ICC Team Rankings 2026: इस वक्त टीम इंडिया वनडे, टी-20 और टेस्ट में किस रैंक पर है, जानिए टॉप पांच ICC रैंकिंग की टीम

भारतीय टीम इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन तीनों फॉर्मेट में उसकी स्थिति अलग-अलग है. ताजा आईसीसी (ICC) रैंकिंग के मुताबिक भारत वनडे और टी20 में नंबर-1 पर काबिज है, जबकि टेस्ट में टीम चौथे स्थान पर है. टेस्ट में चौथे नंबर पर भारत टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो शुभमन गिल की कप्तानी में यहां भारत की स्थिति थोड़ी कमजोर नजर आती है. टीम 104 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर है. इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम 128 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर है. दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका और तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की टीम मौजूद है. वहीं नंबर पांच पर न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी जगह पक्की की है. टॉप-5 ICC टेस्ट रैंकिंग  ऑस्ट्रेलिया - 128 रेटिंग साउथ अफ्रीका - 116 रेटिंग इंग्लैंड - 109 रेटिंग भारत - 104 रेटिंग न्यूजीलैंड - 98 रेटिंग वनडे में भारत का दबदबा वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है. भारत 119 रेटिंग के साथ नंबर-1 टीम बना हुआ है. इस फॉर्मेट में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड, तीसरे पर ऑस्ट्रेलिया, चौथे पर पाकिस्तान और पांचवें पर साउथ अफ्रीका की टीम है. भारत ने पिछले कुछ समय में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए इस फॉर्मेट में अपनी पकड़ मजबूत की है. टॉप-5 ICC वनडे रैंकिंग  भारत -119 रेटिंग न्यूजीलैंड - 114 रेटिंग ऑस्ट्रेलिया - 109 रेटिंग पाकिस्तान - 105 रेटिंग साउथ अफ्रीका - 98 रेटिंग टी20 में भी भारत नंबर-1 टी20 इंटरनेशनल में भी भारत का जलवा कायम है. हाल ही में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्डकप 2026 जीतकर इस फॉर्मेट में अपनी साख साबित की है. भारतीय टीम 273 रेटिंग के साथ टॉप पर है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड, तीसरे पर ऑस्ट्रेलिया, चौथे पर न्यूजीलैंड और पांचवें पर साउथ अफ्रीका की टीम मौजूद है. टी20 में भारत की मजबूती का अंदाजा इसी बात से भी लगाया जा सकता है कि टीम लंबे समय से टॉप पोजिशन पर बनी हुई है. टॉप-5 ICC टी20 टीम रैंकिंग  भारत - 273 रेटिंग इंग्लैंड - 259 रेटिंग ऑस्ट्रेलिया - 258 रेटिंग न्यूजीलैंड - 250 रेटिंग साउथ अफ्रीका - 244 रेटिंग क्या कहती है तस्वीर? तीनों फॉर्मेट की रैंकिंग को देखें तो साफ है कि भारत लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट (वनडे और टी20) में सबसे मजबूत टीम है. हालांकि टेस्ट क्रिकेट में टीम को अभी और सुधार की जरूरत है. अगर भारत टेस्ट में भी अपनी स्थिति मजबूत कर लेता है, तो वह तीनों फॉर्मेट में पूरी तरह से दबदबा बना सकता है.  यह भी पढ़ें टेंशन में है अबरार अहमद? सनराइजर्स में चुने जाने के बाद हो रहे विवाद पर आया पाकिस्तानी स्पिनर का रिएक्शन कुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, ग्रैंड रिसेप्शन में परोसा गया शुद्ध शाकाहारी खाना 'क्या सुनील गावस्कर ने कमेंट्री का बहिष्कार किया?', पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी ने भारतीय दिग्गज पर साधा निशाना

Mar 18, 2026 - 11:30
 0
ICC Team Rankings 2026: इस वक्त टीम इंडिया वनडे, टी-20 और टेस्ट में किस रैंक पर है, जानिए टॉप पांच ICC रैंकिंग की टीम

भारतीय टीम इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन तीनों फॉर्मेट में उसकी स्थिति अलग-अलग है. ताजा आईसीसी (ICC) रैंकिंग के मुताबिक भारत वनडे और टी20 में नंबर-1 पर काबिज है, जबकि टेस्ट में टीम चौथे स्थान पर है.

टेस्ट में चौथे नंबर पर भारत

टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो शुभमन गिल की कप्तानी में यहां भारत की स्थिति थोड़ी कमजोर नजर आती है. टीम 104 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर है. इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम 128 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर है. दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका और तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की टीम मौजूद है. वहीं नंबर पांच पर न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी जगह पक्की की है.

टॉप-5 ICC टेस्ट रैंकिंग 

  1. ऑस्ट्रेलिया - 128 रेटिंग
  2. साउथ अफ्रीका - 116 रेटिंग
  3. इंग्लैंड - 109 रेटिंग
  4. भारत - 104 रेटिंग
  5. न्यूजीलैंड - 98 रेटिंग

वनडे में भारत का दबदबा

वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है. भारत 119 रेटिंग के साथ नंबर-1 टीम बना हुआ है. इस फॉर्मेट में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड, तीसरे पर ऑस्ट्रेलिया, चौथे पर पाकिस्तान और पांचवें पर साउथ अफ्रीका की टीम है. भारत ने पिछले कुछ समय में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए इस फॉर्मेट में अपनी पकड़ मजबूत की है.

टॉप-5 ICC वनडे रैंकिंग 

  1. भारत -119 रेटिंग
  2. न्यूजीलैंड - 114 रेटिंग
  3. ऑस्ट्रेलिया - 109 रेटिंग
  4. पाकिस्तान - 105 रेटिंग
  5. साउथ अफ्रीका - 98 रेटिंग

टी20 में भी भारत नंबर-1

टी20 इंटरनेशनल में भी भारत का जलवा कायम है. हाल ही में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्डकप 2026 जीतकर इस फॉर्मेट में अपनी साख साबित की है. भारतीय टीम 273 रेटिंग के साथ टॉप पर है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड, तीसरे पर ऑस्ट्रेलिया, चौथे पर न्यूजीलैंड और पांचवें पर साउथ अफ्रीका की टीम मौजूद है. टी20 में भारत की मजबूती का अंदाजा इसी बात से भी लगाया जा सकता है कि टीम लंबे समय से टॉप पोजिशन पर बनी हुई है.

टॉप-5 ICC टी20 टीम रैंकिंग 

  1. भारत - 273 रेटिंग
  2. इंग्लैंड - 259 रेटिंग
  3. ऑस्ट्रेलिया - 258 रेटिंग
  4. न्यूजीलैंड - 250 रेटिंग
  5. साउथ अफ्रीका - 244 रेटिंग

क्या कहती है तस्वीर?

तीनों फॉर्मेट की रैंकिंग को देखें तो साफ है कि भारत लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट (वनडे और टी20) में सबसे मजबूत टीम है. हालांकि टेस्ट क्रिकेट में टीम को अभी और सुधार की जरूरत है. अगर भारत टेस्ट में भी अपनी स्थिति मजबूत कर लेता है, तो वह तीनों फॉर्मेट में पूरी तरह से दबदबा बना सकता है. 

यह भी पढ़ें

टेंशन में है अबरार अहमद? सनराइजर्स में चुने जाने के बाद हो रहे विवाद पर आया पाकिस्तानी स्पिनर का रिएक्शन

कुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, ग्रैंड रिसेप्शन में परोसा गया शुद्ध शाकाहारी खाना

'क्या सुनील गावस्कर ने कमेंट्री का बहिष्कार किया?', पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी ने भारतीय दिग्गज पर साधा निशाना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow