IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत

26 जून (शुक्रवार) की तारीख भारतीय क्रिकेट के इतिहास में शायद काले अक्षरों से लिखी जाए. इस दिन टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में 34 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. यह क्रिकेट के इतिहास में पहला मौका था कि जब आयरलैंड ने किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया को शिकस्त दी.  इस हार के साथ टीम इंडिया की आयरलैंड के खिलाफ बादशाहत खत्म हो गई. अब सवाल यह उठ रहा है कि सितारों से सजी मजबूत टीम इंडिया को आखिर आयरलैंड की उस टीम के खिलाफ क्यों हार का सामना करना पड़ा, जिसमें 6 मुख्य खिलाड़ी इंजरी के चलते नहीं खेल रहे थे? आयरिश टीम में 2 ऐसे खिलाड़ी भी थे, जो अपना पहला यानी डेब्यू मैच खेल रहे थे. तो आइए जानते हैं कि मैच में भारत की हार के 3 बड़े कारण क्या रहे.  1- टॉस जीतकर गेंदबाजी करना  भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान की पिच बल्लेबाजी के लिए बिल्कुल अनुकूल थी, जिस पर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम 200 रन से बड़ा टोटल बोर्ड पर लगा सकती थी. इतना बड़ा टोटल चेज करना आयरलैंड के लिए आसान नहीं होता, लेकिन कप्तान अय्यर ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करते हुए आयरलैंड ने 182 रनों का टोटल बोर्ड पर लगा दिया, जिसका पीछा करते हुए मेन इन ब्लू 18.5 ओवर में 148 रन पर ऑलआउट हो गई.  2- प्रसिद्ध कृष्णा से पूरे 4 ओवर करवाना  तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा शुरुआत से ही खराब लय में दिखे. उन्होंने पहले ओवर में 15 रन खर्च किए. प्रसिद्ध के महंगे ओवर के बाद भी कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन पर भरोसा जताया और पूरे चार ओवर करवाए. तीन ओवर में प्रसिद्ध ने बिना कोई विकेट लिए 10 की इकॉनमी से 30 रन लुटा दिए थे. इसके बाद भी उन्हें चौथा ओवर दिया गया, जिसमें उन्होंने 27 रन खर्चे, जबकि श्रेयस के पास बाकी गेंदबाजों का विकल्प मौजूद था. उन्होंने 4 ओवर में सबसे ज्यादा 57 रन दिए.  3- बल्लेबाजों का जल्दबाजी में खेलना  चेज करते हुए भारतीय बल्लेबाज जल्दबाजी में दिखे. शुरुआत तो फिर भी ठीक रही. टीम ने 60 रन पर तीसरा विकेट गंवाया, जब श्रेयस अय्यर आउट हुए. फिर चौथा विकेट 80 रन पर गिरा, जब अभिषेक शर्मा फिफ्टी बनाकर पवेलियन लौटे. चार विकेट गिर जाने के बाद भी भारतीय बल्लेबाजों ने आक्राम रवैया अपनाया, जिससे जल्दी-जल्दी विकेट गिरे. मिडिल ओवर में कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी, जो भारत के लिए हार का बड़ा कारण रहा.    यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने 19 गेंद में फिफ्टी लगाकर बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', दुनिया में ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

Jun 27, 2026 - 11:30
 0
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत

26 जून (शुक्रवार) की तारीख भारतीय क्रिकेट के इतिहास में शायद काले अक्षरों से लिखी जाए. इस दिन टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में 34 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. यह क्रिकेट के इतिहास में पहला मौका था कि जब आयरलैंड ने किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया को शिकस्त दी. 

इस हार के साथ टीम इंडिया की आयरलैंड के खिलाफ बादशाहत खत्म हो गई. अब सवाल यह उठ रहा है कि सितारों से सजी मजबूत टीम इंडिया को आखिर आयरलैंड की उस टीम के खिलाफ क्यों हार का सामना करना पड़ा, जिसमें 6 मुख्य खिलाड़ी इंजरी के चलते नहीं खेल रहे थे? आयरिश टीम में 2 ऐसे खिलाड़ी भी थे, जो अपना पहला यानी डेब्यू मैच खेल रहे थे. तो आइए जानते हैं कि मैच में भारत की हार के 3 बड़े कारण क्या रहे. 

1- टॉस जीतकर गेंदबाजी करना 

भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान की पिच बल्लेबाजी के लिए बिल्कुल अनुकूल थी, जिस पर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम 200 रन से बड़ा टोटल बोर्ड पर लगा सकती थी. इतना बड़ा टोटल चेज करना आयरलैंड के लिए आसान नहीं होता, लेकिन कप्तान अय्यर ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करते हुए आयरलैंड ने 182 रनों का टोटल बोर्ड पर लगा दिया, जिसका पीछा करते हुए मेन इन ब्लू 18.5 ओवर में 148 रन पर ऑलआउट हो गई. 

2- प्रसिद्ध कृष्णा से पूरे 4 ओवर करवाना 

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा शुरुआत से ही खराब लय में दिखे. उन्होंने पहले ओवर में 15 रन खर्च किए. प्रसिद्ध के महंगे ओवर के बाद भी कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन पर भरोसा जताया और पूरे चार ओवर करवाए. तीन ओवर में प्रसिद्ध ने बिना कोई विकेट लिए 10 की इकॉनमी से 30 रन लुटा दिए थे. इसके बाद भी उन्हें चौथा ओवर दिया गया, जिसमें उन्होंने 27 रन खर्चे, जबकि श्रेयस के पास बाकी गेंदबाजों का विकल्प मौजूद था. उन्होंने 4 ओवर में सबसे ज्यादा 57 रन दिए. 

3- बल्लेबाजों का जल्दबाजी में खेलना 

चेज करते हुए भारतीय बल्लेबाज जल्दबाजी में दिखे. शुरुआत तो फिर भी ठीक रही. टीम ने 60 रन पर तीसरा विकेट गंवाया, जब श्रेयस अय्यर आउट हुए. फिर चौथा विकेट 80 रन पर गिरा, जब अभिषेक शर्मा फिफ्टी बनाकर पवेलियन लौटे. चार विकेट गिर जाने के बाद भी भारतीय बल्लेबाजों ने आक्राम रवैया अपनाया, जिससे जल्दी-जल्दी विकेट गिरे. मिडिल ओवर में कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी, जो भारत के लिए हार का बड़ा कारण रहा. 

 

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने 19 गेंद में फिफ्टी लगाकर बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', दुनिया में ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow