IND vs AUS: आज खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच? कब और कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग, जानिए सबकुछ
IND vs AUS 4th T20 Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज गुरुवार, 6 नवंबर को चौथा टी20 मैच खेला जाएगा. इस पांच मैचों की सीरीज में तीन मुकाबलों के बाद ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है. भारत-ऑस्ट्रेलिया में से जो भी टीम आज चौथा टी20 मैच जीतेगी, वो ये सीरीज जीतने के करीब पहुंच जाएगी. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी आज का मैच जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाना चाहेंगे. वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिच मार्श टीम इंडिया को रोकने की पूरी कोशिश करेंगे. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था. दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीत हासिल की. वहीं तीसरा टी20 मैच भारत ने 5 विकेट से जीत लिया. कब और कहां खेला जाएगा चौथा टी20? भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच आज गुरुवार, 6 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के राज्य क्वींसलैंड (Queensland) में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार ये मुकाबला दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा. वहीं इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधा घंटे पहले 1 बजकर 15 मिनट पर होगा. कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग? भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टी20 मैच को टीवी पर लाइव देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देखा जा सकता है. इसके साथ ही डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें लाइव? भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टी20 मैच को जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) एप और इसकी वेबसाइट पर भी लाइव देख सकते हैं. टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा. टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड मिच मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन, जोश फिलिप, तनवीर संघा और महली बियर्डमैन. यह भी पढ़ें IND vs AUS 4th T20: चौथे टी20 में ऑस्ट्रेलिया के इस खूंखार बल्लेबाज की वापसी तय, जानिए प्लेइंग 11 में क्या होंगे बदलाव
IND vs AUS 4th T20 Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज गुरुवार, 6 नवंबर को चौथा टी20 मैच खेला जाएगा. इस पांच मैचों की सीरीज में तीन मुकाबलों के बाद ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है. भारत-ऑस्ट्रेलिया में से जो भी टीम आज चौथा टी20 मैच जीतेगी, वो ये सीरीज जीतने के करीब पहुंच जाएगी. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी आज का मैच जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाना चाहेंगे. वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिच मार्श टीम इंडिया को रोकने की पूरी कोशिश करेंगे.
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था. दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीत हासिल की. वहीं तीसरा टी20 मैच भारत ने 5 विकेट से जीत लिया.
कब और कहां खेला जाएगा चौथा टी20?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच आज गुरुवार, 6 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के राज्य क्वींसलैंड (Queensland) में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार ये मुकाबला दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा. वहीं इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधा घंटे पहले 1 बजकर 15 मिनट पर होगा.
कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टी20 मैच को टीवी पर लाइव देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देखा जा सकता है. इसके साथ ही डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें लाइव?
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टी20 मैच को जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) एप और इसकी वेबसाइट पर भी लाइव देख सकते हैं.
टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा.
टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड
मिच मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन, जोश फिलिप, तनवीर संघा और महली बियर्डमैन.
यह भी पढ़ें
What's Your Reaction?