IND A vs AFG A: क्या फाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया, यहां जानिए सभी समीकरण

श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन वनडे सीरीज में इंडिया ए टीम फाइनल का टिकट कैसे हासिल कर सकती है? आइए इससे जुड़े सभी समीकरणों को विस्तार से समझते हैं. फिलहाल भारतीय टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है. लगातार दो हार मिलने के बावजूद उसके लिए फाइनल की राह अभी बंद नहीं हुई है. इस समय इंडिया ए टीम श्रीलंका में ट्राई नेशन वनडे सीरीज खेल रही है. टीम में वैभव सूर्यवंशी जैसा उभरता सितारा मौजूद है, जबकि कप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा संभाल रहे हैं. इसके अलावा आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रभसिमरन सिंह सहित कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं. हालांकि, इन नामों के बावजूद भारतीय टीम का अभियान अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. तिलक वर्मा की अगुवाई वाली टीम पर फाइनल की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि टीम लगातार दो मुकाबलों में जीत दर्ज नहीं कर सकी है. ऐसे में अब फाइनल में पहुंचने के लिए उसे किन समीकरणों की जरूरत है, यह जानना जरूरी हो जाता है. दरअसल, इंडिया ए टीम इस सीरीज में अब तक तीन मुकाबले खेल चुकी है. इन तीन मैचों में उसे सिर्फ एक जीत मिली है. अपने पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका ए को करारी शिकस्त दी थी. इसके बाद अफगानिस्तान ए के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में डीएलएस नियम के तहत हार झेलनी पड़ी. वहीं तीसरे मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ए के खिलाफ मैच टाई रहा, लेकिन सुपर ओवर में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. अब टीम का केवल एक मुकाबला बाकी है और उसी के दम पर वह फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी. कैसे मिलेगा इंडिया ए को फाइनल का टिकट? इंडिया ए की फाइनल में पहुंचने की उम्मीद अभी भी कायम है. तीन टीमों की इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम फिलहाल दूसरे स्थान पर मौजूद है. शीर्ष स्थान पर श्रीलंका ए की टीम है, जिसने अपने तीन मैचों में से दो जीते हैं. वहीं अफगानिस्तान ए तीसरे स्थान पर है. अगर भारत अपनी आखिरी भिड़ंत में अफगानिस्तान को हरा भी देता है, तब भी फाइनल में जगह पक्की नहीं होगी. हालांकि, उस जीत से उसकी संभावनाएं काफी मजबूत हो जाएंगी. दूसरी तरफ यदि टीम यह मुकाबला हार जाती है, तो उसके लिए आगे का रास्ता लगभग बंद हो जाएगा. यह भी पढ़ें- रनों की दौड़ में बाबर आजम को पीछे छोड़ देंगी स्मृति मंधाना, कैसे,जानिए पूरा गणित ऐसे में भारत को सबसे पहले अपने अगले मैच में अफगानिस्तान ए को हराना होगा, जिससे उसके खाते में कुल 4 अंक हो जाएंगे. इसके बाद भारतीय टीम को यह उम्मीद करनी होगी कि अफगानिस्तान ए अपने अंतिम मुकाबले में श्रीलंका ए से हार जाए. यदि अफगानिस्तान जीत भी जाए तो उसकी जीत का अंतर बहुत बड़ा नहीं होना चाहिए, ताकि बेहतर नेट रन रेट के आधार पर इंडिया ए फाइनल में पहुंच सके. यह भी पढ़ें- ‘लोग क्या कहते हैं, परवाह मत करो…’, श्रीलंका में किसके चरण स्पर्श करते दिखे वैभव सूर्यवंशी? वहीं यदि भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो भारतीय टीम की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी, क्योंकि उस स्थिति में अफगानिस्तान को सिर्फ श्रीलंका को हराना होगा. यहां तक कि अगर वह मुकाबला भी रद्द हो जाता है, तब भी आगे बढ़ने का फायदा अफगानिस्तान को ही मिल सकता है.

Jun 16, 2026 - 17:30
 0
IND A vs AFG A: क्या फाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया, यहां जानिए सभी समीकरण

श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन वनडे सीरीज में इंडिया ए टीम फाइनल का टिकट कैसे हासिल कर सकती है? आइए इससे जुड़े सभी समीकरणों को विस्तार से समझते हैं. फिलहाल भारतीय टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है. लगातार दो हार मिलने के बावजूद उसके लिए फाइनल की राह अभी बंद नहीं हुई है. इस समय इंडिया ए टीम श्रीलंका में ट्राई नेशन वनडे सीरीज खेल रही है. टीम में वैभव सूर्यवंशी जैसा उभरता सितारा मौजूद है, जबकि कप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा संभाल रहे हैं. इसके अलावा आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रभसिमरन सिंह सहित कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं. हालांकि, इन नामों के बावजूद भारतीय टीम का अभियान अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. तिलक वर्मा की अगुवाई वाली टीम पर फाइनल की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि टीम लगातार दो मुकाबलों में जीत दर्ज नहीं कर सकी है. ऐसे में अब फाइनल में पहुंचने के लिए उसे किन समीकरणों की जरूरत है, यह जानना जरूरी हो जाता है.

दरअसल, इंडिया ए टीम इस सीरीज में अब तक तीन मुकाबले खेल चुकी है. इन तीन मैचों में उसे सिर्फ एक जीत मिली है. अपने पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका ए को करारी शिकस्त दी थी. इसके बाद अफगानिस्तान ए के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में डीएलएस नियम के तहत हार झेलनी पड़ी. वहीं तीसरे मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ए के खिलाफ मैच टाई रहा, लेकिन सुपर ओवर में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. अब टीम का केवल एक मुकाबला बाकी है और उसी के दम पर वह फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी.

कैसे मिलेगा इंडिया ए को फाइनल का टिकट?

इंडिया ए की फाइनल में पहुंचने की उम्मीद अभी भी कायम है. तीन टीमों की इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम फिलहाल दूसरे स्थान पर मौजूद है. शीर्ष स्थान पर श्रीलंका ए की टीम है, जिसने अपने तीन मैचों में से दो जीते हैं. वहीं अफगानिस्तान ए तीसरे स्थान पर है. अगर भारत अपनी आखिरी भिड़ंत में अफगानिस्तान को हरा भी देता है, तब भी फाइनल में जगह पक्की नहीं होगी. हालांकि, उस जीत से उसकी संभावनाएं काफी मजबूत हो जाएंगी. दूसरी तरफ यदि टीम यह मुकाबला हार जाती है, तो उसके लिए आगे का रास्ता लगभग बंद हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- रनों की दौड़ में बाबर आजम को पीछे छोड़ देंगी स्मृति मंधाना, कैसे,जानिए पूरा गणित

ऐसे में भारत को सबसे पहले अपने अगले मैच में अफगानिस्तान ए को हराना होगा, जिससे उसके खाते में कुल 4 अंक हो जाएंगे. इसके बाद भारतीय टीम को यह उम्मीद करनी होगी कि अफगानिस्तान ए अपने अंतिम मुकाबले में श्रीलंका ए से हार जाए. यदि अफगानिस्तान जीत भी जाए तो उसकी जीत का अंतर बहुत बड़ा नहीं होना चाहिए, ताकि बेहतर नेट रन रेट के आधार पर इंडिया ए फाइनल में पहुंच सके.

यह भी पढ़ें- ‘लोग क्या कहते हैं, परवाह मत करो…’, श्रीलंका में किसके चरण स्पर्श करते दिखे वैभव सूर्यवंशी?

वहीं यदि भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो भारतीय टीम की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी, क्योंकि उस स्थिति में अफगानिस्तान को सिर्फ श्रीलंका को हराना होगा. यहां तक कि अगर वह मुकाबला भी रद्द हो जाता है, तब भी आगे बढ़ने का फायदा अफगानिस्तान को ही मिल सकता है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow