IND vs AUS 3rd ODI Live Score: ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा, सिराज ने खतरनाक नजर आ रहे ट्रेविस हेड को आउट; देखें लाइव स्कोर
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. एक बार फिर टीम इंडिया टॉस हार गई, मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. ये लगातार 18 बार है जब वनडे में भारत टॉस हारा है. ऑस्ट्रेलिया 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाए हुए है. तीसरे वनडे में भारत ने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए हैं. कुलदीप यादव के साथ प्रसिद्ध को मौका तीसरे वनडे में कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में जगह मिली है. इस मुकाबले में 2 बदलाव हुए, कुलदीप के साथ प्रसिद्ध कृष्णा भी मैच खेल रहे हैं. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को बाहर किया गया है. प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज. ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में भी 1 बदलाव मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नेथन एलिस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड. लग न जाए शुभमण गिल के नाम ये कलंक! ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ और एडिलेड में खेले गए पहले-दूसरे वनडे में जीत दर्ज कर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है. अब भारत आज सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है, अगर टीम इंडिया ये मैच भी हारी तो इतिहास में पहली बार होगा जब ऑस्ट्रेलिया अपने देश में भारत को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करेगी. सिडनी में RO-KO का रिकॉर्ड विराट कोहली ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले 7 वनडे मैचों में से सिर्फ एक में अर्धशतकीय (89) पारी खेली है. उन्होंने यहां 7 मैचों में 24.33 की एवरेज से 146 रन बनाए हैं. इस आंकड़े से ज्यादा चिंता की बात ये हैं कि कोहली पिछले दोनों मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं. इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है. रोहित शर्मा ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 5 वनडे मैच खेले हैं, उनका रिकॉर्ड विराट कोहली से अच्छा रहा है. सिडनी में रोहित ने 66.60 की औसत से 333 रन बनाए हैं, इसमें 1 शतकीय और 2 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. एक बार फिर टीम इंडिया टॉस हार गई, मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. ये लगातार 18 बार है जब वनडे में भारत टॉस हारा है. ऑस्ट्रेलिया 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाए हुए है. तीसरे वनडे में भारत ने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए हैं.
कुलदीप यादव के साथ प्रसिद्ध को मौका
तीसरे वनडे में कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में जगह मिली है. इस मुकाबले में 2 बदलाव हुए, कुलदीप के साथ प्रसिद्ध कृष्णा भी मैच खेल रहे हैं. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को बाहर किया गया है.
प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में भी 1 बदलाव
मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नेथन एलिस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड.
लग न जाए शुभमण गिल के नाम ये कलंक!
ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ और एडिलेड में खेले गए पहले-दूसरे वनडे में जीत दर्ज कर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है. अब भारत आज सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है, अगर टीम इंडिया ये मैच भी हारी तो इतिहास में पहली बार होगा जब ऑस्ट्रेलिया अपने देश में भारत को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करेगी.
सिडनी में RO-KO का रिकॉर्ड
विराट कोहली ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले 7 वनडे मैचों में से सिर्फ एक में अर्धशतकीय (89) पारी खेली है. उन्होंने यहां 7 मैचों में 24.33 की एवरेज से 146 रन बनाए हैं. इस आंकड़े से ज्यादा चिंता की बात ये हैं कि कोहली पिछले दोनों मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं. इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है.
रोहित शर्मा ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 5 वनडे मैच खेले हैं, उनका रिकॉर्ड विराट कोहली से अच्छा रहा है. सिडनी में रोहित ने 66.60 की औसत से 333 रन बनाए हैं, इसमें 1 शतकीय और 2 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं.
What's Your Reaction?