IND vs AFG: आज 250 भी पड़ जाएंगे कम, अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम

अरुण जेटली स्टेडियम की बाउंड्री बहुत बड़ी नहीं हैं, इसलिए यहां विशालकाय स्कोर बनते रहे हैं. आज भारत और अफगानिस्तान का पहला टी20 इसी मैदान पर खेला जाएगा, जहां रनों का अंबार लग सकता है. इस मैदान के आंकड़े कुछ ऐसे हैं कि पहले बैटिंग करने वाली टीम 250 रन भी बना ले, तो वह टारगेट भी सुरक्षित नहीं होगा. आज वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाजों को मौका मिला तो खूब सारे रन ठोक सकते हैं. अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट की बात करें तो अरुण जेटली स्टेडियम पर सबसे बड़ा स्कोर भारत के नाम है, जिसने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ 221 रन बनाए थे. अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में इस मैदान पर सबसे बड़ा रन चेज दक्षिण अफ्रीका के नाम है, जिसने साल 2022 में यहां 212 रनों का टारगेट चेज किया था. 250 भी पड़ जाएंगे कम मगर इंडियन प्रीमियर लीग में इस मैदान पर बड़े-बड़े रिकॉर्ड टूटते रहे हैं. इसी मैदान पर IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों का लक्ष्य चेज कर दिया था. वह अलग बात है कि IPL की फ्लैट पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग कही जाती हैं, लेकिन इससे वह तथ्य नहीं बदल जाता कि यहां छोटी बाउंड्री का फायदा उठाकर बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं. आईपीएल में अरुण जेटली स्टेडियम पर पांच बार 250 या उससे ज्यादा स्कोर बन चुका है. वहीं अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में यहां पांच बार 200 या उससे बड़ा स्कोर बना है. ये आंकड़े इसे एक हाई-स्कोरिंग मैदान सिद्ध करते हैं. यह भी पढ़ें: IND-AFG पहला टी20 देखने वालों के लिए दिल्ली पुलिस का संदेश होम ग्राउंड समझकर खेलेगा अफगानिस्तान इस सीरीज का मेजबान अफगानिस्तान है, लेकिन मुकाबले नई दिल्ली में खेले जाएंगे. दरअसल BCCI पिछले काफी समय से अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपना समर्थन देता आ रहा है और वह अफगान टीम को यहां के मैदानों में अपने घरेलू मैच खेलने की अनुमति देता है. अफगानिस्तान टीम ने यहां अब तक 2 मैच खेले हैं, जिनमें उसे एक जीत और एक बार हार मिली है. 2016 में उसे इंग्लैंड के हाथों 15 रन से हार मिली, जबकि 2026 में उसने यूएई को 5 विकेट से हराया था. हालांकि इस मैदान पर भारत और अफगानिस्तान की कभी टक्कर नहीं हुई है यह भी पढ़ें: वैभव OUT, पहले टी20 के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

Sep 13, 2026 - 16:30
 0
IND vs AFG: आज 250 भी पड़ जाएंगे कम, अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम

अरुण जेटली स्टेडियम की बाउंड्री बहुत बड़ी नहीं हैं, इसलिए यहां विशालकाय स्कोर बनते रहे हैं. आज भारत और अफगानिस्तान का पहला टी20 इसी मैदान पर खेला जाएगा, जहां रनों का अंबार लग सकता है. इस मैदान के आंकड़े कुछ ऐसे हैं कि पहले बैटिंग करने वाली टीम 250 रन भी बना ले, तो वह टारगेट भी सुरक्षित नहीं होगा. आज वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाजों को मौका मिला तो खूब सारे रन ठोक सकते हैं.

अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट की बात करें तो अरुण जेटली स्टेडियम पर सबसे बड़ा स्कोर भारत के नाम है, जिसने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ 221 रन बनाए थे. अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में इस मैदान पर सबसे बड़ा रन चेज दक्षिण अफ्रीका के नाम है, जिसने साल 2022 में यहां 212 रनों का टारगेट चेज किया था.

250 भी पड़ जाएंगे कम

मगर इंडियन प्रीमियर लीग में इस मैदान पर बड़े-बड़े रिकॉर्ड टूटते रहे हैं. इसी मैदान पर IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों का लक्ष्य चेज कर दिया था. वह अलग बात है कि IPL की फ्लैट पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग कही जाती हैं, लेकिन इससे वह तथ्य नहीं बदल जाता कि यहां छोटी बाउंड्री का फायदा उठाकर बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं.

आईपीएल में अरुण जेटली स्टेडियम पर पांच बार 250 या उससे ज्यादा स्कोर बन चुका है. वहीं अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में यहां पांच बार 200 या उससे बड़ा स्कोर बना है. ये आंकड़े इसे एक हाई-स्कोरिंग मैदान सिद्ध करते हैं.

यह भी पढ़ें: IND-AFG पहला टी20 देखने वालों के लिए दिल्ली पुलिस का संदेश

होम ग्राउंड समझकर खेलेगा अफगानिस्तान

इस सीरीज का मेजबान अफगानिस्तान है, लेकिन मुकाबले नई दिल्ली में खेले जाएंगे. दरअसल BCCI पिछले काफी समय से अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपना समर्थन देता आ रहा है और वह अफगान टीम को यहां के मैदानों में अपने घरेलू मैच खेलने की अनुमति देता है.

अफगानिस्तान टीम ने यहां अब तक 2 मैच खेले हैं, जिनमें उसे एक जीत और एक बार हार मिली है. 2016 में उसे इंग्लैंड के हाथों 15 रन से हार मिली, जबकि 2026 में उसने यूएई को 5 विकेट से हराया था. हालांकि इस मैदान पर भारत और अफगानिस्तान की कभी टक्कर नहीं हुई है

यह भी पढ़ें:

वैभव OUT, पहले टी20 के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow