IND VS ENG: संजू सैमसन से लेकर जसप्रीत बुमराह तक छाए, देखें भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल में बने रिकॉर्ड्स की लिस्ट
Many Records Made In The India Vs England Semifinal Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया है. इसी के साथ लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है. संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक (89 रन) के दम पर भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में इंग्लैंड की टीम 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी. भारत के तरफ से गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर में 38 रन देकर दो विकेट चटकाए. बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया जो काफी निर्णायक साबित हुआ, जबकि वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट झटके. इस मैच में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बने, आइए देखते हैं पूरी रिकॉर्ड लिस्ट… जसप्रीत बुमराह ने पूरे किए 500 इंटरनेशनल विकेट टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 500 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर लिए हैं और वो भारत के लिए ऐसा करने वाले 8वें गेंदबाज बन गए हैं. बुमराह ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल के दौरान ये मुकाम हासिल किया. उनकी एक स्लोअर गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का कैच अक्षर पटेल ने कवर्स पर लपका. इस तरह से बुमराज का 500वां शिकार ब्रूक बने. लगातार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेलने वाली टीमें पाकिस्तान - 2007 और 2009 श्रीलंका - 2012 और 2014 भारत - 2024 और 2026 भारत बनाम इंग्लैंड मैच में लगे 73 बाउंड्री (39 चौके और 34 छक्के): ये टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री है. साल 2016 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में 61 बाउंड्री लगी थी. टीम इंडिया रिकॉर्ड चौथी बार फाइनल में पहुंची: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया चौथी बार फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती टीम बन गई है. अब फाइनल मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से रविवार यानी 8 मार्च को होगा. टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के 34 - IND vs ENG, मुंबई, 2026 सेमीफाइनल 31 - WI vs ZIM, मुंबई, 2026 30 - NED vs IRE, सिलहट, 2014 28 - IND vs ZIM, चेन्नई, 2026 25 - ENG vs ITA, कोलकाता, 2026 टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में नंबर-6 या उससे नीचे के नंबर पर सबसे ज्यादा रन 226 - विल जैक्स 2026 में (SR: 176.56) 218 - मिस्बाह-उल-हक 2007 में (SR: 139.74) 175 - कैमरून वाइट 2010 में (SR: 149.57) 171 - माइकल हसी 2010 में (SR: 172.72) 167 - सैम करन 2026 में (SR: 120.14) पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा रन 517 - साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023 499 - भारत बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2026 496 - भारत बनाम न्यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम, 2026 489 - भारत बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2016 488 - न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड, 2018 488 - बुल्गारिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2022 टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के 16 - संजू सैमसन ने 2026 में 15 - रोहित शर्मा ने 2024 में 15 - शिवम दुबे ने 2026 में 14 - ईशान किशन 2026 में 14 - हार्दिक पंड्या 2026 में 12 - युवराज सिंह 2007 में पुरुषों के टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 250 से ज्यादा का टोटल 6 - भारत 5 - सनराइजर्स हैदराबाद 3 - वेस्टइंडीज 3 - जिम्बाब्वे 3 - सर्रे टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के 19 - नीदरलैंड बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014 19 - वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, मुंबई, 2026 19 - भारत बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2026 17 - भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026 16 - ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, ब्रिजटाउन, 2010 टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में दूसरा सबसे ज्यादा बाउंड्री काउंट टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में 37 (19 छक्के और 18 चौके) दूसरा सबसे ज्यादा बाउंड्री काउंट है, इससे पहले साल 2007 में श्रीलंका बनाम केन्या के मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा 41 (30 चौके और 11 छक्के) लगे थे. टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमें (बॉल/छक्का) 88 - भारत 2026 में (10.8) 76 - वेस्टइंडीज 2026 में (10.71) 72 - साउथ अफ्रीका 2026 में (12.15) 62 - वेस्टइंडीज 2024 में (12.64) 61 - भारत 2024 में (14.78) टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा टोटल 260/6 - श्रीलंका बनाम केन्या, जोहानिसबर्ग, 2007 256/4 - भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026 254/6 - वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, मुंबई, 2026 253/7 - भारत बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2026 सेमीफाइनल 235/5 - आयरलैंड बनाम ओमान, कोलंबो SSC, 2026 यह भी पढ़ें IND vs ENG: इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी रहे सेमीफाइनल में हार की वजह, टीम इंडिया फाइनल में पहुंची, जानिए कैसे पलटा मैच टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- 'बहुत घबराया हुआ था, दिल की धड़कन 160-175 तक...'
