ICC ने घोषित की टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बेस्ट XI, 4 भारतीय खिलाड़ियों की एंट्री, जानिए कप्तान किसे चुना गया

ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद टूर्नामेंट की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ का ऐलान कर दिया है. इस खास टीम में विश्व चैंपियन बनी भारतीय टीम के चार खिलाड़ियों को जगह मिली है. इन भारतीय खिलाड़ियों में संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं. संजू सैमसन का क्लासिक शो टीम ऑफ द टूर्नामेंट में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को शामिल किया गया है. सैमसन ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और 5 पारियों में 321 रन बनाए. इसी दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब भी मिला. दिलचस्प बात यह रही कि सैमसन को टूर्नामेंट की शुरुआत में टीम में जगह नहीं मिली थी, लेकिन बाद में मिले मौके को उन्होंने पूरी तरह भुनाया. वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ अहम मुकाबलों में उन्होंने मैच जिताने वाली पारियां खेलीं. फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी 89 रन की पारी पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर में शामिल हो गई. ईशान किशन का भी शानदार प्रदर्शन इस टीम में जगह बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन रहे. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 317 रन बनाए थे. इसी के साथ उन्होंने टी20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथा स्थान हासिल किया है. किशन ने 193 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कई महत्वपूर्ण मौकों पर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 77 रन की शानदार पारी खेली. इसके अलावा सेमीफाइनल में इंग्लैंड और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने अर्धशतक जमाए. हार्दिक का ऑलराउंड प्रदर्शन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी इस टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अहम योगदान दिया. हार्दिक के बल्ले से टूर्नामेंट में दो अर्धशतक निकले. गेंदबाजी में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 विकेट चटकाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. बुमराह की घातक गेंदबाजी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस टीम का हिस्सा बने हैं. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 मैचों में 14 विकेट लिए और वरुन चक्रवर्ती के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की खास सूची में शामिल हैं. फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ बुमराह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट झटके और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता. पूरे टूर्नामेंट में उनकी इकॉनमी भी बेहद शानदार रही. ICC पुरुष टी20 वर्ल्डकप 2026 की टीम साहिबजादा फरहान, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, एडन मार्करम (कप्तान), हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एनगिडी, आदिल राशिद, ब्लेसिंग मुजरबानी 12वां खिलाड़ी: शैडली वैन शाल्कविक 

Mar 10, 2026 - 11:30
 0
ICC ने घोषित की टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बेस्ट XI, 4 भारतीय खिलाड़ियों की एंट्री, जानिए कप्तान किसे चुना गया

ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद टूर्नामेंट की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ का ऐलान कर दिया है. इस खास टीम में विश्व चैंपियन बनी भारतीय टीम के चार खिलाड़ियों को जगह मिली है. इन भारतीय खिलाड़ियों में संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं.

संजू सैमसन का क्लासिक शो

टीम ऑफ द टूर्नामेंट में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को शामिल किया गया है. सैमसन ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और 5 पारियों में 321 रन बनाए. इसी दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब भी मिला. दिलचस्प बात यह रही कि सैमसन को टूर्नामेंट की शुरुआत में टीम में जगह नहीं मिली थी, लेकिन बाद में मिले मौके को उन्होंने पूरी तरह भुनाया. वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ अहम मुकाबलों में उन्होंने मैच जिताने वाली पारियां खेलीं. फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी 89 रन की पारी पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर में शामिल हो गई.

ईशान किशन का भी शानदार प्रदर्शन

इस टीम में जगह बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन रहे. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 317 रन बनाए थे. इसी के साथ उन्होंने टी20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथा स्थान हासिल किया है. किशन ने 193 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कई महत्वपूर्ण मौकों पर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 77 रन की शानदार पारी खेली. इसके अलावा सेमीफाइनल में इंग्लैंड और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने अर्धशतक जमाए.

हार्दिक का ऑलराउंड प्रदर्शन

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी इस टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अहम योगदान दिया. हार्दिक के बल्ले से टूर्नामेंट में दो अर्धशतक निकले. गेंदबाजी में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 विकेट चटकाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

बुमराह की घातक गेंदबाजी

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस टीम का हिस्सा बने हैं. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 मैचों में 14 विकेट लिए और वरुन चक्रवर्ती के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की खास सूची में शामिल हैं. फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ बुमराह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट झटके और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता. पूरे टूर्नामेंट में उनकी इकॉनमी भी बेहद शानदार रही.

ICC पुरुष टी20 वर्ल्डकप 2026 की टीम

साहिबजादा फरहान, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, एडन मार्करम (कप्तान), हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एनगिडी, आदिल राशिद, ब्लेसिंग मुजरबानी

12वां खिलाड़ी: शैडली वैन शाल्कविक 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow