सकते हैं. तीनों ही खिलाड़ी ओपनिंग पर खेलते हुए नजर आते हैं. हालांकि संजू ओपनिंग के अलावा बाकी पोजीशन पर बैटिंग करते हैं, लेकिन टीम संयोजन शायद संजू के लिए निचले क्रम में बैटिंग की इजाजत न दे. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट क्या फैसला लेता है. टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड संजू सैमसन (डब्ल्यू), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव. टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड का स्क्वॉड टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), गैरेथ डेलानी, स्टीफन डोहेनी, जॉर्ज डॉकरेल, बेंजामिन कैलिट्ज़, मैथ्यू हम्फ्रीज़, रूबेन विल्सन, गैविन होए, जय मूंदरा, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हॉलार्ड.
भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला आज यानी 26 जून (शुक्रवार) को है. बेलफास्ट में खेला जाने वाला मैच टीम इंडिया के लिए कई मायनों में अहम होगा. मेन इन ब्लू श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी. यह अय्यर के लिए बतौर कप्तान पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला होगा. वहीं मुकाबले में फैंस की नजरें वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर टिकी होंगी.
15 साल के वैभव सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं. आईपीएल के लगातार 2 सीजन में धुआंधार बल्लेबाजी करने वाले वैभव के अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. अगर आज वैभव का डेब्यू होता है, तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर हैं, जिन्होंने 16 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. गौर करने वाली बात यह है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वैभव से भी कम उम्र के खिलाड़ी डेब्यू कर चुके हैं. लेकिन अब आईसीसी नियम के मुताबिक, 15 साल से कम उम्र का खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सकता है.
अब सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर वैभव का डेब्यू होता है, तो फिर किसे बाहर किया जाएगा? ओपनिंग पर खेलने वाले वैभव या तो अभिषेक शर्मा या फिर संजू सैमसन का पत्ता काट सकते हैं. तीनों ही खिलाड़ी ओपनिंग पर खेलते हुए नजर आते हैं. हालांकि संजू ओपनिंग के अलावा बाकी पोजीशन पर बैटिंग करते हैं, लेकिन टीम संयोजन शायद संजू के लिए निचले क्रम में बैटिंग की इजाजत न दे. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट क्या फैसला लेता है.
टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड
संजू सैमसन (डब्ल्यू), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव.
टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड का स्क्वॉड
टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), गैरेथ डेलानी, स्टीफन डोहेनी, जॉर्ज डॉकरेल, बेंजामिन कैलिट्ज़, मैथ्यू हम्फ्रीज़, रूबेन विल्सन, गैविन होए, जय मूंदरा, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हॉलार्ड.
What's Your Reaction?