Many Records Made In The India Vs England Semifinal Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया है. इसी के साथ लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है. संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक (89 रन) के दम पर भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में इंग्लैंड की टीम 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी.
भारत के तरफ से गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर में 38 रन देकर दो विकेट चटकाए. बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया जो काफी निर्णायक साबित हुआ, जबकि वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट झटके. इस मैच में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बने, आइए देखते हैं पूरी रिकॉर्ड लिस्ट…
जसप्रीत बुमराह ने पूरे किए 500 इंटरनेशनल विकेट
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 500 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर लिए हैं और वो भारत के लिए ऐसा करने वाले 8वें गेंदबाज बन गए हैं. बुमराह ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल के दौरान ये मुकाम हासिल किया. उनकी एक स्लोअर गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का कैच अक्षर पटेल ने कवर्स पर लपका. इस तरह से बुमराज का 500वां शिकार ब्रूक बने.
लगातार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेलने वाली टीमें
- पाकिस्तान - 2007 और 2009
- श्रीलंका - 2012 और 2014
- भारत - 2024 और 2026
भारत बनाम इंग्लैंड मैच में लगे 73 बाउंड्री (39 चौके और 34 छक्के): ये टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री है. साल 2016 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में 61 बाउंड्री लगी थी.
टीम इंडिया रिकॉर्ड चौथी बार फाइनल में पहुंची: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया चौथी बार फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती टीम बन गई है. अब फाइनल मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से रविवार यानी 8 मार्च को होगा.
टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के
- 34 - IND vs ENG, मुंबई, 2026 सेमीफाइनल
- 31 - WI vs ZIM, मुंबई, 2026
- 30 - NED vs IRE, सिलहट, 2014
- 28 - IND vs ZIM, चेन्नई, 2026
- 25 - ENG vs ITA, कोलकाता, 2026
टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में नंबर-6 या उससे नीचे के नंबर पर सबसे ज्यादा रन
- 226 - विल जैक्स 2026 में (SR: 176.56)
- 218 - मिस्बाह-उल-हक 2007 में (SR: 139.74)
- 175 - कैमरून वाइट 2010 में (SR: 149.57)
- 171 - माइकल हसी 2010 में (SR: 172.72)
- 167 - सैम करन 2026 में (SR: 120.14)
पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा रन
- 517 - साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
- 499 - भारत बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2026
- 496 - भारत बनाम न्यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम, 2026
- 489 - भारत बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2016
- 488 - न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड, 2018
- 488 - बुल्गारिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2022
टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के
- 16 - संजू सैमसन ने 2026 में
- 15 - रोहित शर्मा ने 2024 में
- 15 - शिवम दुबे ने 2026 में
- 14 - ईशान किशन 2026 में
- 14 - हार्दिक पंड्या 2026 में
- 12 - युवराज सिंह 2007 में
पुरुषों के टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 250 से ज्यादा का टोटल
- 6 - भारत
- 5 - सनराइजर्स हैदराबाद
- 3 - वेस्टइंडीज
- 3 - जिम्बाब्वे
- 3 - सर्रे
टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
- 19 - नीदरलैंड बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014
- 19 - वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, मुंबई, 2026
- 19 - भारत बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2026
- 17 - भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026
- 16 - ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, ब्रिजटाउन, 2010
टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में दूसरा सबसे ज्यादा बाउंड्री काउंट
टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में 37 (19 छक्के और 18 चौके) दूसरा सबसे ज्यादा बाउंड्री काउंट है, इससे पहले साल 2007 में श्रीलंका बनाम केन्या के मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा 41 (30 चौके और 11 छक्के) लगे थे.
टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमें (बॉल/छक्का)
- 88 - भारत 2026 में (10.8)
- 76 - वेस्टइंडीज 2026 में (10.71)
- 72 - साउथ अफ्रीका 2026 में (12.15)
- 62 - वेस्टइंडीज 2024 में (12.64)
- 61 - भारत 2024 में (14.78)
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा टोटल
- 260/6 - श्रीलंका बनाम केन्या, जोहानिसबर्ग, 2007
- 256/4 - भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026
- 254/6 - वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, मुंबई, 2026
- 253/7 - भारत बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2026 सेमीफाइनल
- 235/5 - आयरलैंड बनाम ओमान, कोलंबो SSC, 2026
यह भी पढ़ें
What's Your Reaction?