IND vs AFG 3rd ODI: तीसरे वनडे में ऐसी होगी भारत-अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है, तीसरा मैच जीतकर भारत की निगाहें सीरीज वाइटवॉश करने पर होंगी. इस मैच से पहले भारतीय स्क्वॉड में एक बदलाव हुआ और हर्षित राणा को शामिल किया गया है, जो चोट के कारण लंबे समय से बाहर हैं. उन्हें तीसरे मैच में प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है, लेकिन फिर सवाल उठता है कि बाहर कौन होगा? जानिए दोनों टीमों की संभावित इलेवन और पिच रिपोर्ट. एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच का बर्ताव बदल सकता है, क्योंकि चेन्नई में शनिवार को बारिश की संभावना बनी हुई है. भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे शनिवार, 20 जून को दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. टॉस 1 बजे होगा. पिछले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन इस मैच में बारिश की संभावना को देखते हुए टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकते हैं. IND vs AFG 3rd ODI में बारिश डाल सकती है खलल शनिवार को चेन्नई में बारिश की संभावना है. भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा मैच 1:30 बजे शुरू होगा, इस समय बारिश की संभावना 10 प्रतिशत है. मैच के दौरान अधिकतर समय बदल छाए रहने के आसार हैं, बारिश के कारण संभावना है कि कई बार खेल रुके. यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया ने लिया वनडे की हार का बदला, दूसरे टी20 में भी बांग्लादेश को रौंदा; कांटे की हुई टक्कर IND vs AFG 3rd ODI की पिच रिपोर्ट चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन IPL के दौरान देखा गया था कि यहां बल्लेबाजों को भी मदद मिलने लगी. मौसम रिपोर्ट को देखें तो यहां तेज गेंदबाजों को भी मिलने के आसार हैं, गेंद स्विंग हो सकती है जो बल्लेबाजों के लिए चुनौती खड़ा करेगा. भारत की संभावित प्लेइंग 11 यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हर्ष दुबे, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, गुरनूर बरार. अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को तीसरे वनडे में आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11 रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह जुर्माते, अब्दुल रसूली, हश्मतुल्लाह शहीदी (कप्तान), नांगेलिया खरोटे, राशिद खान, अल्लाह गजनफर, मोहम्मद सलीम, बिलाल सामी. यह भी पढ़ें- एक टेस्ट के लिए डबल सैलरी, ICC ट्रॉफी जीतने पर 500% का इजाफा; PAK क्रिकेटरों के लिए PCB ने खेली तिजोरी मैच प्रेडिक्शन होम कंडीशन और इतिहास को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस मैच में भी टीम इंडिया का दबदबा रहेगा. आज तक किसी भी फॉर्मेट में अफगानिस्तान भारत के खिलाफ जीत नहीं पाई है.
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है, तीसरा मैच जीतकर भारत की निगाहें सीरीज वाइटवॉश करने पर होंगी. इस मैच से पहले भारतीय स्क्वॉड में एक बदलाव हुआ और हर्षित राणा को शामिल किया गया है, जो चोट के कारण लंबे समय से बाहर हैं. उन्हें तीसरे मैच में प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है, लेकिन फिर सवाल उठता है कि बाहर कौन होगा? जानिए दोनों टीमों की संभावित इलेवन और पिच रिपोर्ट. एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच का बर्ताव बदल सकता है, क्योंकि चेन्नई में शनिवार को बारिश की संभावना बनी हुई है.
भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे शनिवार, 20 जून को दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. टॉस 1 बजे होगा. पिछले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन इस मैच में बारिश की संभावना को देखते हुए टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकते हैं.
IND vs AFG 3rd ODI में बारिश डाल सकती है खलल
शनिवार को चेन्नई में बारिश की संभावना है. भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा मैच 1:30 बजे शुरू होगा, इस समय बारिश की संभावना 10 प्रतिशत है. मैच के दौरान अधिकतर समय बदल छाए रहने के आसार हैं, बारिश के कारण संभावना है कि कई बार खेल रुके.
यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया ने लिया वनडे की हार का बदला, दूसरे टी20 में भी बांग्लादेश को रौंदा; कांटे की हुई टक्कर
IND vs AFG 3rd ODI की पिच रिपोर्ट
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन IPL के दौरान देखा गया था कि यहां बल्लेबाजों को भी मदद मिलने लगी. मौसम रिपोर्ट को देखें तो यहां तेज गेंदबाजों को भी मिलने के आसार हैं, गेंद स्विंग हो सकती है जो बल्लेबाजों के लिए चुनौती खड़ा करेगा.
भारत की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हर्ष दुबे, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, गुरनूर बरार.
अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को तीसरे वनडे में आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है.
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह जुर्माते, अब्दुल रसूली, हश्मतुल्लाह शहीदी (कप्तान), नांगेलिया खरोटे, राशिद खान, अल्लाह गजनफर, मोहम्मद सलीम, बिलाल सामी.
यह भी पढ़ें- एक टेस्ट के लिए डबल सैलरी, ICC ट्रॉफी जीतने पर 500% का इजाफा; PAK क्रिकेटरों के लिए PCB ने खेली तिजोरी
मैच प्रेडिक्शन
होम कंडीशन और इतिहास को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस मैच में भी टीम इंडिया का दबदबा रहेगा. आज तक किसी भी फॉर्मेट में अफगानिस्तान भारत के खिलाफ जीत नहीं पाई है.
What's Your Reaction?