ICICI क्रेडिट कार्ड पर 15 दिसंबर से बंद होंगे फ्री के फायदे, फीस भी बढ़ी

अगर आप ICICI Bank का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आने वाले दिनों में आपको अपनी जेब और सुविधाओं दोनों का हिसाब बदलना पड़ सकता है. बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई नियमों में बदलाव करने का ऐलान किया है. इसके तहत कार्ड रिप्लेस कराने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे, कुछ कार्ड पर मिलने वाला मुफ्त इंश्योरेंस बंद हो जाएगा और कई ग्राहकों को अब फ्री मूवी टिकट का फायदा भी नहीं मिलेगा. इन बदलावों का असर नवंबर और दिसंबर 2026 में अलग-अलग तारीखों से दिखेगा. हालांकि, राहत की बात ये है कि ये नियम बैंक के सभी क्रेडिट कार्ड पर लागू नहीं होंगे. कौन सा फायदा किस कार्ड पर बंद होगा और कहां ज्यादा चार्ज देना पड़ेगा, ये आप यहां से जान सकते हैं.  क्रेडिट कार्ड रिप्लेसमेंट के कितने बढ़े चार्ज?ICICI Bank ने क्रेडिट कार्ड रिप्लेसमेंट चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है. अभी तक कार्ड को बदलवाने के लिए 200 रुपए और GST देना पड़ता है. लेकिन 11 दिसंबर 2026 से ये फीस बढ़कर 300 रुपए और GST हो जाएगी. मतलब कार्ड खोने, खराब होने या किसी दूसरी वजह से नया कार्ड जारी कराने पर अब पहले से 100 रुपए ज्यादा देने होंगे. ये करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी है. हालांकि, Emeralde Private Metal, 1838 Reserve और Times Black क्रेडिट कार्ड को इस बदलाव से बाहर रखा गया है. अब नहीं मिलेगा फ्री इंश्योरेंस?अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड के साथ मिलने वाले फ्री इंश्योरेंस का फायदा उठाते हैं तो ये बंद हो रहा है. बैंक 15 दिसंबर 2026 से कुछ कार्ड पर मिलने वाले कॉम्प्लिमेंट्री इंश्योरेंस कवर को बंद करने जा रहा है. इसमें एयर एक्सीडेंट भी शामिल हैं. ये सुविधा Emeralde Private Metal, Times Black, Emeralde, Emeralde Private, Diamant, Sapphiro और Rubyx क्रेडिट कार्ड पर बंद होगी.  इसके अलावा Cancellation For Any Reason कवर भी खत्म किया जाएगा. ये सुविधा Emeralde Private Metal, Times Black, Emeralde और Emeralde Private कार्ड पर मिलती थी. वहीं, Parakram और Parakram Select कार्ड रखने वाले ग्राहकों को मिलने वाला पर्सनल और एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर भी 15 दिसंबर से बंद हो जाएगा.  फ्री मूवी टिकट में क्या बदला है?मूवी देखने के शौकीन क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को भी झटका लग सकता है. ICICI Bank 15 दिसंबर 2026 से चुनिंदा कार्ड पर मिलने वाला मुफ्त INOX मूवी बेनिफिट बंद कर देगा. इस बदलाव के दायरे में Rubyx, Coral, Expressions, Chennai Super Kings, MakeMyTrip Platinum, MakeMyTrip Signature, MakeMyTrip, HPCL Super Saver और Emirates Rubyx क्रेडिट कार्ड शामिल हैं. अब तक इन कार्ड के जरिए मिलने वाले मुफ्त मूवी बेनिफिट का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 15 दिसंबर के बाद टिकट के लिए खुद पैसे खर्च करने होंगे.  इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन का कितना बढ़ेगा चार्ज?ICICI Bank ने कुछ बिजनेस और कॉरपोरेट क्रेडिट कार्ड के इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन से जुड़े चार्ज में भी बदलाव किया है. 25 नवंबर 2026 से चुनिंदा कार्ड पर Dynamic Currency Conversion फीस 1 फीसदी से बढ़ाकर 3.50 फीसदी कर दी जाएगी. DCC चार्ज तब लग सकता है जब ग्राहक विदेश में किसी जगह भारतीय रुपए में भुगतान करता है. ये बदलाव Business Black Advantage, Business Blue Advantage, Travel Agent Card, Business Platinum कार्ड के लिए हैं.  8th Pay Commission में हाई मल्टीप्लायर vs इंक्रीमेंट, किसमें ज्यादा फायदा?

Nov 13, 2026 - 17:30
 0
ICICI क्रेडिट कार्ड पर 15 दिसंबर से बंद होंगे फ्री के फायदे, फीस भी बढ़ी

अगर आप ICICI Bank का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आने वाले दिनों में आपको अपनी जेब और सुविधाओं दोनों का हिसाब बदलना पड़ सकता है. बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई नियमों में बदलाव करने का ऐलान किया है. इसके तहत कार्ड रिप्लेस कराने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे, कुछ कार्ड पर मिलने वाला मुफ्त इंश्योरेंस बंद हो जाएगा और कई ग्राहकों को अब फ्री मूवी टिकट का फायदा भी नहीं मिलेगा.

इन बदलावों का असर नवंबर और दिसंबर 2026 में अलग-अलग तारीखों से दिखेगा. हालांकि, राहत की बात ये है कि ये नियम बैंक के सभी क्रेडिट कार्ड पर लागू नहीं होंगे. कौन सा फायदा किस कार्ड पर बंद होगा और कहां ज्यादा चार्ज देना पड़ेगा, ये आप यहां से जान सकते हैं. 

क्रेडिट कार्ड रिप्लेसमेंट के कितने बढ़े चार्ज?
ICICI Bank ने क्रेडिट कार्ड रिप्लेसमेंट चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है. अभी तक कार्ड को बदलवाने के लिए 200 रुपए और GST देना पड़ता है. लेकिन 11 दिसंबर 2026 से ये फीस बढ़कर 300 रुपए और GST हो जाएगी.

मतलब कार्ड खोने, खराब होने या किसी दूसरी वजह से नया कार्ड जारी कराने पर अब पहले से 100 रुपए ज्यादा देने होंगे. ये करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी है. हालांकि, Emeralde Private Metal, 1838 Reserve और Times Black क्रेडिट कार्ड को इस बदलाव से बाहर रखा गया है.

अब नहीं मिलेगा फ्री इंश्योरेंस?
अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड के साथ मिलने वाले फ्री इंश्योरेंस का फायदा उठाते हैं तो ये बंद हो रहा है. बैंक 15 दिसंबर 2026 से कुछ कार्ड पर मिलने वाले कॉम्प्लिमेंट्री इंश्योरेंस कवर को बंद करने जा रहा है. इसमें एयर एक्सीडेंट भी शामिल हैं. ये सुविधा Emeralde Private Metal, Times Black, Emeralde, Emeralde Private, Diamant, Sapphiro और Rubyx क्रेडिट कार्ड पर बंद होगी. 

इसके अलावा Cancellation For Any Reason कवर भी खत्म किया जाएगा. ये सुविधा Emeralde Private Metal, Times Black, Emeralde और Emeralde Private कार्ड पर मिलती थी. वहीं, Parakram और Parakram Select कार्ड रखने वाले ग्राहकों को मिलने वाला पर्सनल और एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर भी 15 दिसंबर से बंद हो जाएगा. 

फ्री मूवी टिकट में क्या बदला है?
मूवी देखने के शौकीन क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को भी झटका लग सकता है. ICICI Bank 15 दिसंबर 2026 से चुनिंदा कार्ड पर मिलने वाला मुफ्त INOX मूवी बेनिफिट बंद कर देगा. इस बदलाव के दायरे में Rubyx, Coral, Expressions, Chennai Super Kings, MakeMyTrip Platinum, MakeMyTrip Signature, MakeMyTrip, HPCL Super Saver और Emirates Rubyx क्रेडिट कार्ड शामिल हैं.

अब तक इन कार्ड के जरिए मिलने वाले मुफ्त मूवी बेनिफिट का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 15 दिसंबर के बाद टिकट के लिए खुद पैसे खर्च करने होंगे. 

इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन का कितना बढ़ेगा चार्ज?
ICICI Bank ने कुछ बिजनेस और कॉरपोरेट क्रेडिट कार्ड के इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन से जुड़े चार्ज में भी बदलाव किया है. 25 नवंबर 2026 से चुनिंदा कार्ड पर Dynamic Currency Conversion फीस 1 फीसदी से बढ़ाकर 3.50 फीसदी कर दी जाएगी. DCC चार्ज तब लग सकता है जब ग्राहक विदेश में किसी जगह भारतीय रुपए में भुगतान करता है. ये बदलाव Business Black Advantage, Business Blue Advantage, Travel Agent Card, Business Platinum कार्ड के लिए हैं. 

8th Pay Commission में हाई मल्टीप्लायर vs इंक्रीमेंट, किसमें ज्यादा फायदा?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow