ICC T20I Rankings: लगातार फ्लॉप होने के बाद कितनी बदली अभिषेक शर्मा की रैंकिंग, साहिबजादा फरहान ने लगाई बड़ी छलांग

ICC Mens T20I Rankings, Abhishek Sharma: बुधवार (04 मार्च) को आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी, जिसमें सभी की नजरें भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर थीं. वहीं पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को बड़ा फायदा पहुंचा है. टॉप-5 रैंकिंग में अभिषेक के अलावा ईशान किशन दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं.  बता दें कि टी20 विश्व कप में ज्यादातर फ्लॉप होने के बाद भी अभिषेक की रैंकिंग में फर्क नहीं पड़ा. वह पहले ही पायदान पर मौजूद हैं. इसके अलावा पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को रैंकिंग में बड़ा फायदा पहुंचा है.  सिर्फ एक मैच में चला बल्ला  शुरुआती तीन मैचों में डक पर आउट होने वाले अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक मैच में ही चले हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के मैच में अभिषेक ने 55 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा सुपर-8 के बाकी दो मैचों में 15 और 10 रन बनाए. इस प्रदर्शन के बाद अभिषेक पहले नंबर पर हैं. उनकी रेंटिंग में 874 है.  साहिबजादा फरहान की बदली रैंकिंग  टी20 वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन करने वाले साहिबजादा फरहान रैंकिंग में एक पायदान ऊपर पहुंच गए हैं. दूसरे नंबर पर मौजूद पाक बल्लेबाज की रेटिंग 848 की है.  रैंकिंग के टॉप-5 बल्लेबाज  रैंकिंग में मौजूद टॉप-5 बल्लेबाजों को देखा जाए तो अभिषेक शर्मा पहले पायदान पर हैं. इसके अलावा साहिबजादा फरहान दूसरे नंबर पर हैं. तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के फिल सॉल्ट मौजूद हैं, जिनकी रेटिंग 803 है. लिस्ट में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 783 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर हैं. फिर पांचवें पायदान पर श्रीलंका के पथुम निसंका हैं, जिनकी रेटिंग 766 है. रेटिंग में आगे देखा जाए, तो तिलक वर्मा 749 रेटिंग के साथ छठे नंबर पर हैं. इसके बाद भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव सातवें नंबर पर हैं. सूर्या की रेटिंग 739 है. आठवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस हैं. ब्रेविस की रैंकिंग 737 की है. लिस्ट में आगे बढ़ते हुए इंग्लैंड के जोस बटलर 716 रेटिंग के साथ नौवें पायदान पर हैं. न्यूजीलैंड के टीम सीफर्ट 712 रेटिंग के साथ दसवें पायदान पर हैं.   यह भी पढ़ें: कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड

Mar 4, 2026 - 18:30
 0
ICC T20I Rankings: लगातार फ्लॉप होने के बाद कितनी बदली अभिषेक शर्मा की रैंकिंग, साहिबजादा फरहान ने लगाई बड़ी छलांग

ICC Mens T20I Rankings, Abhishek Sharma: बुधवार (04 मार्च) को आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी, जिसमें सभी की नजरें भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर थीं. वहीं पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को बड़ा फायदा पहुंचा है. टॉप-5 रैंकिंग में अभिषेक के अलावा ईशान किशन दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं. 

बता दें कि टी20 विश्व कप में ज्यादातर फ्लॉप होने के बाद भी अभिषेक की रैंकिंग में फर्क नहीं पड़ा. वह पहले ही पायदान पर मौजूद हैं. इसके अलावा पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को रैंकिंग में बड़ा फायदा पहुंचा है. 

सिर्फ एक मैच में चला बल्ला 

शुरुआती तीन मैचों में डक पर आउट होने वाले अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक मैच में ही चले हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के मैच में अभिषेक ने 55 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा सुपर-8 के बाकी दो मैचों में 15 और 10 रन बनाए. इस प्रदर्शन के बाद अभिषेक पहले नंबर पर हैं. उनकी रेंटिंग में 874 है. 

साहिबजादा फरहान की बदली रैंकिंग 

टी20 वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन करने वाले साहिबजादा फरहान रैंकिंग में एक पायदान ऊपर पहुंच गए हैं. दूसरे नंबर पर मौजूद पाक बल्लेबाज की रेटिंग 848 की है. 

रैंकिंग के टॉप-5 बल्लेबाज 

रैंकिंग में मौजूद टॉप-5 बल्लेबाजों को देखा जाए तो अभिषेक शर्मा पहले पायदान पर हैं. इसके अलावा साहिबजादा फरहान दूसरे नंबर पर हैं. तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के फिल सॉल्ट मौजूद हैं, जिनकी रेटिंग 803 है. लिस्ट में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 783 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर हैं. फिर पांचवें पायदान पर श्रीलंका के पथुम निसंका हैं, जिनकी रेटिंग 766 है.

रेटिंग में आगे देखा जाए, तो तिलक वर्मा 749 रेटिंग के साथ छठे नंबर पर हैं. इसके बाद भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव सातवें नंबर पर हैं. सूर्या की रेटिंग 739 है. आठवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस हैं. ब्रेविस की रैंकिंग 737 की है. लिस्ट में आगे बढ़ते हुए इंग्लैंड के जोस बटलर 716 रेटिंग के साथ नौवें पायदान पर हैं. न्यूजीलैंड के टीम सीफर्ट 712 रेटिंग के साथ दसवें पायदान पर हैं.

 

यह भी पढ़ें: कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow