IND vs AUS 2nd ODI Live Score: लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट हुए विराट कोहली, भारत का दूसरा विकेट गिरा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज दूसरा वनडे एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है. शुभमन गिल एंड टीम 3 मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ी हुई है. सीरीज हारने से बचने के लिए टीम इंडिया को आज एडिलेड में हर हाल में जीतना है. विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी, जो पहले वनडे में फ्लॉप रहे थे. आज एक बार फिर भारत टॉस हार गया. दूसरे वनडे में टॉस जीतकर मिशेल मार्श ने पहले गेंदबाजी चुनी. भारत वनडे में लगातार 17 बार टॉस हार गया है. एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मिशेल मार्श ने बताया कि उनकी प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए गए हैं. एलेक्स कैरी, जेवियर बार्टलेट और एडम जाम्पा आज खेल रहे हैं. जबकि भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है. भारत की प्लेइंग 11 रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज. ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैट शार्ट, मैट रेशों, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड. कुलदीप यादव को नहीं मिली जगह माना जा रहा था कि दूसरे वनडे में कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. जीतकर आ रही ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए, उन्होंने अपने अनुभवी स्पिनर एडाम जाम्पा को खिलाया लेकिन भारत की प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव की जगह नहीं बन पाई. भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया. 17 सालों से एडिलेड में नहीं हारी टीम इंडिया भारतीय क्रिकेट टीम ने 2008 के बाद से एडिलेड ओवल में 5 वनडे खेले हैं, इनमें से 4 जीते हैं और 1 बेनतीजा रहा है. 4 में से 2 मैच भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीते हैं. एडिलेड में विराट कोहली का भी बल्ला चलता है. यहां खेले 4 वनडे मुकाबलों में विराट कोहली ने 2 में शतक जड़ा है. आज उनसे इसी प्रदर्शन की उम्मीद और जरुरत है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज दूसरा वनडे एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है. शुभमन गिल एंड टीम 3 मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ी हुई है. सीरीज हारने से बचने के लिए टीम इंडिया को आज एडिलेड में हर हाल में जीतना है. विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी, जो पहले वनडे में फ्लॉप रहे थे. आज एक बार फिर भारत टॉस हार गया. दूसरे वनडे में टॉस जीतकर मिशेल मार्श ने पहले गेंदबाजी चुनी.
भारत वनडे में लगातार 17 बार टॉस हार गया है. एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मिशेल मार्श ने बताया कि उनकी प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए गए हैं. एलेक्स कैरी, जेवियर बार्टलेट और एडम जाम्पा आज खेल रहे हैं. जबकि भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है.
भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैट शार्ट, मैट रेशों, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड.
कुलदीप यादव को नहीं मिली जगह
माना जा रहा था कि दूसरे वनडे में कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. जीतकर आ रही ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए, उन्होंने अपने अनुभवी स्पिनर एडाम जाम्पा को खिलाया लेकिन भारत की प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव की जगह नहीं बन पाई. भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया.
17 सालों से एडिलेड में नहीं हारी टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम ने 2008 के बाद से एडिलेड ओवल में 5 वनडे खेले हैं, इनमें से 4 जीते हैं और 1 बेनतीजा रहा है. 4 में से 2 मैच भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीते हैं. एडिलेड में विराट कोहली का भी बल्ला चलता है. यहां खेले 4 वनडे मुकाबलों में विराट कोहली ने 2 में शतक जड़ा है. आज उनसे इसी प्रदर्शन की उम्मीद और जरुरत है.
What's Your Reaction?