ICC Women's World Cup Semi Final: पहली बार ODI वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीकी टीम, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रौंदा
इतिहास में पहली बार है जब साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. एसीए स्टेडियम में खेले गए महिला वर्ल्ड कप 2025 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 125 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 319 रन बनाए थे, टीम के लिए सर्वाधिक रन कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट (169) ने बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड 194 रनों पर ढेर हो गई, मरिज़नने कप्प की गेंदबाजी घातक रही, उन्होंने 7 ओवरों के अपने स्पेल में मात्र 20 रन देकर 5 विकेट चटकाए. 1 रन पर गिरा था इंग्लैंड का तीसरा विकेट महिला विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को जीत के लिए 320 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत बहुत खराब हुई थी. मरिज़नने कप्प ने इंग्लैंड की विकेट कीपर बल्लेबाज एमी जोन्स को पहले ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया था. पहले ही ओवर की 5वीं गेंद पर मरिज़नने ने हीथर नाइट को भी पवेलियन भेज दिया था. अगले ही ओवर की पहली गेंद पर अयाबांगा खाका ने टैमी ब्यूमोंट को आउट कर इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिराया था. 1 रन पर इंग्लैंड के 3 विकेट गिर गए थे, टॉप 3 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए थे. View this post on Instagram A post shared by ICC (@icc) नताली और कैप्सी के बीच शतकीय साझेदारी 1 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद कप्तान नताली सिवर और ऐलिस कैप्सी के बीच शतकीय साझेदारी ने इंग्लैंड की फाइनल में जाने की उम्मीदों को बनाए रखा. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी सुने लूस ने तोड़ा, उन्होंने कैप्सी को आउट किया. कैप्सी ने 71 गेंदों में 50 रन बनाए. इसके बाद कप्तान नताली भी पवेलियन लौट गई, उन्होंने 76 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों की मदद से 64 रन बनाए. उन्हें मरिज़नने कप्प ने आउट किया. View this post on Instagram A post shared by ICC (@icc) वोल्वार्ड्ट ने खेली ऐतिहासिक पारी, साउथ अफ्रीका ने बनाए थे 319 रन साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और ताज़मिन ब्रित्स ने पहले विकेक्ट एक लिए शतकीय साझेदारी (116) की थी. सोफी एक्लेस्टोन ने 23वें ओवर में इस जोड़ी को तोड़ा था, उन्होंने ब्रित्स (45) को बोल्ड किया था. इसी ओवर में सोफी ने एनी बॉश को भी बोल्ड किया था, साउथ अफ्रीका को एक के बाद एक झड़के लगे थे. उनका तीसरा विकेट सूने लूस के रूप में 119 के स्कोर पर गिरा था. इसके बाद कप्तान लौरा ने मरिज़नने कप्प के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की. लौरा वोल्वार्ड्ट ने आउट होने से पहले 169 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. ये उनका ओडीआई में 10वां और वर्ल्ड कप में पहला शतक है. View this post on Instagram A post shared by ICC (@icc) इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने 10 ओवरों के स्पेल में 44 रन देकर 4 विकेट चटकाए. लॉरेन 10 ओवरों में 55 रन देकर 2 विकेट लिए. एक विकेट कप्तान नताली सिवर ने लिया.
इतिहास में पहली बार है जब साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. एसीए स्टेडियम में खेले गए महिला वर्ल्ड कप 2025 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 125 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 319 रन बनाए थे, टीम के लिए सर्वाधिक रन कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट (169) ने बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड 194 रनों पर ढेर हो गई, मरिज़नने कप्प की गेंदबाजी घातक रही, उन्होंने 7 ओवरों के अपने स्पेल में मात्र 20 रन देकर 5 विकेट चटकाए.
1 रन पर गिरा था इंग्लैंड का तीसरा विकेट
महिला विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को जीत के लिए 320 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत बहुत खराब हुई थी. मरिज़नने कप्प ने इंग्लैंड की विकेट कीपर बल्लेबाज एमी जोन्स को पहले ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया था. पहले ही ओवर की 5वीं गेंद पर मरिज़नने ने हीथर नाइट को भी पवेलियन भेज दिया था. अगले ही ओवर की पहली गेंद पर अयाबांगा खाका ने टैमी ब्यूमोंट को आउट कर इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिराया था. 1 रन पर इंग्लैंड के 3 विकेट गिर गए थे, टॉप 3 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए थे.
View this post on Instagram
नताली और कैप्सी के बीच शतकीय साझेदारी
1 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद कप्तान नताली सिवर और ऐलिस कैप्सी के बीच शतकीय साझेदारी ने इंग्लैंड की फाइनल में जाने की उम्मीदों को बनाए रखा. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी सुने लूस ने तोड़ा, उन्होंने कैप्सी को आउट किया. कैप्सी ने 71 गेंदों में 50 रन बनाए. इसके बाद कप्तान नताली भी पवेलियन लौट गई, उन्होंने 76 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों की मदद से 64 रन बनाए. उन्हें मरिज़नने कप्प ने आउट किया.
View this post on Instagram
वोल्वार्ड्ट ने खेली ऐतिहासिक पारी, साउथ अफ्रीका ने बनाए थे 319 रन
साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और ताज़मिन ब्रित्स ने पहले विकेक्ट एक लिए शतकीय साझेदारी (116) की थी. सोफी एक्लेस्टोन ने 23वें ओवर में इस जोड़ी को तोड़ा था, उन्होंने ब्रित्स (45) को बोल्ड किया था. इसी ओवर में सोफी ने एनी बॉश को भी बोल्ड किया था, साउथ अफ्रीका को एक के बाद एक झड़के लगे थे. उनका तीसरा विकेट सूने लूस के रूप में 119 के स्कोर पर गिरा था.
इसके बाद कप्तान लौरा ने मरिज़नने कप्प के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की. लौरा वोल्वार्ड्ट ने आउट होने से पहले 169 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. ये उनका ओडीआई में 10वां और वर्ल्ड कप में पहला शतक है.
View this post on Instagram
इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने 10 ओवरों के स्पेल में 44 रन देकर 4 विकेट चटकाए. लॉरेन 10 ओवरों में 55 रन देकर 2 विकेट लिए. एक विकेट कप्तान नताली सिवर ने लिया.
What's Your Reaction?