ICC के 2 वेन्यू वाले सुझाव पर आया BCCI का रिएक्शन, जानें बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप विवाद पर ताजा अपडेट
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड को लिखे पत्र में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों का वेन्यू बदलने की मांग की थी. इस पर अभी तक आईसीसी का कोई रुख सामने नहीं आया है, लेकिन बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया का कहना है कि उन्हें अभी तक इस बारे में कोई अपडेट नहीं मिला है कि आईसीसी, बांग्लादेश टीम के मैचों का वेन्यू बदलेगा या नहीं. सैकिया का कहना है कि यह मामला ICC और BCB का है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का कहना था कि उसके मैच श्रीलंका शिफ्ट कर दिए जाएं. मगर कुछ हालिया रिपोर्ट्स अनुसार ICC, बांग्लादेश के मैच चेन्नई और त्रिवेंद्रम में करवाने का प्रस्ताव रख सकता है. इस पर बीसीसीआई सचिव का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि बांग्लादेश के मैच भारत के ही 2 अन्य मैदानों पर करवाए जा सकते हैं. मौजूदा शेड्यूल अनुसार बांग्लादेश के लीग मैच मुंबई और कोलकाता में होने हैं. अपडेट जारी है...
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड को लिखे पत्र में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों का वेन्यू बदलने की मांग की थी. इस पर अभी तक आईसीसी का कोई रुख सामने नहीं आया है, लेकिन बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया का कहना है कि उन्हें अभी तक इस बारे में कोई अपडेट नहीं मिला है कि आईसीसी, बांग्लादेश टीम के मैचों का वेन्यू बदलेगा या नहीं. सैकिया का कहना है कि यह मामला ICC और BCB का है.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का कहना था कि उसके मैच श्रीलंका शिफ्ट कर दिए जाएं. मगर कुछ हालिया रिपोर्ट्स अनुसार ICC, बांग्लादेश के मैच चेन्नई और त्रिवेंद्रम में करवाने का प्रस्ताव रख सकता है. इस पर बीसीसीआई सचिव का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि बांग्लादेश के मैच भारत के ही 2 अन्य मैदानों पर करवाए जा सकते हैं. मौजूदा शेड्यूल अनुसार बांग्लादेश के लीग मैच मुंबई और कोलकाता में होने हैं.
अपडेट जारी है...
What's Your Reaction?