IND VS ENG: रवि बिश्नोई बाहर? क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा नंबर 3 पर खेलने का मौका, जानिए क्यों हो रही ये बातें

लगातार तीन बार टी20 वर्ल्ड कप में जीतने वाली टीम इंडिया इस वक्त काफी बड़े संकट में है. टीम इंडिया का ऐसा हाल हो चुका है कि पहले आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से क्लीन स्वीप झेलने के बाद अब इंग्लैंड के सामने भी भारतीय टीम संघर्ष करती दिख रही है. बता दें कि गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर की जोड़ी अब अपनी पहली इंटरनेशनल जीत की तलाश में है. वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाजों की अधिकता बड़ी कमजोरी बनती नजर आ रही है. अब ऐसी परिस्थिति में तीसरे टी20 में फ्लॉप रहे रवि बिश्नोई खेल से बाहर भी हो सकते हैं. दूसरी ओर संभावना है कि संजू सैमसन वापस लौट सकते हैं. बात टीम इंडिया की गेंदबाजों की करें तो फिलहाल उनका प्रदर्शन ठीक- ठाक दिख रहा है.  इसी वजह से सबसे ज्यादा सुरक्षित जगह गेंदबाजों की है. हालांकि सबसे बड़ा खतरा रवि बिश्नोई पर मंडरा रहा है. दूसरे टी20 में रवि का प्रदर्शन भारत की सबसे बड़ी हार का वजह माना जा रहा है. दरअसल, लेग स्पिनर ने अपने चार ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 60 रन खर्च दिए. इस कारण उनका 17वां ओवर बेहद महंगा साबित हुआ, जिसमें इंग्लैंड ने कुल 29 रन बटोरकर मैच का रूख ही पलट दिया. यही ओवर भारत के लिए हार का कारण बना. यह भी पढ़ें- USA Vs Belgium: USA को बेल्जियम से 'राउंड ऑफ 16' में मिली शर्मनाक हार, टीम के कोच ने गुस्से में सामने रखे रैक पर मारी लात अब इस खराब प्रदर्शन के बाद माना जा रहा है कि तीसरे मैच में रवि बिश्नोई का पत्ता कट सकता है. हालांकि, अभी भारत के पास स्पिन विभाग में विकल्पों की कमी है. फिलहाल भारत के पास बैंच पर स्पिन के विकल्प के रूप में केवल वाशिंगटन सुंदर मौजूद हैं, लेकिन हाल के मुकाबले में वह भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. अब ऐसी हालत में टीम मैनेजमेंट एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के रूप में प्रिंस यादव को वापस लाने पर विचार कर सकता है. बता दें कि प्रिंस यादव ने पिछले प्रदर्शन में तीन विकेट चटकाकर प्रभावित किया था. पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया के बैटिंग कॉम्बिनेशन पर सवाल उठाए है. इसके साथ ही संजू सैमसन की वापसी की वकालत भी उन्होंने की. दरअसल, उनका ये मानना है कि टॉप ऑडर में बांए हाथ के बल्लेबाजों की अधिकता टीम के लिए कमजोरी बन रही है. अगर संजू सैमसन की वापसी होती है तो युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है. यह भी पढ़ें- संजू- सूर्यवंशी में किसे मौका देना सही, इंग्लैंड में क्यों हार रही टीम इंडिया, श्रीसंत ने दे दिया बेबाक बयान

Jul 7, 2026 - 16:30
 0
IND VS ENG: रवि बिश्नोई बाहर? क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा नंबर 3 पर खेलने का मौका, जानिए क्यों हो रही ये बातें

लगातार तीन बार टी20 वर्ल्ड कप में जीतने वाली टीम इंडिया इस वक्त काफी बड़े संकट में है. टीम इंडिया का ऐसा हाल हो चुका है कि पहले आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से क्लीन स्वीप झेलने के बाद अब इंग्लैंड के सामने भी भारतीय टीम संघर्ष करती दिख रही है. बता दें कि गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर की जोड़ी अब अपनी पहली इंटरनेशनल जीत की तलाश में है. वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाजों की अधिकता बड़ी कमजोरी बनती नजर आ रही है. अब ऐसी परिस्थिति में तीसरे टी20 में फ्लॉप रहे रवि बिश्नोई खेल से बाहर भी हो सकते हैं. दूसरी ओर संभावना है कि संजू सैमसन वापस लौट सकते हैं.

बात टीम इंडिया की गेंदबाजों की करें तो फिलहाल उनका प्रदर्शन ठीक- ठाक दिख रहा है.  इसी वजह से सबसे ज्यादा सुरक्षित जगह गेंदबाजों की है. हालांकि सबसे बड़ा खतरा रवि बिश्नोई पर मंडरा रहा है. दूसरे टी20 में रवि का प्रदर्शन भारत की सबसे बड़ी हार का वजह माना जा रहा है. दरअसल, लेग स्पिनर ने अपने चार ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 60 रन खर्च दिए. इस कारण उनका 17वां ओवर बेहद महंगा साबित हुआ, जिसमें इंग्लैंड ने कुल 29 रन बटोरकर मैच का रूख ही पलट दिया. यही ओवर भारत के लिए हार का कारण बना.

यह भी पढ़ें- USA Vs Belgium: USA को बेल्जियम से 'राउंड ऑफ 16' में मिली शर्मनाक हार, टीम के कोच ने गुस्से में सामने रखे रैक पर मारी लात

अब इस खराब प्रदर्शन के बाद माना जा रहा है कि तीसरे मैच में रवि बिश्नोई का पत्ता कट सकता है. हालांकि, अभी भारत के पास स्पिन विभाग में विकल्पों की कमी है. फिलहाल भारत के पास बैंच पर स्पिन के विकल्प के रूप में केवल वाशिंगटन सुंदर मौजूद हैं, लेकिन हाल के मुकाबले में वह भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. अब ऐसी हालत में टीम मैनेजमेंट एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के रूप में प्रिंस यादव को वापस लाने पर विचार कर सकता है. बता दें कि प्रिंस यादव ने पिछले प्रदर्शन में तीन विकेट चटकाकर प्रभावित किया था.

पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया के बैटिंग कॉम्बिनेशन पर सवाल उठाए है. इसके साथ ही संजू सैमसन की वापसी की वकालत भी उन्होंने की. दरअसल, उनका ये मानना है कि टॉप ऑडर में बांए हाथ के बल्लेबाजों की अधिकता टीम के लिए कमजोरी बन रही है. अगर संजू सैमसन की वापसी होती है तो युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- संजू- सूर्यवंशी में किसे मौका देना सही, इंग्लैंड में क्यों हार रही टीम इंडिया, श्रीसंत ने दे दिया बेबाक बयान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow