IND Vs IRE: आयरलैंड सीरीज में तबाही मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग, सब जान लीजिए

भारतीय क्रिकेट में इस समय युवा खिलाड़ियों का दौर चल रहा है. टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों के दम पर नए-नए कीर्तिमान लगातार स्थापित कर रही है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने जिस रफ्तार से क्रिकेट खेला है, अब उसको आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मध्यक्रम के बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर के कंधों पर आ गई है. भारतीय टीम अपने आयरलैंड दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस दौरे से भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर अपने इंटरनेशनल करियर की नई शुरूआत करने जा रहे हैं. क्रिकेट फैंस युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर काफी उत्साहित हैं. वो इस मुकाबले में डेब्यू करते ही क्रिकेट इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लेंगे. यह भी पढ़ें- Rohit Sharma Ritika Sajdeh Viral Video: रोहित शर्मा और उनकी पत्नी के बीच 'लड़ाई' का वीडियो वायरल, आखिर क्या हुआ जानिए भारत-आयरलैंड के बीच आज तक कितने मुकाबले खेले गए हैं? भारत-आयरलैंड के बीच हुए मुकाबलों के इतिहास पर नज़र डाले तो,आयरलैंड-भारत के खिलाफ एक भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं जीता है. 2009 से भारत-आयरलैंड के बीच टी20 मुकाबले होते आ रहे हैं, तब से आज 2026 तक कुल 8 मुकाबले दोनों टीमों के बीच खेले जा चुके हैं. भारतीय टीम ने आठों मुकाबलों में जीत दर्ज की है. हैरान, कर देने वाली बात यह है कि 8 में से 6 मुकाबले तो आयरलैंड की धरती पर ही खेले गए हैं. भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर के ऊपर जीत के रिकॉर्ड को कायम रखने का दबाव और जिम्मेदारी दोनों होंगी. भारत-आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएंगी. खास बात यह है कि बस 72 घंटो के अंदर ही इस सीरीज का फैसला हो जाएगा. सीरीज के दोनों मुकाबले बेलफास्ट के खूबसूरत ग्राउंड पर खेले जाएंगे. दोनों टीमों के बीच मुकाबला कब शुरू होगा? आयरलैंड के स्थानीय समयनुसार मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू हो जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान के बीच टॉस 1 बजे होगा,लेकिन भारत में उस समय शाम हो रही होगी.भारत समयनुसार मैच शाम 6 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 5:30 बजे किया जाएगा. यानी काम से लौटने के बाद सभी फैंस इस रोमांचक मुकाबले का मजा उठा सकते हैं. मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहा देख सकेंगे फैंस? आपको बता दें कि भारत की इस सीरीज का टीवी प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. आप सभी सोनी के तमाम स्पोर्ट्स चैनलों पर मुकाबले का लुप्त उठा सकते हैं. वहीं, जो क्रिकेट फैंस मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी के माध्यम से मैच देखना चाहते हैं,वो सोनी लिव ऐप और अन्य आधिकारिक वेबसाइट पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं. भारतीय टी20 टीम के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, सुयश शेडगे. आयरलैंड टी20 टीम के खिलाड़ी लोर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉर्ज डोकरेल, स्टीफन दोहनी (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, गैरेथ डेलानी, बेन कैलिटज, टिम टेक्टर, मैथ्यू हम्फ्रेस,रॉस अडेर, गोविन होए, लियाम मैकार्थी, जय मुंद्रा, रुबेन विल्सन, मैथ्यू होलार्ड. यह भी पढ़ें- India vs Ireland: सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, ये 2 खिलाड़ी भी आयरलैंड के खिलाफ कर सकते हैं T20I डेब्यू

Jun 25, 2026 - 15:30
 0
IND Vs IRE: आयरलैंड सीरीज में तबाही मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग, सब जान लीजिए

भारतीय क्रिकेट में इस समय युवा खिलाड़ियों का दौर चल रहा है. टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों के दम पर नए-नए कीर्तिमान लगातार स्थापित कर रही है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने जिस रफ्तार से क्रिकेट खेला है, अब उसको आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मध्यक्रम के बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर के कंधों पर आ गई है.

भारतीय टीम अपने आयरलैंड दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस दौरे से भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर अपने इंटरनेशनल करियर की नई शुरूआत करने जा रहे हैं. क्रिकेट फैंस युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर काफी उत्साहित हैं. वो इस मुकाबले में डेब्यू करते ही क्रिकेट इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लेंगे.

यह भी पढ़ें- Rohit Sharma Ritika Sajdeh Viral Video: रोहित शर्मा और उनकी पत्नी के बीच 'लड़ाई' का वीडियो वायरल, आखिर क्या हुआ जानिए

भारत-आयरलैंड के बीच आज तक कितने मुकाबले खेले गए हैं?

भारत-आयरलैंड के बीच हुए मुकाबलों के इतिहास पर नज़र डाले तो,आयरलैंड-भारत के खिलाफ एक भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं जीता है. 2009 से भारत-आयरलैंड के बीच टी20 मुकाबले होते आ रहे हैं, तब से आज 2026 तक कुल 8 मुकाबले दोनों टीमों के बीच खेले जा चुके हैं.

भारतीय टीम ने आठों मुकाबलों में जीत दर्ज की है. हैरान, कर देने वाली बात यह है कि 8 में से 6 मुकाबले तो आयरलैंड की धरती पर ही खेले गए हैं. भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर के ऊपर जीत के रिकॉर्ड को कायम रखने का दबाव और जिम्मेदारी दोनों होंगी.

भारत-आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएंगी. खास बात यह है कि बस 72 घंटो के अंदर ही इस सीरीज का फैसला हो जाएगा. सीरीज के दोनों मुकाबले बेलफास्ट के खूबसूरत ग्राउंड पर खेले जाएंगे.

दोनों टीमों के बीच मुकाबला कब शुरू होगा?

आयरलैंड के स्थानीय समयनुसार मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू हो जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान के बीच टॉस 1 बजे होगा,लेकिन भारत में उस समय शाम हो रही होगी.भारत समयनुसार मैच शाम 6 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 5:30 बजे किया जाएगा. यानी काम से लौटने के बाद सभी फैंस इस रोमांचक मुकाबले का मजा उठा सकते हैं.

मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहा देख सकेंगे फैंस?

आपको बता दें कि भारत की इस सीरीज का टीवी प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. आप सभी सोनी के तमाम स्पोर्ट्स चैनलों पर मुकाबले का लुप्त उठा सकते हैं. वहीं, जो क्रिकेट फैंस मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी के माध्यम से मैच देखना चाहते हैं,वो सोनी लिव ऐप और अन्य आधिकारिक वेबसाइट पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं.

भारतीय टी20 टीम के खिलाड़ी

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, सुयश शेडगे.

आयरलैंड टी20 टीम के खिलाड़ी

लोर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉर्ज डोकरेल, स्टीफन दोहनी (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, गैरेथ डेलानी, बेन कैलिटज, टिम टेक्टर, मैथ्यू हम्फ्रेस,रॉस अडेर, गोविन होए, लियाम मैकार्थी, जय मुंद्रा, रुबेन विल्सन, मैथ्यू होलार्ड.

यह भी पढ़ें- India vs Ireland: सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, ये 2 खिलाड़ी भी आयरलैंड के खिलाफ कर सकते हैं T20I डेब्यू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow